Skip to main content

फ़िल्मी गायकी के शिखर कुंदनलाल सैहगल की जीवनी | Kundan Lal Saigal Biography in Hindi

फ़िल्मी गायकी के शिखर कुंदनलाल सैहगल की जीवनी | Kundan Lal Saigal Biography in Hindi
फ़िल्मी गायकी के शिखर कुंदनलाल सैहगल की जीवनी | Kundan Lal Saigal Biography in Hindi

जिस व्यकित ने विधिपूर्वक कभी संगीत नही सीखा , जीवन निर्वाह के लिए जो कभी कपड़ो की गाँठ पीठ पर लादे फिरता रहा , कभी रेलवे में मामूली नौकरी की तथा कभी टाइपरायटरो का एजेंट रहा , उसी कुंदनलाल सैहगल Kundan Lal Saigal ने आगे चलकर हिंदी फिल्म संगीत को श्रेष्ठता के शिखर तक पहुचाया | उनके निधन को आधी शताब्दी बीत चुकी है | मात्र 42 वर्ष की आयु वाले सैगल ने 27 वर्ष संगीत साधना में व्यतीत किये | आइये आज हम आपको फ़िल्मी गायकी के उस महान शिखर पुरुष की जीवनी से रूबरू करवाते है |
Kundan Lal Saigal कुंदनलाल सैहगल का जन्म 4 अप्रैल 1904 को जम्मू में हुआ था | वे मूलतः पंजाब के रहने वाले थे किन्तु उनके पिता अमरचंद सैहगल जम्मू कश्मीर राज्य में तहसीलदार थे | नौकरी से अवकाश लेने के बाद वे जालन्धर में रहने लगे और यहा पंजपीर गेट के पास उन्होंने अपना मकान बनवा लिया था | इस जगह को अब “सैहगल मोहल्ला” के नाम से पुकारा जाता है | पिता की अपेक्षा सैहगल की माँ उनके प्रति अधिक दयालु थी जबकि पिता उनसे नाराज रहते थे |
इसका एक कारण तो Kundan Lal Saigal कुंदनलाल का पढने में अधिक रूचि न लेना था | बालक कुंदन अपने स्कूल से प्राय: भाग जाता था और किसी एकांत स्थल पर बैठकर दिवास्वप्न में खो जाता था | स्कूल की पढाई उसके लिए भार स्वरूप थी | पिता इसी बात को लेकर चिंतित रहते कि आगे चलकर यह लड़का किसी कार्य या व्यवसाय में ठीक ठाक जम भी सकेगा या नही | बाल्यकाल से ही सैगल की अभिनय में रूचि रही | दस बरस की आयु में उसने जम्मू में होने वाली रामलीला में सीता का पार्ट करना आरम्भ कर दिया | वह धीमी आवाज में संवाद बोलता |
रावण की भूमिका करने वाला अभिनेता सुनील रैना जब सीता रूपधारी सैगल का वनवास में अपहरण करता तो कुंदन के मुंह से पुरी चीख भी नही निकलती थी | पढाई में दिलचस्पी न रखने के कारण बालक कुंदन को तो हर साल अक्टूबर के महीने में होने वाली रामलीला का इन्तजार रहता था | इन्ही दिनों संगीत में भी उसकी रूचि हुयी |वह प्राय: एकांत में बैठकर गुनगुनाता | घर में बैठकर गुनगुनाने में ही सारा दिन बिता देने वाले कुंदनलाल की इस आदत से उसके पिता को अशांत और क्षुब्ध कर डाला | अपने पुत्र के भविष्य के प्रति उनकी चिंता स्वाभाविक थी |
अंतत: Kundan Lal Saigal कुंदनलाल ने अपने जीवन का लक्ष्य संगीत को बनाने का निश्चय कर घर को त्याग दिया | उस जमाने में All India Radio के डायरेक्टर सैयद अली बुखारी सैगल के अन्तरंग मित्र थे | उन्होंने बाद में बताया कि घर छोड़ देने के बाद भी सैगल अपनी माता को पत्र लिखकर उन्हें अपनी गतिविधियों की जानकारी देते रहते थे किन्तु उन्होंने माता को भी अपना पता नही बताया था | कुछ समय तक उन्होंने रेमिंगटन टाइपराइटर कम्पनी में सेल्समैन का काम किया | बाद में उन्होंने रेलवे में भी नौकरी की |
रेलवे में मुलाजिम प्रसिद्ध सारंगी वादक इमित्याज अली सैगल के बारे में अपने संस्मरण सुनाते हुए बताते है कि सैगल अभी पुरे 20 बरस के भी नहे थे | उन दिनों वे मुरादाबाद में थे जहा अंग्रेज स्टेशन मास्टर की पत्नी उनके प्रति स्नेह रखती थी | इस अंग्रेज महिला ने सैगल को अंग्रेजी सिखाई तथा शाशको की भाषा का पूरा अभ्यास कराया | सैगल ने संगीत की विधिवत शिक्षा नही पायी थी | गायन में उनकी रूचि जन्मजात थी | संगीत साधना उनके जीवन का लक्ष्य रही , मात्र जीविकोपार्जन का साधन नही |
प्राय:  देखा जाता है कि ख्यातिप्राप्त संगीतकार अपनी फीस निश्चित किये बिना कुछ नही गाते किन्तु सैगल की प्रकृति इसके विपरीत थी | उन्होंने तो बहुत बाद में जाकर यह जाना कि संगीत के द्वारा बहुत से भौतिक लाभ भी प्राप्त किये जा सकते है | कलकत्ता की प्रसिद्ध फिल्म कम्पनी न्यू ठेअतेर्मे सैगल का प्रवेश उनके जीवन का एक नूतन अध्याय था | इसके संस्थापक बी.एन.सरकार , संगीत निर्देशक रायचन्द बोराल और पंकज मलिक – इन तीनो ने सैगल को फिल्म जगत में प्रतिष्टित होने में मदद की |
1932 ने सैगल “मोहब्बत के आंसू” “सुबह का सितारा ” तथा “जिन्दा लाश” इन तीन फिल्मो में दिखाई पड़े | 1933 में उन्होंने “यहूदी की लडकी ” तथा “कारवाने हयात” में काम किया | उनके अभिनय तथा गायन का चमत्कारी प्रभाव दर्शको ने अनुभव किया | 1934 में उनकी तीन फिल्मे रिलीज़ हुयी “चण्डीदास” “डाकू मंसूर” और “रूप लेखा” | सैगल के गायन और अभिनय को अभूतपूर्व लोकप्रियता मिली फिल्म “देवदास” से जो , 1935 में बांगला और हिंदी दोनों में बनी |
कलकत्ता से चलकर 1941 में सैगल फिल्म राजधानी मुम्बई आये | यहा भी रजतपट संसार ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया | बम्बई को रणजीत मूवीटन में वे गायक अभिनेता के रूप में रहे और “भक्त सूरदास” , “तानसेन”, “भंवरा” , “कुरुक्षेत्र”, “शाहजहा” आदि फिल्मो में उनके गीत काफी लोकप्रिय हुए | उन्होंने इस धारणा को गलत सिद्ध कर दिया कि केवल चेहरे की खूबसूरती ही अभिनय की सफलता का कारण बनती है | सैगल आम आदमी की भाँती साधारण चेहरे मोहरे के सीधे साधे इंसान थे |
काश Kundan Lal Saigal सैहगल ने मदिरापान व्यसन से अपना स्वास्थ्य नष्ट नही किया होता तो वे कुछ अधिक जीवित रहते तथा मौसिकी की दुनिया को कुछ अधिक दे जाते |उनका स्वास्थ्य पहले भी अच्छा नही था | मधुमेह और जिगर के रोग ने उनकी काया को क्षीण बना दिया था | 1946 में जब शाहजहा की भूमिका करते हुए उन्होंने पत्नी मुमताज के वियोग से दुखी इस बादशाह की अंतर्वेदना को “अब जीकर क्या करेंगे , जब दिल ही टूट गया” के स्वर में मुखरित किया तो यह लगा कि यह पीड़ा और निराशा खुद गायक की है |
18 जनवरी 1947 को उनका निधन हो गया | श्रीलंका रेडियो प्रतिदिन प्राय: उनका गाया एक गीत सुनाता है | काबुल ,कुवैत ,रब्बात और नैरोबी में उनके गीत प्रसारित होते है | तेहरान रेडियो उनकी गाई फारसी गजलो का प्रसारण करता है | नई पीढ़ी के श्रोता भी सैगल को भूले नही है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...