Skip to main content

हम लोग धारावाहिक , जिसने 80 के दशक में जीता हिंदुस्तान का दिल | Hum Log TV Serial Memories in Hindi - Character and Cast

हम लोग धारावाहिक , जिसने 80 के दशक में जीता हिंदुस्तान का दिल | Hum Log TV Serial Memories in Hindi - Character and Cast

हम लोग धारावाहिक , जिसने 80 के दशक में जीता हिंदुस्तान का दिल | Hum Log TV Serial Memories in Hindi – Character and CastHum Log हम लोग भारतीय टीवी पर प्रसारित होने वाला पहला धारावाहिक और पहली नाटक श्रृंखला थी जो दूरदर्शन पर राष्ट्रीय प्रसारण के रूप में 7 जुलाई 1984 से प्रारम्भ हुयी थी | उस समय दूरदर्शन एकमात्र टीवी चैनल हुआ करता था | Hum Log “हम लोग” को पहला धारावाहिक इसलिए कहते है क्योंकि इससे पहले भी कुछ शो आते थे लेकिन उनका प्रसारण क्षेत्रीय था जैसे मुंबई ,दिल्ली या कलकत्ता केंद्र हुआ करता था | Hum Log “हम लोग” धारावाहिक को पहली बार पुरे देश में एक साथ दिखाया गया था | इस धारावाहिक की कहानी 1980 के दशक के एक मध्यमवर्गीय परिवार की है जो अपने जीवन में दैनिक कठिनाइयो और महत्वाकांक्षी जरुरतो से झुझते रहते थे |

मेक्सिकन टीवी सीरियल से प्रेरित था “हम लोग”

इस धारावाहिक का कांसेप्ट एक मेक्सिकन टीवी सीरियल से लिया गया था जिसे उस समय के सूचना एवं प्रसारण मंत्री वंसत साठे को मेक्सिकन ट्रिप के दौरान विचार आया था | भारत आते ही उन्होंने लेखक मनोहर श्याम जोशी को इस नाटक के लिए पटकथा लिखने का काम दिया और कुमार वासुदेव को निर्देशन का काम सौंपा गया | इस नाटक का शीर्षक गीत संगीत निर्देशक अनिल बिस्वास से रचित किया था |  इस नाटक के कुल 156 एपिसोड प्रसारित किये गये थे और प्रत्येक एपिसोड 30 मिनट का आता था |  इस नाटक की शूटिंग गुडगाँव में की जाती थी लेकिन इसका रिहर्सल दिल्ली के हिमाचल भवन में की जाती थी |

रात 9 बजे थम जाता था हिंदुस्तान

हम लोग धारावाहिक भारत का पहला सोप ओपेरा था जिसने हिंदुस्तान के करोड़ो दर्शको का दिल जीत लिया था | इस धारावाहिक का प्रसारण प्रतिदिन रात को 9 बजे होता था इसलिए सारी हिंदुस्तान की जनता टीवी के सामने जम जाती थी | हालांकि वो टीवी का शुरुवाती दौर था इसलिए जिनके घर पर टीवी होती थी उनके घर जमघट लग जाता था और इस धारावाहिक Hum Log को देखने के लिए तो जिनके पास टीवी नही थी उन्होंने भी टीवी खरीदी थी |

सूत्रधार के रूप में मशहूर अभिनेता अशोक कुमार को मिला अपार प्यार

इस नाटक के हर एपिसोड के अंत में हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार इस नाटक के सूत्रधार का काम करते थे  | अशोक कुमार पारिवारिक मुद्दों और जीवन की समस्याओ के बारे में समझकर उनके निराकरण का उपाय बताते थे | उस समय सयुंक्त परिवार का प्रचलन बहुत ज्यादा था लेकिन परिवारों के अलग होने को लेकर इस नाटक में अशोक कुमार ने बेहतर ढंग से समझाया |अशोक कुमार को इस नाटक से इतना प्यार मिला कि उनके पास 4 लाख नौजवानों की चिट्टिया आयी थी जिसमे नौजवान अपनी समस्याओ को अशोक कुमार तक पहुचाते थे |

80 के दशक को जीवंत करता धारावाहिक

Hum Log नाटक को भारत की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी देखा करते थी जिनके पास टीवी हुआ करते थे | ये उस दशक की सबसे सफल नाटकीय श्रुंखला थी | अगर आज भी आप इस धारवाहिक को देखेंगे तो आपको वो दिन याद आ जायेंगे जब आपके पिताजी अपने परिवार को चलाने के लिए किस तरह संघर्ष करते थे | इस धारावाहिक के कलाकारो के अभिनय की सादगी को इतना सराहा गया कि इनको टीवी पर लगातार ओर नाटको के लिए प्रस्ताव आने लगे थे

सयुंक्त परिवार की अनोखी मिसाल की थी पेश

आजकल के धारावाहिकों में आपको ऐसी सादगी देखने को नही मिल सकती है | आजकल सास बहु के नाटको को लोग पारिवारिक सीरियल मानते है लेकिन असल जिन्दगी में हम लोग जैसे धारवाहिक ही पारिवारिक नाटक कहलाने योग्य है | हम लोग में हर पात्र को बहुत सुंदर ढंग से पेश किया गया जो सदैव अपने परिवार को एकजुट करने के लिए अग्रसर रहते थे | उस समय के नाटको में अभिनय आत्मा से निकलता था जो उनके हाव भावो से टीवी पर नजर आते थे |

धारावाहिक के मुख्य पात्र और कलाकार | Cast and characters of Hum Log

  • अशोक कुमार – सूत्रधार
  • विनोद नागपाल-बसेसर राम [ शराबी पिता ]
  • जोयोश्री अरोड़ा – भागवंती [ माँ और गृहिणी ]
  • राजेश पुरी – ललित प्रसाद या लल्लू [ बड़ा बेटा , बेरोजगार और काम की तलाश में ]
  • अभिनव चतुर्वेदी – चन्द्र प्रकाश या नन्हे [ छोटा बेटा , क्रिकेटर बनने का सपना ]
  • सीमा भार्गव-गुणवंती या बडकी [ सामजिक कार्यकर्ता ]
  • दिव्या सेठ – रूपवंती या मझली [ एक्ट्रेस बनने का सपना ]
  • लवलीन मिश्रा- प्रीती या चुटकी [ डॉक्टर बनने का सपना ]
  • लाहिरी सिंह – दादाजी [ भूतपूर्व सैनिक ]
  • सुषमा सेठ – इमरती [ दादी ]
  • रेणुका इसरानी – उषा रानी [ लल्लू की पत्नी ]
  • कामिया मल्होत्रा – कामिया लाल
  • आशिफ शेख – प्रिन्स अजय सिंह
  • मनोज पहवा – टोनी [ मंझली का आशिक ]
  • सुचित्रा श्रीवास्तव- लाजवंती या लाजो
  • कविता नागपाल -संतो ताई
  • अश्विनी कुमार – डा.अश्विनी कुमार
  • राजेन्द्र घुजे – इंस्पेक्टर सदानंद समदर
  • अपर्णा कटारा- डा.अपर्णा
  • एस.एम.ज़हीर -प्रोफेसर सुधीर
  • वी.एम.बदोला -संगीत अध्यापक

अगर आज के दौर में ऐसे नाटको का निर्माण किया जाए तो देश की 80 प्रतिशत जनता ऐसे नाटको को देखना पसंद नही करेगी और 20 प्रतिशत जनता वो होगी जिनका जन्म 70 या 80 के दशक के हुआ हो | उन्हें सयुंक्त परिवार और जीवन की कठिनाईयो की जानकारी है लेकिन वर्तमान बच्चो और युवाओ को उद्देश्यहीन नाटक ज्यादा पसंद आते है | मेरा जन्म 80 के दशक में हुआ था और मुझे मेरे पिताजी और दादाजी की जीवन के दैनिक समस्याओ की जानकारी थी जिसका प्रतिरूप इन नाटको में देखने को मिलता था लेकिन आने वाली पीढ़ी पारिवारिक नाटको से हटकर सास बहु सीरियल , कॉमेडी सीरियल या फिल्मे देखना ज्यादा पसंद करेंगे |
तो मित्रो आपके जहम में भी “हम लोग” धारावाहिक की धुंधली यादे हो तो आप उन यादो को कमेंट के जरिये पेश करना ना भूले ताकि इसी तरह हम आपको बीते दशको की कुछ यादगार लम्हों को पेश कर सके |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...