Skip to main content

टेक्नोलॉजी की वजह से खतरे में है ये नौकरिया | Side Effects of Technology on Some Jobs

हम सभी जानते है कि टेक्नोलॉजी मानव मस्तिष्क के विकसित होने की पहचान है | फिर वह कंप्यूटर का विकास हो या विमानों का या सेलुलर डिवाइस पर Voice Commands का | टेक्नोलॉजी ने हमेशा ही मनुष्य को क्रमिक विकास में मदद की | मनुष्यों की मदद करते हुए टेक्नोलॉजी ने कई तरह के नये रोजगार अवसर पैदा किये है लेकिन हर एक के लिए वरदान नही है | यदि टेक्नोलॉजी अभी नौकरिया पैदा कर रही है तो जरुरी नही है कि भविष्य में भी ऐसा ही होता रहेगा | आइये हम उन नौकरियों के बारे में बात करे जो भविष्य में टेक्नोलॉजी की वजह से विलुप्त हो सकती है |

01 Newspaper Vendors

दिनचर्या और जीवनशैली इतनी व्यस्त हो गयी है कि कई लोगो को अखबार पढने का समय ही नही मिलता | ताजा खबरे और Viral Content स्मार्टफोन पर ही मिल जाता है | जो लोग अखबारों के प्रति सवेंदनशील है वे पढ़ते रहेंगे लेकिन पर्यावरण की चिंता में अगली पीढ़ी Digital Platform पर जा सकती है | कथित तौर पर Marvel Comics के स्टेन ली से एक बार पत्रकार ने पूछा कि वे Digital Platform के लिए Comics क्यों नही बनाते | जवाब में उन्होंने कहा कि Comics को Screen पर देखना अच्छा लगता है लेकिन हाथ में लेकर पढने की बात का क्या कहना |

02 Retail outlets

Online Shopping Websites और Mega Stores की बिक्री बढती जा रही है | वेबसाइटस बेहद आक्रामक Marketing कर रहे है | ऐसे में कहने की जरूरत नही है कि Retail Houses और Stores के लिए ग्राहक जुटाने पड़ रहे है | हालांकि अभी भी सारे भारतीय इन साइट्स को स्वीकार नही कर पाए है | महिलाओं को Retail Outlets से दूर रखना असम्भव है क्योंकि उन्हें घंटो शॉपिंग पर खर्च करना अच्छा लगता है लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स का ऑनलाइन मार्केट काफी बढ़ा है और Laptop , मोबाइल से लेकर घर के जरुरी electronics सामान भे लोग ऑनलाइन खरीद रहे है जिससे इनके आउटलेट्स पर भारी खतरा है |

03 Video Stores / Movie Rental

यह तो पहले ही खत्म होने की कगार पर है | काफी कम बचे है जो अभी भी DVD और Blue Ray किराए पर लेते है | P2P टेक्नोलॉजी और Online Streaming की वजह से नई फिल्मे देखना आसान हो गया है | जिन लोगो ने क्लासिकल Music Album या फिल्मो की CD या DVD का कलेक्शन किया है उन्हें कई वर्षो तक याद किया जाएगा |

04 Librarian

हाई टेक लाइब्रेरी का कांसेप्ट पाइपलाइन में है और कई सारे लोग इस कंसेप्ट को पब्लिक में दिखा चुके है | Concept यह है कि आप Library में जाओ , किताब को ढूँढो और वह आपको बता देगा कि किताब लाइब्रेरी में है या नही | कोई भी व्यक्ति अपने आपको किताब के लिए रजिस्टर्ड करा सकता है | CCTV के जरिये Security को मेंटेन किया जा सकता है जिसमे किसी भी तरह की गडबडी होने की आशंका भी नही है | टेक्नोलॉजी से हालत सुधरेंगे लेकिन Librarian से बातचीत आप भूल जायेंगे जिससे एक ओर मानवीय पहलू खत्म हो जाएगा |

05 Travel Agents

MakeMyTrip , Yatra.com और Expedia जैसी Travel Websites तेजी से फल फुल रही है | आपको सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराना है | आपके टूर के लिए टिकिट से लेकर अन्य छोटी छोटी प्लानिंग वेबसाइट पर कर रखी है | यहा तक कि वे अपने अधिकारियों को भेजकर यह सुनिश्चित करेंगे कि आपका Tour ठीक ठाक चल रहा है या नही | हो सकता है आपको Travel Agents से मोल भाव पर मिलने वाला डिस्काउंट न मिले |

06 Translator

वैसे जहा तक सरकारी काम का सवाल है अनुवादक की नौकरी कभी खत्म हो ही नही सकती | टेक्नोलॉजी अनुवादक काम कर सकती है | यह एक ऐसा काम है जिसमे टेक्नोलॉजी और मनुष्य हाथ में हाथ डालकर आगे बढ़ सकते है | मानवीय भूलो को टेक्नोलॉजी से बदला जा सकता है जबकि भावनाओं को शामिल कर अनुवादक उसमे मूल भावना डाल सकता है | इस फील्ड में टेक्नोलॉजी सभी के लिए फायदेमंद है | यह लोगो को ज्यादा से ज्यादा भाषाए सीखने को प्रोत्साहित करती है |

07 Car Driver

यह कहने की जरूरत नही है कि मानवीय गलतियों की वजह से हर मिनट एक्सीडेंट हो रहे है | कल्पना करे कि एक कंप्यूटर या एक रोबोट सुरक्षा के साथ आपको डेस्टिनेशन पर पहुचा रहा है | गूगल ने रेसेर्चेर्स के लिए मॉडल भी तैयार कर लिया है और वे DriverLess कार को जल्द ही एक सच्चाई बना देंगे | यदि कभी सच्चाई बना तो आप ड्राईवर के साथ होने वाली बातचीत को तो भूल ही जाओ |

08 Personal Assistant

टेक्नोलॉजी को दोस्त मानने वाली पीढ़ी अपना ख्याल खुद रख सकती है उन्हें PA की मदद की जरूरत नही है | के मोबाइल आपका scheduler भी है | टिकट बुकिंग एजेंट भी और बोर्डिंग पास भी | खराब बात यहे है कि Hot Assitant का आईडिया मर जाएगा |

09  Postman

postal-servicesभारतीय टेलीग्राम सर्विस पर पहले ही बंद हो चुकी है | यह सिर्फ वक्त की बात है कि भारतीय डाक विभाग की ओर से दी जाने वाली अन्य सुविधाए भी बंद हो जायेगी | यह एक दुखद घटना है लेकिन टेक्नोलॉजी Postman या Postal Services की मदद नही कर पायेगी | भले ही वे अपना पारम्परिक काम पत्र पहचाना नही क्र पाए लेकिन सरकार इनका इस्तेमाल सुदूरवर्ती इलाको में सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में कर सकती है |

10 फास्टफूड Chefs

जो लोग फ़ास्ट फ़ूड जॉइंट्स पर काम रकते है उनकी अभी से लोग आलोचना करने लगे है यह उनका दिल तोड़ने वाला है | जिस तरह टेक्नोलॉजी बढ़ रही है वह दिन दूर नही जब बर्गर वेंडिंग मशीन आ जायेगी और सैंडविच बनायेगी | भले ही टेक्नोलॉजी कितनी ही बदल जाए बर्गर परोसने वाले व्यक्ति का सम्मान नही जाएगा |
तो मित्रो इन 10 नौकरियों के अलावा भी अनेको ऐसी नौकरिया है जो टेक्नोलॉजी के आभाव में दम तोड़ रही है | हालांकि इस कडवे सच को बदला तो नही जा सकता है लेकिन इसको कुछ ऐसा रूप दिया जा सकता है जिससे इन पारम्परिक नौकरियों वाले लोगो का सम्मान बना रहे | अगर आप में से किसी ऐसी नौकरी से झुझ रहे हो या आपको भी ऐसी कोई विलुप्त हो रही नौकरी की जानकारी हो तो हमे कमेंट के जरिये जरुर बताये |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...