Skip to main content

गोवर्धन पूजा विधि और कथा | Govardhan Puja Vidhi and Significance in Hindi

 Govardhan Puja Vidhi and Significance in Hindi | गोवर्धन पूजा विधि और कथा
Govardhan Puja Vidhi and Significance in Hindi | गोवर्धन पूजा विधि और कथा

दीपावली के दुसरे दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) की जाती है | इसके लिए घर क्र मुख्य द्वार पर गौ के गोबर से गोवर्धन जी बनाये जाते है | गोवर्धन की पूजा (Govardhan Puja) भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के बाद द्वार युग से प्रारम्भ हुई थी | इस दिन ठाकुर जी के अन्नकूट का भोग लगाते है | गोवर्धन जी की पूजा लक्ष्मी जी की पूजा में रखा जलता हुआ घी का दीपक एवं लक्ष्मी पूजन की थाली और कलश लेना चाहिए | गोवर्धन की पूजा (Govardhan Puja) लक्ष्मी पूजन की सामग्री से ही करनी चाहिए |

पूजन विधि विधान | Govardhan Puja Vidhi in Hindi

यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिप्रदा को मनाया जाता है | इस दिन प्रात:काल शरीर पर तेल की मालिश के बाद स्नान करना चाहिये | फिर घर के द्वार पर गोबर से गोवर्धन बनाये | गोबर का अन्नकूट बनाकर उसके समीप विराजमान श्रीकृष्ण के सम्मुख गाय तथा ग्वाल बालो ,इंद्र , वरुण अग्नि और बलि का पूजन षोडशोपचार द्वारा करे | विभिन्न प्रकार के पकवानों एवं मिष्टानो का भोग लगाकर पहाड़ की आकृति तैयार करे और उनके मध्य श्रीकृष्ण की मूर्ति रखे | पूजन के पश्चात कथा सुने | प्रसाद के रूप में दही और चीनी का मिश्रण सबको बाँट दे | फिर पुरोहित को भोजन करवाकर दान दक्षिण देवे

पौराणिक कथा | Govardhan Puja Katha in Hindi

एक दिन भगवान कृष्ण ने देखा कि ब्रज नगरी में तरह तरह के पकवान बनाये जा रहे है | उन्हें पता चला कि यह तैयारी देवराज इंद्र की पूजा के लिए हो रही है | इंद्र की प्रसन्नता से ही वर्षा होगी | यह बात सुनकर भगवान कृष्ण ने इंद्र की निंदा करते हुए कहा कि “उस देवता की पूजा करनी चाहिए जो प्रत्यक्ष में आकर पूजन सामग्री स्वीकार करे | इंद्र में क्या शक्ति है जो पानी बरसा कर हमारी सहायता करेगा | उससे तो शक्तिशाली और सुंदर यह गोवर्धन जी का पर्वत है | यही वर्षा का मूल कारण है | तुम सभी को इसी की पूजा करनी चाहिए ”
ब्रजवासियो ने पूछा “गोवर्धन की पूजा से क्या लाभ होगा ?” | भगवान कृष्ण ने कहा “यही गोप गोपियों की आजीविका का एकमात्र सहारा होगा “| सभी ने भगवान कृष्ण के कहे अनुसार पकवान बनाये और पर्वत तराई में जाकर गोवर्धन जी को भोग लगाया | इस पूजन से गिरिराज प्रसन्न हुए और सभी को आशीर्वाद दिया | नारज जी ब्रज में घुमने आये | वहा उन्हें पता चला कि ब्रजवासी कृष्ण जी की आज्ञा से इस वर्ष इंद्र महोत्सव के स्थान पर गोवर्धन पूजा कर रहे है |
यह बात नारद जी ने इंद्र देवता से जाकर कही | इसे इंद्र ने अपना अपमान समझकर मेघो को आज्ञा दी कि वे गोकुल में जाकर प्रलयकारी मुसलाधार वर्षा से पुरे गाँव को नष्ट कर दे | बादल ब्रज नगरी पर जोर से बरसने लगे | सभी ब्रजवासी कृष्ण भगवान की शरण में जाकर बोले “हे भगवान ! इंद्र भगवान नाराज जो गये है और हमारी नगरी को डुबोना चाहते है “| तब भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि “तुम सभी लोग गोवर्धन की शरण में चलो वही तुम्हारी रक्षा करेंगे ”
सभी लोग कृष्ण जी के साथ गोवर्धन चले गये | भगवान ने एक अंगुली से गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और सात दिन तक गोप गोपिकाओ की सुरक्षा की | इससे इंद्र को आश्चर्य हुआ | वह भगवान की महिमा को समझ गये और ब्रज आकर पश्चाताप किया | सातवे दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा | उसी दिन से प्रतिवर्ष गोवर्धन की पूजा की जाती है और ठाकुर जी को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है |

गौधन का सम्मान

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कुछ हिस्सों में गायो को विशेष रूप से अलंकृत करके उनकी पूजा की जाती है | गौ माता के प्रति आभार प्रकट करते हुए उस दिन का दूध सिर्फ बछड़े के लिए छोड़ दिया जाता है | इस प्रकार गोवर्धन पूजन के उत्सव में हमारी कृषि प्रधान संस्कृति की झलक देखने को मिलती है जिसमे हमे पशुओ के प्रति दया भाव रखना सिखाया जाता है |

मिटेगी शनि पीड़ा

ज्योतिषियों के अनुसार गोवर्धन पूजन करने से जहा भगवान प्रसन्न होते है वही घर परिवार में सुख समृधि आती है तथा धन में वृधि होती है | शनिग्रह से पीड़ित व्यक्ति को तो गोवर्धन पूजन अवश्य करना चाहिए | उसे गोबर से बने गोवर्धन पर्वत के बाई ओर तेल के दीपक जलाने तथा शनि की पीड़ा दूर करने की प्रार्थना करने से लाभ मिलेगा |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...