Skip to main content

शत्रु के लिए भी सर्वस्व त्यागने वाले महर्षि दधिची | Maharishi Dadhichi Story in Hindi

शत्रु के लिए भी सर्वस्व त्यागने वाले महर्षि दधिची | Maharishi Dadhichi Story in Hindi

शत्रु के लिए भी सर्वस्व त्यागने वाले महर्षि दधिची | Maharishi Dadhichi Story in Hindiलोक कल्याण के लिए आत्म त्याग करने वालो में महर्षि दधिची का नाम बड़े ही आदर के साथ लिया जाता है | इनकी  माता का नाम शान्ति और पिता का नाम अर्थवा ऋषि था | ये तपस्या और पवित्रता की प्रतिमूर्ति थे | अटूट शिव भक्ति और वैराग्य में इनको जन्म से ही निष्ठा थी |
एक बार महर्षि दधिची बड़ी ही कठोर तपस्या कर रहे थे | इनकी अपूर्व तपस्या के तेज से तीनो लोक आलोकित हो गये और इंद्र का सिंहासन हिलने लगा | इंद्र को लगा कि महर्षि दधिची  अपनी कठोर तपस्या के द्वारा इंद्र पद छीनना चाहते है इसलिए उन्होंने महर्षि दधिची की तपस्या को खंडित करने के उद्देश्य से परम रूपवती अल्म्भुषा अप्सरा के साथ कामदेव को भेजा | अल्म्भुषा और कामदेव के अथक प्रयत्न के बाद भी महर्षि अविचल रहे और अंत में विफल मनोरथ होकर दोनों इंद्र के पास लौट गये |
कामदेव और अप्सरा के निराश होकर लौटने के बाद इंद्र ने महर्षि की हत्या का निश्चय किया और देव सेना को लेकर महर्षि दधिची  के आश्रम पर पहुचे | वहा पहुचकर देवताओ ने शांत और समाधिस्थ महर्षि दधिची पर अपने कठोर अस्त्र-शस्त्रों का प्रहार करना शुरू कर दिया | देवताओ के द्वारा चलाए गये अस्त्र-शस्त्र महर्षि की तपस्या के अभेद्य दुर्ग को ना भेद सके और महर्षि अविचल समाधिस्थ बैठे रहे | इंद्र के अस्त्र-शस्त्र भी उनके सामने व्यर्थ हो गये | हारकर देवराज स्वर्ग लौट आये |
एक बार देवराज इंद्र अपनी सभा में बैठे थे | उसी समय देव गुरु बृहस्पती आये | अहंकारवश गुरु बृहस्पती के सम्मान में इंद्र उठ कर खड़े ही नही हुए | बृहस्पती ने इसे अपमान समझा और देवताओं को छोडकर अन्यत्र चले गये | देवताओ को विश्वरूप को अपना पुरोहित बनाकर काम चलाना पड़ा किन्तु विश्व रूप कभी कभी देवताओ से छिपा कर असुरो को भी यज्ञ भाग दे दिया करता था | इंद्र ने उस पर कुपित होकर उसका सिर काट लिया |
विश्व रूप त्वष्ठा ऋषि का पुत्र था | उन्होंने क्रोधित होकर इंद्र को मारने के उद्देश्य से महाबली वृतासुर को उत्पन्न किया | वृतासुर के भय से इंद्र अपना सिंहासन छोडकर देवताओ के साथ मारे मारे फिरने लगे | ब्रह्मा जी की सलाह से देवराज इंद्र महर्षि दधिची के पास उनकी हड्डिया मांगने के लिए गये | उन्होंने महर्षि से प्रार्थना करते हुए कहा “प्रभो ! त्रैलोक्य की मंगल कामना हेतु आप अपनी हड्डियों हमे दान दे दीजिये “|
महर्षि दधिची ने कहा “देवराज ! यद्यपि अपना शरीर सबको प्रिय होता है किन्तु लोकहित के लिए मै तुम्हे अपना शरीर प्रदान करता हु “| महर्षि दधिची की हड्डियों से व्रज का निर्माण हुआ जिससे वृतासुर मारा गया | इस प्रकार एक परोपकारी ऋषि के अपूर्व त्याग से देवराज इंद्र बच गये और तीनो लोक सुखी हो गये | अपने अपकारी शत्रु के भी हित के लिए सर्वस्व त्याग करने वाले महर्षि दधिची जैसा उदाहरण संसार में अन्यत्र मिलना कठिन है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...