Skip to main content

भारत एक खोज टीवी सीरियल , जिसने हिंदुस्तान के इतिहास को पहली बार टीवी पर दिखाया | Bharat Ek Khoj TV Serial Memories in Hindi

भारत एक खोज टीवी सीरियल , जिसने हिंदुस्तान के इतिहास को पहली बार टीवी पर दिखाया | Bharat Ek Khoj TV Serial Memories in Hindi

भारत एक खोज टीवी सीरियल , जिसने हिंदुस्तान के इतिहास को पहली बार टीवी पर दिखाया | Bharat Ek Khoj TV Serial Memories in HindiBharat Ek Khoj भारत एक खोज , जवाहरलाल नेहरु की पुस्तक “The Discovery of India” पर आधारित है जिसमे भारत का पूरा इतिहास दर्शाया गया था | इस नाटक में आज से 5000 साल पहले के इतिहास से लेकर भारत की स्वतंत्रता तक के इतिहास को दिखाया गया है | इस नाटक का निर्माण और निर्देशन मशहूर फ़िल्मकार श्याम बेनेगल ने किया था | इस नाटक में मुख्य कलाकार ओम पुरी ,इरफ़ान खान . लकी अली , पियूष मिश्रा ,रोशन सेठ ,टॉम आल्टर और सदाशिव अमरापूरकर थे | जवाहरलाल नेहरु का किरदार रोशन सेठ ने निभाया था | Bharat Ek Khoj नाटक को बनाने में 144 सेट का पयोग किया गया था |

भारत सरकार ने की थी इस सीरियल के निर्माण की पहल

bharat-ek-khoj-tv-serial-banner80 के दशक में मध्य में छोटे पर्दे पर रामायण और महाभारत ने अनेको दर्शको को टीवी की ओर खींचा था | इनकी सफलता को देखते हुए भारत सरकार ने भारत के इतिहास को दर्शाने के लिए सोचना शुरू कर दिया | इसके लिए भारत सरकार के प्रतिनिधि सबसे पहले मशहूर फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के पास पहुचे | श्याम बेनेगल इसके लिए राजी हो गये और उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरु की किताब Discovery Of India को इसका आधार बनाया | नेहरु जी ने ये किताब जेल में लिखी थी जो भारत की खोज करने का उनका एक प्रयास था | यही उनका प्रयास इस सीरीज का आधार बना |

श्याम बेनेगल ने पहली बार रखा छोटे पर्दे पर कदम

bharat-ek-khoj-shyam-benegalजिस तरह बी आर चोपड़ा के लिए महाभारत सीरियल बनाना एक सपना था उसी प्रकार श्याम बेनेगल के लिए इस नाटक को बनाना एक सपना और चुनौती थे क्योंकि इस नाटक में उनको भारत के उस इतिहास को दर्शाना है जो पहले कभी नही देखा गया था | श्याम बेनेगल ने पहली बार इस नाटक Bharat Ek Khoj माध्यम से टीवी पर पदार्पण किया था | इस नाटक को बनाने में 4 करोड़ रूपये की लागत आयी थे क्योंकि इस नाटक में उन्होंने उस इतिहास को दिखाया था जो अब तक हम केवल किताबो में पढ़ते थे | मौर्य साम्राज्य और अंग्रेजो के बारे में इस नाटक में विस्तार में बताया गया है  |

देश के अलग अलग एतेहासिक स्थलों पर डेढ़ साल तक हुयी शूटिंग

bharat-ek-khoj-shootingBharat Ek Khoj  “भारत एक खोज” शीर्षक से 53 एपिसोड सीरीज बनाना तय हुआ जिसमे शमा जैदी और उनके साथ 25 राइटर की टीम लगी | 1988 की शुरुवात में शूटिंग तय की गयी और इसे नेहरु की 99वी सालगिरह पर दर्शको तक पहचाना तय किया गया | टीम यूनिट ने भारत के अलग अलग हिस्सों ताजमहल और पश्चिमी घाट से लेकर एतेहासिक स्थलों तक जाकर शूट किया | गोरेगांव की फिल्म सिटी में एक साल के लिए दो मंजिला इमारत को बुक किया गया और इसके साथ ही भारत के अलग अलग हिस्सों में भी सेट लगाये गये |
श्याम बेनेगल ने कहा था कि “30 साल बाद भी लोग इस शो के बारे में बात करते है और इस शो को दुबारा किसी की बनाने की हिम्मत नही हुयी क्योंकि डेढ़ साल की इस शूटिंग में मेरे जीवन भर का अनुभव छिपा हुआ था |”  बेनेगल एक अनुभवी निर्माता थे जो शो के स्तर और चुनौतियों को स्वीकार करते थे | केवल उनको इस शो को खत्म करने की चिंता सताती रहती थी और वो हमेशा ये सोचते रहते थे कि अगर शो अधुरा रह गया तो क्या होगा ? |

रोशन सेठ ने किया जवाहरलाल नेहरु के पात्र को जीवंत

bharat-ek-khoj-tv-serial-memories-in-hindiरोशन सेठ ने जवाहरलाल नेहरु का जो किरदार निभाया था वो लाजवाब था उन्होंने इस नाटक में सूत्रधार का काम किया था जो हर कहानी को आगे बढ़ाने का काम करते थे | बेनेगल ने कभी सोचा भी नही था कि रोशन सेठ ,नेहरु जी का किरदार इतना बढ़िया ढंग से पेश कर पायेंगे | ओम पुरी शुरू से ही फिल्मो के साथ साथ टीवी पर सक्रीय रहे थे इस नाटक में उन्होंने अशोक ,रावण और दुर्योधन के अलग अलग किरदार निभाए थे |  इस नाटक के लिए उन्होंने बॉम्बे सिनेमा से एक साल का विश्राम लेकर इस नाटक में एकाग्रता से काम किया था | ओम पुरी के अलावा इरफ़ान खान भी कुछ एपिसोड में नजर आये थे

दिग्गज कलाकारो ने किया था इसमें अभिनय

bharat-ek-khoj-om-puri-naseeruddin-shahइस शो के लिए Delhi’s National School of Drama और दुसरे एक्टिंग संस्थानों से 350 अभिनेताओ को मौका दिया गया जिसमे से कई जाने माने अभिनेता जैसे ओम पुरी ,नसीरुद्दीन शह ,कुलभूषण खरबंदा, शबाना आजमी , पियूष मिश्र ,आलोक नाथ ,मोहन गोखले और टॉम अल्टर मौजूद थे | ओम पुरी और इरफ़ान खान के अलावा इस नाटक में केके रैना ,इला अरुण ,अंजन श्रीवास्तव ,अनंग देसाई ,विजय कश्यप और अपराजिता कृष्णा भी बार बार दिखाए गये थे |इस नाटक के चित्रण के लिए श्याम बेनेगल इतिहास की हजारो किताबे साथ लेकर पटकथा लेखक शमा जैदी के साथ बैठते थे | इस नाटक के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की थी और इस नाटक में पुरी तरह खो गये थे |

धारावाहिक के कलाकार और पात्र Cast and episode list of Bharat ek Khoj in Hindi

एपिसोडशीर्षककलाकारपात्र
1भारत माता की जयरोशन सेठजवाहरलाल नेहरु
2शुरुवात [ सिन्धु घाटी सभ्यता ]पल्लवी जोशीअतरी
3वैदिक लोगो का आगमनहरीश पटेलद्राह -एक व्यापारी
4जाति व्यवस्थापियूष मिश्रासिपाही
5महाभारत – भाग प्रथम
6महाभारत – भाग द्वितीयओम पुरीदुर्योधन
7रामायण – भाग प्रथमपल्लवीजोशीसीता
8रामायण – भाग द्वितीयओम पुरीरावण
9महाजनपद और साम्राज्यवीरेंद्र सक्सेनावशिष्टक
10जीवन और मृत्यु की स्वीकृतिओम पुरीअंगुलिमाल
11चाणक्य और चन्द्रगुप्त – भाग प्रथमसत्यदेव दुबेचाणक्य
12चाणक्य और चन्द्रगुप्त – भाग द्वितीय
13अशोक – भाग प्रथमओम पुरीअशोक
14अशोक – भाग द्वितीयओम पुरीअशोक
15संगम काल – भाग प्रथम
16संगम काल – भाग द्वितीय
17प्राचीन भारत
18कालीदास और शकुंतला – भाग प्रथम
19कालीदास और शकुंतला – भाग द्वितीय
20हर्षवर्धनपंकज बेरीहर्षवर्धन
21भक्ति आन्दोलन
22चोल साम्राज्य – भाग प्रथम
23 चोल साम्राज्य – भाग द्वितीय
24दिल्ली सल्तनत और पृथ्वीराज रासो – भाग प्रथमरवि झाँकलपृथ्वीराज चौहान
25दिल्ली सल्तनत और पृथ्वीराज रासो – भाग द्वितीयरवि झाँकलपृथ्वीराज चौहान
26दिल्ली सल्तनत और पद्मावतीओम पुरीअलाउदीन खिलजी
27संकलनपंकज बेरीलोरिक
28विजयनगर साम्राज्यओम पुरीकृष्णदेव राय
29सामंतवाद
30विजयनगर साम्राज्य का अंत
31राणा सांगा , इब्राहीम लोदी और बाबर
32अकबर – भाग प्रथम (दीन ए इलाही)कुलभूषण खरबंदाअकबर
33अकबर – भाग द्वितीयकुलभूषण खरबंदाअकबर
34स्वर्णिम युग
35औरंगजेब – भाग प्रथमओम पुरीAurangzeb
36औरंगजेब – द्वितीयओम पुरीAurangzeb
37शिवाजी – भाग प्रथमनसीरुद्दीन शाहशिवाजी
38शिवाजी – भाग द्वितीयनसीरुद्दीन शाहशिवाजी
39कम्पनी बहादुर (इस्ट इंडिया कम्पनी)
40टीपू सुल्तानसलीम घोसटीपू सुल्तान
41बंगाल पुनर्जागरण और राजा राम मोहन रायअनंग देसाईराजा राममोहन राय
421857 क्रान्ति भाग प्रथमटॉम अल्टर , ओम पुरी
431857 क्रान्ति भाग प्रथमटॉम अल्टरअंग्रेज अफसर
44नील विद्रोहवीरेंद्र सक्सेनामाधव
45महात्मा फुलेसदाशिव आमरापुरमहात्मा फुले
46सर सैय्यद अहमद खा
47विवेकानंदआलोक नाथस्वामी विवेकानंद
48
नरमदल और गरमदल
मोहन गोखलेगोपाल कृष्ण गोखले
49गांधीजी का आगमन – भाग प्रथम
50गांधीजी का आगमन – भाग द्वितीय
51विभाजन की नींव
52करो या मरो
53उपसंहार
तो मित्रो अगर आपने भी ये सीरियल देखा हो और आपको इस सीरियल में भारत के इतिहास की झलक दिखी तो आप इस पर अपने विचार जरुर प्रकट करे |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...