Skip to main content

सफलता के लिए Mindset कैसे तैयार करे | How to Prepare Mindset for Success

सफलता के लिए Mindset कैसे तैयार करे | How to Prepare Mindset for Success
सफलता के लिए Mindset कैसे तैयार करे | How to Prepare Mindset for Success

मित्रो आपने एक कहावत तो सूनी ही होगी “मन के हारे हार है मन के जीते जीत “| ये कहावत भले आपको पुरानी लगे लेकिन ये आपकी सफलता में आपके Mindset की भूमिका निभाने में आज भी प्रासंगिक है | आपकी अप्रोच ही किसी क्षेत्र में आपकी सफलता और विफलता को तय करती है | बिजनेस में सफलता हासिल करनी है तो सबसे पहले अपनी अप्रोच को सकारात्मक बनाये |
अक्सर आप पढ़ते होंगे कि इन्सान जैसा सोचता है ,वो वैसा ही बन जाता है | यदि किसी की सोच पॉजिटिव है तो उसकी अप्रोच में भी उसका असर झलकने लगता है और वो अवसरों की तलाश करने लगता है | लेकिन अगर किसी का Mindsetही नेगेटिव है तो उसे हर काम में खामिया ही दिखती है | उस लगातार विफलता का डर सताता रहता है | इस अप्रोच के चलते या तो वह कोई प्रोजेक्ट हाथ में लेता ही नही है या फिर विफलता का सोच सोचकर उसे अच्छी तरह से पूरा करने का प्रयास ही नही कर पाता है |
बिजनेस में सफलता के लिए जरुरी है आप लक्ष्यों ,क्षमताओं एवं भविष्य को लेकर आशान्वित हो | तो आज जानिये कुछ ऐसी ही अप्रोचेज के बारे में जो आपको बिजनेस तो क्या ,जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में बेहद मददगार साबित  होती है | कोशिश करे , इन्हें अपनाने की

1 आप सही है

आपकी सोच और अप्रोच इस बात पर निर्भर करती है कि किसी भी प्रोजेक्ट को हाथ में लेते हुए या किसी टारगेट को तय करते हुए आप अपने आप से क्या बात करते है ? कहा जाता है कि आप खुद सफल और विफल रहने के बारे में से , जो भी बात खुद करते है वह अक्सर सच साबित होती है | सामने आई चुनौतियों को लेकर खुद को बरगलाने के बजाय उन्हें स्वीकार करके उनसे उबरने का निश्चय जताएंगे  ,तो निश्चित तौर पर आपकी ही जीत होगी |

2 खुद पर है भरोसा

सफलता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए जरुरी है कि आप अपनी क्षमताओं को एकजुट करे | अब ये क्षमताये आपकी अंदरुनी भी है और टीम मेम्बर्स की भी | टीम मेम्बर्स को मोटीवेट तब कर पायेंगे , जब खुद आत्मविश्वास से लबरेज दिखेंगे | सबसे पहले तो खुद की क्षमताओं पर भरोसा जताए | अपनी पिछली विफलता को हावी होने देने के बजाय ,खुद अपने प्लान पर विचार करते हुए अपने आप को इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए तैयार करे| इस तरह से आप बाकियों को भी साथ लेकर चलने में सक्षम हो सकेंगे |

3 स्वीकारे उतार चढ़ाव

बिजनेस में बने रहने के लिए और लगातार बढ़ते रहने के लिए स्वीकृति की अप्रोच सबसे जरुरी है | यह सबसे पहले स्वीकार करे कि बिजनेस में हर दिन एक सा नही रहने वाला है | अगर आपने अब तक विफलता ही देखी है या अब तक अगर आपके साथ हमेशा सफलता ही लगी हो तो जरुरी नही कि कल भी ऐसा ही होने वाला है | आपको यहा पर बेस्ट की उम्मीद तो रखनी है लेकिन किसी भी वर्स्ट के लिए भी तैयार रहना है | इससे आप ज्यादा निर्भय रहेंगे |

4 अँधेरे में तीर ना चलाए

भले ही कई लोगो को अचानक सफलता मिल चुकी हो , लेकिन अपने आप को ऐसे भाग्यशालियो की कतार में मानते हुए अँधेरे में तीर ना चलाये | सफलता की तैयारी के लिए जरुरी है कि आपके सामने लक्ष्य स्पष्ट हो | आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या हासिल करना है और कैसे हासिल करना है ? लक्ष्य तय होने पर ही आप अपनी टीम के सामने इसे रख पायेंगे | इसलिए सफलता के लिए सिर्फ ख्वाव्ब ना देखे ,प्लानिंग भी करे वरना टीम का विश्वास आप पर से हिलने लगेगा |

5 जल्दबाजी नही चलेगी

एक दो महीने में कोई ख़ास आय ना होती देखकर स्टोर बंद करते हुए आपने कईयों को देखा होगा | यदि किसी रणनिति के तुरंत प्रभावी ना होने पर उसमे जल्दी जल्दी बदलाव करने वाले भी कई लोग मिल जायेंगे | यह अप्रोच बिजनेस के लिए अच्छी नही है | आपको बाजार को समझना होगा और खुद को इसमें स्थापित होने के लिए थोडा वक़्त भी देना होगा | एक जगह छोडकर दुसरी जगह भागने की होड़ ना ही करे |

6 बन गये बिजनेसमैन

बिजनेस में नकारात्मक ठहराव उस समय से आना शुरू हो जाता है जब आप ये मानकर बैठ जाते है कि अब मेरा बिजनेस स्थापित हो गया है | हरदम नया करते रहने की बेकार मेहनत अब कोई जरुरी नही रह गयी | खुद को बाजार में हमेशा प्रासंगिक बनाये रखने के लिए जरुरी है कि आप बिजनेस में समय के साथ कुछ ना कुछ नयापन लाते रहे | वरना competitors को आप पर हावे होते देर नही लगेगी |

7 डर का सामना

आखिर क्यों आप किसी ऐसे फील्ड में उतरना चाहते है जहा नियमित रूप से एक बंधा बंधाया रेवेन्यु आना ही है ? आप क्यों कोई ऐसे क्षेत्र को चुनने की हिम्मत नही जुटा पाते है जिसमे आपकी मास्टरी है लेकिन उसका मार्केट अभी ज्यादा स्थापित नही है | विफलता को लेकर जो डर आपके मन में बैठे हुए है उनका सामना करे| शायद आप दुनिया को कुछ नया देदे |

8 जलन नही लग्न हो

किसी छोटे से लेकिन यूनिक बिजनेस को आसमान की बुलन्दियो पर ले जाने वालो की सबसे अहम अप्रोच यह होती है कि उनमे अपन काम को लेकर लगन होती है ,किसी दुसरे की सफलता को देखकर जलन नही | बिजनेस में यदि Long Term Success चाहते है तो अपने आप में जलन नही बल्कि लगन की भावना लाये | इससे आप शांत तो रहेंगे की ,साथ ही नई चीजे भी सीखंगे |
तो मित्रो अगर आप सफलता के लिए आठ मन्त्रो को अपने Mindset में उतारेंगे तो आप किसी भी नये काम में असफल नही होंगे क्योंकि आपको असफलताओ से लड़ने की क्षमता आ जायेंगी जो आपको सफलता की ओर लेकर जायगी जिससे आप लोगो के नही बल्कि लोग आपकी मिसाल देंगे | इस पोस्ट पर अपने विचार और सुझाव हमे कमेंट के जरिये देना ना भूले |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...