Skip to main content

मकर सक्रांति पर लगनेवाले ख़ास मेले | Makar Sakranti Fairs Significance in Hindi

भारत में उत्सव के दौरान मेला एक ख़ास आकर्षण होता है वैसे भी मेले हमारी सांस्कृतिक ,सामाजिक और आर्थिक जीवन के केंद्र है मकर सक्रांति के दिन नदियों,ताल-तलैयों में स्नान कर दान करने की प्रथा रही है यह प्रथा अत्यंत प्राचीनकाल से चली आ रही है ऐसे में लोगो की आस्था और भीड़ मेले अक रूप धारण कर लेती है आइये आपको आज मकर सक्रांति पर लगने वाले कुछ प्रमुख मेलो के बारे में रोचक जानकारी बताते है

प्रयाग का माघ मेला | Allahabad Magh Mela

इलाहाबाद में गंगा-यमुना के संगम पर प्रति वर्ष मकर सक्रांति के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध माघ मेले का आयोजन बड़े व्यापक स्तर पर किया जाता है जहा लाखो लोग संगम स्थल के पवित्र जल में डुबकी लगाकर स्नान करते है | माना जाता है कि इस दिन यहा स्नान करने से पूण्य फल मिलते है एक महीने तक चलनेवाले इस मेले के दौरान संगम की रेतीली भूमि पर तम्बुओ का शहर बस जाता है जहा श्रुधालू एक महीने तक कल्पवास भी करते है प्रयाग के अलावा वाराणसी ,हरिद्वार और गढ़ मुक्तेश्वर में भी स्नान और मेले का आयोजन किया जाता है |

पंजाब में मुक्तसर का मेला | Shri Muktsar Sahib

मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर पंजाब में लोहड़ी मनाते है इस दिन अलाव जलाकर उसमे नये अन्न और मूंगफलीया भूनते है और खाते खिलाते है अगली सुबह पंजाब के सिखों में एतेहासिक कारणों से भी सक्रांति का विशेष महत्व है | मुक्तसर वह जिला है जहा गुरु गोविन्द सिंह जी ने मुगलों के विरुद्ध 1705 में अंतिम लड़ाई लड़ी थी | गुरु गोविन्द सिंह के प्राय: सभी साथियो ने हताश होकर साथ छोड़ दिया था | तब माई भागो नामक एक महिला की प्रेरणा से उनमे से 40 के महासिंह नामक सरदार के नेतृत्व में फिर उनके साथ चलने का संकल्प लिया |
जब मुगल सेना ने गोविन्द सिंह जी को घेर लिया था तब हमला क्र इन वीरो ने ही गुरूजी की प्राणरक्षा की थे | इस युद्ध में माई भागो सहित उन सबको वीरगति प्राप्त हुयी | 1705 ईस्वी में मकर सक्रांति को खिरदाना के ढाब नामक स्थान पर हुए संग्राम का साक्षी वह तालाब आज मुक्तसर कहलाता है | सक्रांति के दिन यहा मेला लगता है और 40 मुक्तो की याद में यहा हर वर्ष श्रुधालू पवित्र मुक्तसर सरोवर में स्नान करते है लंगर होता है

बौंसी का मन्दार मेला | The Annual Bounsi Fair at Mandar Hill

यह मेला 15 दिनों के लिए लगता है | भागलपुर प्रमंडल के बांका जिला स्थित काले ग्रेनाईट पत्थर से निर्मित 700 फीट ऊँचे मन्दार पर्वत स्थित मधुसूदन मन्दिर और पहाड़ के नीचे स्थित पापहारिणी सरोवर के संबध में अनेक कथाये प्रचलित है माना जाता है कि मंदार पर्वत का प्रयोग समुद्र मंथन में किया गया था हिन्दू मान्यता के अनुसार यह भगवान विष्णु का आश्रय स्थल है लोक मान्यता है कि पर्वत की तलहटी में स्थित पापहारिणी सरोवर में स्नान करने से कुष्ठ रोग से मुक्ति मिलती है सक्रांति के दिन लोग स्नान करके मन्दिर दर्शन ,पर्वत परिभ्रमण ,दही चुडा और तिलवा खाकर बौंसी के मेले का लुत्फ़ उठाते है

ओडिशा के नागफेनी गाँव की रथयात्रा

ओडिशा के नागफेनी गाँव में मकर सक्रांति के दिन 14 जनवरी को रथयात्रा का आयोजन होता है नागफेनी के एतेहासिक जगन्नाथ मन्दिर में भगवान जगन्नाथ ,भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा सहित भगवान मकर ध्वज की मूर्ति है मकर सक्रांति के दिन मकरध्वज की विशेष पूजा होती है और रथयात्रा निकाली जाती है भगवान मकरध्वज के नाम पर इसे दोस्ती के पर्व के रूप में मनाया जाता है महिलाय एक दुसरे को उपहार देती है लोग सुबह बर्तन में सरसों तेल ,तिल और हल्दी म्मिलार्क शरीर पर लगाते है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...