Skip to main content

गब्बर की पाठशाला , जिसमे सीख सकते है आप मैनेजमेंट के गुर | Gabbar Management Tips in Hindi

गब्बर की पाठशाला , जिसमे सीख सकते है आप मैनेजमेंट के गुर | Gabbar Management Tips in Hindi
गब्बर की पाठशाला , जिसमे सीख सकते है आप मैनेजमेंट के गुर | Gabbar Management Tips in Hindi

हममे से ज्यादातर जानते है कि गब्बर सिंह (Gabbar) बॉलीवुड की यादगार फिल्म शोले में खलनायक था | गब्बर (Gabbar) सिर्फ डाकू नही था बल्कि Management और Marketing का जीनियस भी था | जब वह रामगढ़ के भोले लोगो को नही धमकाता था , तब वह Chambal School of Management के प्रबन्धन के गुर सिखाता था | आइये देखते है कि किसी Business को सफल बनाने के लिए उसके बताये गुर किस तरह कारगर है |
01 Competitive Analysis
जब रामगढ़ से कालिया और उसका Gang खाली हाथ लौट आया तब Gabbar ने सबसे पहले उनसे पूछा “कितने आदमी थे ?” अच्छे मेनेजर की तरह वह अपनी कम्पटीशन के बारे जानना चाहता था |
02 Brand Building
Gabbar ने Brand Building का काम बखूबी किया था | वह कहता था ” जब 50-50 कोस दूर गाँवो में बच्चा नहे सोता है तो माँ कहती है  – ‘सोजा वरना गब्बर आ जाएगा ‘| जाहिर है इसके जरिये गब्बर ने अपनी मार्केटिंग और ब्रांड इमेज डेवेलप की |
03 Fair HR Policy
साथियो को सजा देने से पहले गब्बर ने सोचा कि तीन लोगो के लिए 6 गोलिया उचित नही है “6 गोली और आदमी तीन , बहुत नाइंसाफी है ” | न्याय के लिए वह रिवाल्वर में से तीन बुलेट निकाल देता है
04 स्टाफ से Feedback लेता है
जब गब्बर कालिया को गोली मारता है तो एकतरफा फैसला नही लेता | एक अच्छे लोकतांत्रिक नेता की तरह वह उसकी राय पूछता है “तेरा क्या होगा कालिया ?”
05 छंटनी
किसी को भी अपने कर्मचारियों का जाना अच्छा नही लगता लेकिन कभी कभार आपको अपने ही लोगो को फायर करना पड़ता अहि | गब्बर ने भी यही किया | उसने पागलो की तरह हंसते हुए अपने तीन आदमियों को गोली मार दी “जो डर गया समझो मर गया ”
06 समय पर हिसाब चुकाना
ठाकुर ने गब्बर को जेल में डाला | गब्बर को यह पसंद नही आया | उसने वादा किया “बहुत पछताओगे ठाकुर बहुत पछताओगे “| जेल से भाग निकलने के बाद गब्बर तत्काल ठाकुर के घर गया और उसके परिवार को खत्म कर हिसाब चुकता किया |
07 कर्मचारियों को प्रोत्साहन
गब्बर चाहता था कि बसंती नाचे लेकिन उसे शर्म आ रही थी | उसने पाया कि बसंती और वीरू एक दुसरे को प्यार करते है इसलिए उसने कहा “बहुत याराना लगता है ” |फिर वीरू को उसकी अनखो के सामने जान से मार देने की धमकी देकर थिरकने के लिए प्रेरित किया |
08 Take Over
गब्बर को पता लग गया कि ठाकुर के हाथ काफी मजबूत है | गब्बर अपने पास चाहता था | वह बोला “ये हाथ हमको दे दे ठाकुर “| ठाकुर नही देना चाहता था लेकिन गब्बर ने काटकर अपने पास रख लिया
09 परफॉरमेंस आधारित इंसेटिव
बसंती नाचती रहे इसलिए परफॉरमेंस को वीरू की जिन्दगी से जोड़ा “जब तक तेरे पैर चलेंगे तब तक इसकी साँस चलेगी ”
10 कम्पटीशन को कमजोर मत समझो
गब्बर की गलतिया मैनेजमेंट के लिए सबक है | जय और वीरू ने उसके पुरे गैंग को खत्म कर दिया | गब्बर ठाकुर के सामने आया | उसने निहत्थे बूढ़े आदमी को देखा और हंसा और कहा “तू क्या मुझसे लड़ेगा ठाकुर ” | उसे ऐसा नही करना चाहिए था क्योंकि ठाकुर ही उसे पैरो के बल मार गिराता है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...