Skip to main content

Facts About Goa in Hindi | गोवा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

Facts About Goa in Hindi | गोवा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

Facts About Goa in Hindi | गोवा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

गोवा एक नजर में | Quick Facts of Goa in Hindi

क्षेत्रफल3702 वर्ग किमी
क्षेत्रफल के लिहाज से भारत में स्थान29वा
जनसंख्या14,57,723 (2011 जनगणना)
जनसंख्या घनत्व390 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
जनसंख्या में लिहाज से भारत में स्थान26वा (2011 जनगणना)
लिंगानुपात973/1000 पुरुष पर
साक्षरता दर88.70%
राजधानीपणजी
कुल जिले2
मुख्यमंत्रीमनोहर पारिर्कर (भाजपा)
राज्यपालमृदल सिन्हा
विधानसभा सीटो की संख्या40
लोकसभा सीटो की संख्या 2
राज्यसभा सीटो की संख्या1
प्रथम मुख्यमंत्रीदयानन्द बन्दोंदकर
प्रथम राजपालगोपाल सिंह
राज्य पशु गौर
राज्य पक्षीबुलबुल
राज्य वृक्ष मट्टी
राज्य दिवस30 मई
राज्य भाषाकोंकणी

Historical Facts about Goa in Hindi | गोवा का इतिहास 

  • प्राचीनकाल में गोवा गोमांचल ,गोपकट्टम . गोपपुरी ,गोवापुरी एवं गोमान्तक आदि कई नामो से जाना जाता रहा है |
  • पहली शताब्दी ईसा पूर्व में गोवा सातवाहन साम्राज्य का अंग था | इसके बाद कदम्ब ,मलखेडा के राष्ट्रकूटो ,चालुक्य एवं सिलहार राजाओ का शासन रहा |
  • 14वी शताब्दी के आखिर में यादवो का शासन समाप्त होने के बाद दिल्ली के खिलजी वंश ने इस पर अपना प्रभुत्व जमाया | इस प्रकार गोवा मुस्लिम शासको के अधीन हो गया |
  • वास्कोडीगामा द्वारा 1948 में भारत की खोज के बाद कई पुर्तगाली यात्री यहा आये |
  • 1542 में जेसुइट संत फ़्रांस जेवियर के आगमन से गोवा में धर्म परिवर्तन आरम्भ हुआ |
  • 17वी शताब्दी के उत्तरार्द्ध में शिवाजी ने गोवा एवं इसके आसपास के कुछ क्षेत्रो को अपने अधीन कर लिया , परन्तु फिर भी सम्पूर्ण क्षेत्र पुर्तगालियो का शासन चलाता रहा |
  • भारत के स्वतंत्र होने के बाद भी गोवा पुर्तगालियो के अधीन रहा | पुर्तगाली शासक गोवावासियों के आकांशाओ पर खरे नही उतरे |
  • अंत में 19 दिसम्बर 1961 को गोवा को मुक्त करा लिया गया | इसे दमन और दीव के साथ मिलाकर केंद्र शाषित बनाया गया |
  • गोवा (Goa) को 30 मई 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया | दमन और दीव को अलग केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया |

गोवा की भौगौलिक स्थिति | Geographical Facts About Goa in Hindi

  • गोवा (Goa) भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है जो कोंकण इलाका भी कहलाता है
  • गोवा की सीमाए उत्तर में महाराष्ट्र और पूर्व एवं दक्षिण में कर्नाटक से लगती है |
  • गोवा (Goa) के उत्तर में तेरेखोल नदी बहती है जो गोवा को महारष्ट्र से अलग करती है |
  • गोवा के दक्षिण में कर्नाटक का उत्तर कन्नड़ जिला और पूर्व में पश्चिम घाट एवं पश्चिम में अरब सागर है |
  • पणजी ,मडगांव ,वास्को, मापुसा एवं पोंडा राज्य के प्रमुख शहर है |
  • गोवा (Goa) क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे छोटा और जनसंख्या के लिहाज से चौथा सबसे छोटा राज्य है |
  • गोवा का दूधसागर झरना भारत के सबसे ऊँचे झरनों में से एक है जिसकी उंचाई 310 मीटर है
  • 1993 में कोंकणी को गोवा की प्रादेशिक आधिकारिक भाषा स्वीकार कर लिया गया , जो देव नागरी लिपि में लिखी जाती है |
  • सोनसोगर गोवा की सबसे ऊँची चोटी है जिसकी ऊँचाई 1166 मीटर है |
  • वाटर स्पोर्ट्स के लिए कालंगुते बीच काफी मशहूर है |
  • भारत का मशहूर पक्षी अभ्यारण्य डा.सलीम अली बर्ड सन्चुरी गोवा के छोरो आइलैंड पर स्थित है |

गोवा की संस्कृति | Social and Cultural Facts about Goa in Hindi

  • शिमगो यहा के मुख्य उत्सवो में से एक है इसमें नर्तको की टोलिया बिना थके नृत्य करती है |
  • ईसाई लोग कार्निवल ,क्रिसमस और सेंट फ्रांसिस जेवियर उत्सव मनाते है |
  • यहा के हिन्दू समुदाय के लोग मुख्यत: गणेश चतुर्थी ,गुडी पडवा , दिवाली ,दशहरा ,होली ,रक्षाबंधन ,रामनवमी और जन्माष्टमी मनाते है |
  • मंडपों , दुलपोद ,ढालो , डेकनी , कुम्बी ,फादो और फुगडी यहा के प्रसिद्ध लोकनृत्य है |
  • बंधप औरतो का नृत्य जबकि घोड़े मोंडी नृत्य रनेस के पुर्तगालियो पर जीत से जुड़ा नृत्य है |
  • गोवा की अधिकतर इमारतो की स्थापत्य कला पुर्तगाली रीती रिवाज और संस्कृति से प्रेरित है |
  • मंगेशी मन्दिर गोवा का सबसे बड़ा मन्दिर है जहा शिवजी के अवतार भगवान मंगेश की प्रतिमा है |
  • गोवा (Goa) के बासिलिका ऑफ़ बोम जीसस चर्च ने संत फ्रांसिस जेवियर के मृत शरीर को ममी की रूप में संरक्षित रखा हुआ है | ये चर्च पुर्तगाली रीती रिवाज का उत्कृष्ट उदाहरण है जिसे 1605 में निर्मित किया गया |

गोवा की आर्थिक स्थिति | Economical Facts about Goa in Hindi

  • GDP per Capita के आधार पर गोवा भारत का सबसे अमीर देश है |
  • गोवा (Goa) की इकॉनमी मुख्यतः पर्यटन पर निर्भर करती है |
  • राज्य की मुख्य फसले चावल ,दाले , रागी ,काजू ,नारियल ,गन्ना ,नाशपति ,आम ,नारंगी ,चीकू ,पपीता है |
  • यहा के प्रमुख उद्योगों में प्रिंटिंग प्रेस , लकड़ी ,टायर ,साबुन ,रिबन ,बैटरी और कार्बन उद्योग है |
  • गोवा में लौह अयस्क , मैगनीज , बॉक्साइट , सिलिकॉन खिनज निकाले जाते है |

गोवा में परिवहन | Transportation Facts of Goa in Hindi

  • गोवा (Goa) में 232 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग है | यहा सडको की कुल लम्बाई 9672 किमी है
  • राज्य कोंकण रेलवे के माध्यम से गोवा ,दिल्ली ,बंगलौर और तिरुवनंतपुरम से जुड़ा हुआ है |
  • यहा के डबोलिम हवाई अड्डे से मुम्बई , कोच्ची , चेन्नई ,अगाती और बंगलौर के लिए नियमित उड़ाने उपलब्ध है |
  • यहा का प्रमुख बन्दरगाह मरमुरगाँव है |

गोवा से जुडी मशहूर हस्तिया | Famous Persons from Goa 

  • दीनानाथ मंगेशकर – मराठी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार और स्वर सामज्ञ्री लता मंगेशकर के पिता | इनका जन्म गोवा के मंगेशी गाँव में हुआ था |
  • अंथोनी गोंसाल्विस – 50 के दशक के मशहूर वायलिन वादक अरु संगीतकार | इनका जन्म गोवा के मजरोड़ा में हुआ था | अमर अकबर अन्थोनी फिल्म में अमिताभ बच्चन ने उनको समर्पित किया था |
  • रविन्द्र केलकर – ना केवल मशहूर कोंकणी लेखक बल्कि स्वंतंत्रता सेनानी भी | गोवा के कंकोलिम में जन्म |
  • चन्द्रकांत केनी – कोंकणी भाषा से जुड़े जाने माने पत्रकार | इन्होने अशद पावली नामक पुस्तक लिखी |
  • रेमो फर्नांडेज़ – बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और कलाकार |

गोवा के पर्यटन स्थल | Tourist Places in Goa in Hindi

मीरमार बीच – मुलायम रेट से भरपूर तथा खुबसुरत ताड के पेड़ो से आच्छादित यह तट पणजी के निकट है |
दोना पाउला बीच – इस लुभावने तथा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर अरब सागर की हरहराती लहरे सागरतट को छुकर वापिस लौट जाती है | यहा के मारमगाओ हार्बर और जुआरी नदी के लुभावने दृश्य देखे जा सकते है |
कलगुंट बीच – यह  गोवा का सबसे सुंदर तथा लोकप्रिय सैरगाह है | कलगुंट बीच से ही अंजुना बीच लगा हुआ है | यहा के कैंदोलियम सागर तट को मछुआरो के उपयोग के लिए आरक्षित कर दिया गया है | इसके बीच के टूरिस्ट कॉलेज पर्यटकों के आवास की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध है | इसके अलावा कोल्वा बीच ,हरमाई बीच ,बेनोलिम बीच ,मोबोर बीच आदि भी लोकप्रिय बीच है |
बाम जीसस चर्च – 16वी सदी में बना यह गोवा का सबसे लोकप्रिय चर्च है | यहा सेंट फ्रांसिस जेवियर्स का पार्थिव शरीर चांदी के ताबूत में सुरक्षित रखा गया है |
सेंट कैथद्रेल – इस चर्च में पांच खुबसुरत घंटिया लगी है जिनमे सुनहरी घंटी गोवा की विशालतम तथा विश्व की उत्तम घाटियों में से एक है |
श्री भगवती मन्दिर – यहा पर हाथियों की दो प्रतिमाये काले पत्थर से बनाई गयी है |
यहा के अन्य दर्शनीय स्थलों में श्रीगणेश मन्दिर ,चर्च ऑफ़ ऑवर लेडी ऑफ़ रोजरी , चर्च ऑफ़ सेंट फ्रांसिस ऑफ़ असेसी ,  अगोड़ा का किला ,मयम झील ,केसरवाल प्रपात , दूध सागर प्रपात , पक्षी अभ्यारण्य प्रमुख है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...