Skip to main content

Aurangzeb History in Hindi | औरंगजेब का इतिहास एवं जीवनी

Aurangzeb History in Hindi | औरंगजेब , जिसने अपनी कट्टर नीतियों से किया मुगल साम्राज्य का अंत
Aurangzeb History in Hindi | औरंगजेब , जिसने अपनी कट्टर नीतियों से किया मुगल साम्राज्य का अंत

औरंगजेब (Aurangzeb), जिसका पूरा नाम अबुल मुजफ्फर मुहिनुदीन मुहम्मद औरंगजेब आलमगीर था , मुगल साम्राज्य का छठा और अंतिम प्रभावी शासक था उसने 1658 से लेकर अपनी 1707 में अपनी मौत तक हिंदुस्तान के बड़े हिस्से पर 49 वर्ष तक शासन किया था |  औरंगजेब (Aurangzeb) ने अपने शासनकाल में मुगल साम्राज्य का सर्वाधिक विस्तार किया था |
उसने अपने जीवन में 3.2 मिलियन वर्ग किमी के हिस्से के 100-150 मिलियन लोगो पर शासन किया था | औरंगजेब को अपनी धार्मिक असहिष्णुता वाली नीतियों के कारण विद्रोहों का सामना करना पड़ा , जो उसकी मौत के बाद इतना बढ़ गया कि धीरे धीरे मुगल साम्राज्य का पतन हो गया | आइये आपको आज औरंगजेब (Aurangzeb) की सम्पूर्ण जीवनी से रुबुरु करवाते है |

बचपन में ही किया अपनी बहादुरी का प्रदर्शन | Early Life of Aurangzeb in Hindi

early-life-of-aurganzebऔरंगजेब (Aurangzeb) का जन्म 4 नवम्बर 1618 में गुजरात के दाहोद जिले में हुआ | वो शाहजहा की छठी सन्तान और तीसरा पुत्र था | उनके पिता उस समय गुजरात के शाषक थे | 1626 में उनके पिता शाहजहा के असफल विद्रोह के कारण ,औरंगजेब और उनके भाई दारा शिकोह को उनके दादाजी जहांगीर ने लाहोर दरबार में बंधक बना लिया था | 26 फरवरी 1628 में शाहजहाँ को अधिकारिक तौर पर मुगल बादशाह घोषित किया गया और औरंगजेब फिर से अपने माता पिता के पास आगरा किले में लौट गया |
औरंगजेब (Aurangzeb) ने आगरा में ही अरबी और पारसी भाषा में औपचारिक शिक्षा ली | उसे धर्मिक शिक्षा और इतिहास के अध्ययन के लिए प्रतिदिन 500 रूपये का भत्ता दिया जाता था | 28 मई 1633 को औरंगजेब मौत के मुह से निकलकर आया जब एक शक्तिशाली युद्ध हाथी मुगल शाही पडाव से भगदड़ मचाते हुए उनके पास आ गया | उसने हाथी की तरफ एक भाला फेंका और खुद को कुचलने से बचाया | औरंगजेब की इस बहादुरी पर उसके पिता ने उसको बहादुर का ख़िताब दिया और उसे सोने में तोला | इसके साथ ही उसको 2 लाख रूपये तक की उपहार दिए गये |

औरंगजेब के विजयी अभियान | Military Campaigns of Aurangzeb in Hindi

15 दिसम्बर 1634 में औरंगजेब (Aurangzeb) को पहली बार कमान दी गयी जिसमे उसे 10,000 घोड़े  and 4000 सिपाही दिए गये | उसे पहली बार शाही विशेषाधिकार देते हुए लाल तम्बू का उपयोग करने की अनुमति दी गयी | तत्पश्चात् औरंगजेब को सेना के नाममात्र प्रभारी के रूप में ओरछा के विद्रोही शाषक झुझार सिंह के खिलाफ बुंदेलखंड भेजा गया | झुझार सिंह ने शाहजहाँ के नियमो के विरुद्ध दुसरे राज्यों पर आक्रमण की चुनौती दी थी | व्यवस्था के अनुसार औरंगजेब को युद्ध से दूर पीछे रखा गया और मुगल सेना के एकत्रित होने पर उसके सेनापतियो की सलाह ली और ओरछा की घेराबंदी की | यह सैन्य अभियान सफल रहा और झुझार सिंह को सत्ता से हटा दिया गया |
औरंगजेब (Aurangzeb) को 1636 में दक्कन का वायसराय नियुक्त किया गया |  शाहजहाँ के जागीरदारों को निज़ाम शाही राजकुमार मुर्तजा शाह III ने तबाह कर दिया था और अब वो अहमदनगर के खतरनाक विस्तार में लगा हुआ था | शाहजहा ने औरंगजेब को इस सैन्य अभियान के लिए भेजा और उसने 1636 ने निजाम शाही वंश को समाप्त कर दिया | 1637 में औरंगजेब ने दिलरस बानू बेगम से निकाह किया जो उसके पहली और प्रमुख बीबी थी | वो एक दासी हिराबाई के प्रति भी आसक्त था लेकिन जवानी में उसकी मौत ने उसे दुखी कर दिया | उसी साल औरंगजेब ने आसानी से एक छोटे राजपूत साम्राज्य बागलना भी हडप लिया था |
1644 में औरंगजेब (Aurangzeb) की बहन जहानारा एक हादसे में बुरी तरह जल गयी  | इस घटना ने परिवार को सदमे में ला दिया |औरंगजेब ने इस कठिन घड़ी में आगरा ना लौटने के कारण अपने पिता को नाराज कर दिया | औरंगजेब इस घटना के तीन सप्ताह बाद आगरा आया | शाहजहा ने अपनी बेटी के स्वास्थ्य ठीक होने तक सेवा की और हजारो जागीरदार उनको ढाढस बंधाने आये | शाहजहा ने जब औरंगजेब को आंतरिक महल परिसर में सैन्य पोशाक में आते देखा तो क्रोधित होकर उसे तुरंत दक्कन के वायसराय के पद से बर्खास्त कर दिया| औरंगजेब को मुगल बादशाह के सारे अधिकार छीन लिए गये |
1645 में उसका सात महीनों तक दरबार में प्रवेश वर्जित कर दिया और उसने मुगल सेनापतियो को अपना दुखड़ा सुनाया | उसके बाद सेनापतियो की सिफारिश पर औरंगजेब को गुजरात का शाषक नियुक्त किया गया जहा उसने सुव्यवस्थित शाषन किया और स्थिरता लाया |  1647 में शाहजहा ने उसे गुजरात से बल्ख का शाषक नियुक्त किया जहा पर उसका छोटा बेटा मुराद बक्श अप्रभावी साबित हुआ था | वो इलाका उज्बेक और तुर्कमों जनजातियो के हमले में था | सर्दियों की शुरुवात में औरंगजेब और उसके पिता को उज्बेको के साथ एक अंसतोषजनक संधि करनी पड़ी |अब आगे औरंगजेब को मुल्तान और सिंध का शासक नियुक्त कर दिया | उसके प्रयासों से 1649 और 1652 में कंधार में सफाविद को हटा दिया |

औरंगजेब (Aurangzeb) का सत्ता के लिए संघर्ष

battle-of-samugarh-for-succession1657 के अंत में शाहजहा बीमार पड़ गया | उसकी प्यारी पत्नी मुमताज महल भी 1631 में मर चुकी थी और शाहजहा उसके गम को कभी भुला नही पाया था | उसकी हालत अब धीर धीरे ज्यादा बिगड़ रही थी जिसके कारण उसके चारो बेटे मयूर सिंहासन की जंग के लिए लड़ने को तैयार हो गये | शाहजहा को अपने बड़े बेटे दारा शिकोह से बेहद लगाव था लेकिन ज्यादातर मुस्लिम उसे सांसारिक और अधार्मिक मानते थे |
शाहजहा का दूसरा बेटा शुजा आरामपसंद था और उसने बंगाल का शासक का पद लेकर खुबसुरत औरतो और शराब का मुख्य केंद्र बना दिया था | औरंगजेब अपने दुसरे भाइयो के विपरीत मुस्लिमो के प्रति ज्यादा समर्पित था इसलिए वो ध्रार्मिक विश्वसनीयता के आधार पर अपना सिक्का चलाना चाहता था | औरंगजेब ने चालाकी से अपने छोटे भाई मुराद को अपनी तरफ यह कहकर मिला लिया था कि दारा और शुजा को अपने रास्ते से हटाने के बाद वो मुगल सल्तनत की गडी मुराद को सौंप देगा |
औरंगजेब (Aurangzeb) ने मुराद को ओर ज्यादा विश्वास ड़ालते हुए खुद के शासन के लिए इनकार करते हुए हज के लिए मक्का जाने की बात कही | मुराद को औरंगजेब पर पूरा भरोसा हो गया था इसलिए 1658 में मुराद और औरंगजेब की सयुंक्त सेना ने राजधानी की ओर उत्तर में कुच किया | शाहजहा की तबियत में अब सुधार हो रहा था | दारा को सिंहासन का दावेदार था पीछे हट गया | तीनो भाइयो ने यह मानने से इंकार कर दिया कि शाहजहा की तबियत ठीक है इसलिए वो आगरा में अपने पिता से मिलने आये , जहा उन्होंने दारा की सेना को पराजित कर दिया |
दारा उत्तर की ओर भागा लेकिन एक बलूच सरदार ने पहले उसे शरण देने का वादा कर उसके साथ विश्वासघात करते हुए औरंगजेब की सेना को सौंप दिया | दारा को 1659 में बंदी बनाकर अपमान करते हुए आगरा लाया गया | आगरा में औरंगजेब ने दारा पर इस्लाम धर्म का विरोध करने के विरोध में अपने मंत्रियों को भी अपने साथ मिलाकर मृत्युदंड की सजा दी | औरंगजेब ने अपने ही भाई दारा का सर कलंक कर अपने पिता को उसका सर भेजा |
उधर शुजा बर्मा भगा गया और उसको भी वहा पकडकर मौत के घाट उतार दिया | इसी दौरान 1661 में उसने मुराद को भी हत्या के आरोप में मार दिया | अपने सभी प्रतिद्वन्दी भाइयो को रास्ते से हटाकर अब नये मुगल बादशाह ने अपने पिता शाहजहा को आगरा के किले में गृहबंदी बना लिया | शाहजहा 8 वर्ष तक आगरा के उसे किले में बंदी बनकर रहा रु 1666 में उसकी मौत हो गयी | आगरा के किले से वो अपना अधिकतर समय खिड़की से ताजमहल को निहारते हुए खुद अपनी प्यारी पत्नी के पास चला गया |

औरंगजेब का शासनकाल | The Reign of Aurangzeb in Hindi

the-reign-of-aurangzeb-in-hindiऔरंगजेब (Aurangzeb) का 48 साल का शासन यो तो मुगल साम्राज्य का स्वर्ण काल माना जाता है लेकिन उसके शासन में उसकी नीतियों के कारण उसको अनेक विद्रोहों का सामना करना पड़ा था | हालांकि मुगल बादशाह अकबर से लेकर शाहजहा ने धार्मिक सहिष्णुता में एक उल्लेखनीय कार्य किया था लेकिन इसके विपरीत औरंगजेब ने उनकी नीतियों का उल्टा काम किया |
औरंगजेब (Aurangzeb) एक बहुत कट्टर शासक था जिसने इस्लाम का कट्टरपंथी संस्करण अपने नाम कर दिया | उसने 1668 में संगीत और अन्य कलाओं पर प्रतिबन्ध लगा दिया |हिन्दू और मुस्लिम दोनों को गाने और वाध्य यंत्र बजाने पर प्रतिबद्ध लगा दिया था | औरंगजेब ने दरबार में संगीत पर पाबंदी लगा दी तथा सरकारी संगीतज्ञो को अवकाश दे दिया | भारतीय शास्त्रीय संगीत पर फारसी में सबसे अधिक पुस्तके औरंगजेब के शासनकाल में लिखी गयी | औरंगजेब स्वयं वीणा बजाने में दक्ष था |

हिन्दू मन्दिरों को बनाया अपना निशाना

औरंगजेब ने 1665 ई. में हिन्दू मन्दिरों को तोड़ने का आदेश दिया | इसके शासनकाल में तोड़े गये मन्दिरों में सोमनाथ का मन्दिर , बनारस का विश्वनाथ मन्दिर एवं वीर सिंह देव द्वारा निर्मित जहांगीर काल में मथुरा में निर्मित केशव राय मन्दिर थे | औरंगजेब ने अनेको हिन्दू मन्दिरों को तुड़वाया और साथ ही इसाई धर्म प्रचारको को दास बनाने का आदेश दिया | औरंगजेब ने अपना मुगल साम्राज्य उत्तर से दक्षिण तक फैलाया लेकिन उसके लगातर सैनिक अभियानों और धार्मिक असहिष्णुता के कारण उसका सम्मान घटता जा रहा था | उसने युद्ध के बन्दियो , राजनितिक बन्दियो और इस्लाम का विरोध करने को मारने में कोई हिचक नही रखी | उसने तो स्थिति को ओर ज्यादा नाजुक बनाते हुए युद्ध में ओर ज्यादा धन खर्च करने के लिए कर बढ़ा दिया था |
मुगल सेना दक्कन में हिन्दू साम्राज्य और उत्तरी भारत में सिख साम्राज्य को कभी जीतने में सफल नही रही | शायद मुगल बादशाह के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात थे कि उसे युद्ध के लिए राजपूत सेना पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ा था जो उस समय दक्षिण सेना की रीढ़ की हड्डी थे और हिन्दुओ के प्रति समर्पित थे | औरंगजेब की नीतियों से अप्रसन्न होने के बावजूद उन्होंने जीवन भर कभी औरंगजेब का साथ नही छोड़ा लेकिन उसकी मौत के बाद उसके बेटे का जरुर विद्रोह किया था |इन सबमे से सबसे खतरनाक विद्रोह 1672-74 में पश्तो जनजाति का था |

औरंगजेब (Aurangzeb) के खिलाफ हुए मुख्य विद्रोह

  • 1659 में शिवाजी ने औरंगजेब के युद्ध अभियानों के दौरान मुगल सूबेदार शाहिस्ता खान पर अचानक हमला कर दिया | शिवाजी और उनकी सेना ने दक्कन ,जंजिरा और सुरत पर आक्रमण कर दिया और इन इलाको पर अपना कब्ज़ा कर लिया | 1689 में औरंगजेब की सेना ने शिवाजी के पुत्र संभाजी को बंदी बना लिया और उसकी हत्या कर दी लेकिन मराठो ने अपनी लड़ाई जारी रखी , जिसके कारण मुगल साम्राज्य में गिरावट आ रही थी |
  • 1669 में मथुरा के पास भरतपुर के हिन्दू जाट कृषको ने जजिया कर के विरोध में विद्रोह किया | एक विद्रोही भूमिमालिक गोकुल ने विद्रोह का नेतृत्व किया | 1670 में मुगल सेना ने 20,000 जाटो को वश में कर उनके नेता गोकुल की हत्या कर दी | बाद में इन्ही जाटो ने भरतपुर प्रदेश की स्थापना की |
  • 1670 में नवे सिख गुरु तेगबहादुर ने धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर औरंगजेब का विरोध किया | इसी कारण सिक्ख गुरु  के बढ़ते प्रभाव से भयभीत होकर औरंगजेब ने 1670 में गुरु तेग बहादुर की हत्या करवा दी | इसके बाद दसवे सिक्ख गुरु गुरु गोविन्द सिंह ने खालसा का निर्माण कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया था |
  • 1671 में सरायघट की लड़ाई में अहोम साम्राज्य ने मुगल साम्राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया | मुगल सेना का नेतृत्व कर रहे मीर जुमला और शाहिस्ता खान ने आक्रमण किया लेकिन अहोम राजाओ ने उन्हें पराजीत कर दिया |
  • 1672 में सतनामी सम्प्रदाय के लोगो ने भीरभान के नेतृत्व में नारनौल पर कब्जा करने के लिए दिल्ली के निकट विद्रोह कर दिया लेकिन औरंगजेब की सेना ने इस विद्रोह को कुचल दिया |
  • 1679 में राठोड वंश के सेनापति वीर दुर्गादास राठोड ने विद्रोह किया जब औरंगजेब ने युवा राठोड राजकुमार को राजा बनने की अनुमति नही दी | इस कारण राजपूत शासको ने भयंकर आक्रोश छा गया और राजपुताना के खिलाफ अनेक विद्रोह हुए |
  • बुंदेला राजपूत वंश में महाराजा छत्रसाल एक महान योद्धा थे जिन्होंने मुगल बादशाह औरंगजेब के खिलाफ लड़ाई लदी और बुंदेलखंड में अपना साम्राज्य स्थापित किया |

औरंगजेब की मौत के साथ मुगल साम्राज्य का हुआ पतन | Decline of Mughal Dynasty after Aurangzeb’s Death

decline-of-mughal-dynasty-after-aurangzebs-death20 फरवरी 1707 को 88 वर्ष की उम्र में खुलदाबाद में औरंगजेब की मौत हो गयी | उसने एक ऐसा साम्राज्य अपने पीछे छोड़ा तो बुरी तरह से बिखर चूका था और विद्रोहों से घिर चूका था | उसके बेटे बहादुर शाह प्रथम के शासन में उसका शासन धीर धीरे आगे तो बढ़ता रहा लेकिन कम होता गया , जो अंतत: 1858 में अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वीतीय के निर्वासन के साथ खत्म हो गया और अंग्रेजो ने भारत पर राज किया | बादशाह Aurangzeb औरंगजेब को अंतिम “ग्रेट मुगल” माना जाता है | हालांकि उसकी बेरहमी  और असहिष्णुता वाली नीतियों के कारण ही महान मुगल साम्राज्य कमजोर हुआ था और पतन की ओर पहुचा था |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...