Skip to main content

पर्यटन दिवस विशेष - लोगो को एक सूत्र में पिरोते है धर्मस्थल | National Tourism Day India Special in Hindi

एतेरेय ब्राह्मण में लिखा है
कलि” शयानो भवति , संजिहानस्तु द्वापर: |
उतिष्ठन  त्रेता भवति ,कृत स्पन्द्व्ते चरन ||
चरैवेति ,चरैवति
अर्थात जन मनुष्य सोया रहता है वह कलियुग में होता है | जब वह बैठ जाता है तब द्वापर में होता है जब उठ खड़ा होता है तब त्रेतायुग में तथा जब चलने लगता है तब वह सतयुग को प्राप्त करता है अत: चलते रहो ,चलते रहो | जीवन चलने का नाम है आगे बढने का नाम है | पर्यटन भी तो चलने का ,निरंतर आगे बढने का और नित्य नव अन्वेषण करने का नाम है अत: पर्यटन जीवन है पर्यटन ही मनुष्य का विकास है |
पर्यटन मनुष्य के विकास का पर्याय है उसकी क्षमता का मूल्याकंन करने तथा उसकी क्षमता को विकसित करने का साधन और माध्यम भी | केवल भौतिक नही अपितु मानसिक और आह्द्यात्मिक क्षमता का विकास है पर्यटन | अपनी भौतिक क्षमता को जानने के लिए अपने को जानना आवश्यक है और अपने को जानना है आध्यात्मिक अभ्युदय | इसके लिए आवश्यक है मानसिक क्षमता का विकास भी अत: भौतिक ,मानसिक तथा आध्यत्मिक तीनो तत्वों के विकास का मार्ग और साधन है पर्यटन |
पर्यटन अर्थात देश-देशांतर का भ्रमण सतयुग के तुल्य है क्योंकि चलना ही (कुछ करना ही) जीवन है रुकना मृत्यु है | भारतभूमि पर जहा का चप्पा चप्पा असीम प्राकृतिक सुषमा और सौन्दर्य ,भौगोलिक विशिष्टता तथा आध्यात्मिक उर्जा से भरपूर है पर्यटन जीवनी शक्ति का अनंत स्त्रोत है | भैतिकता की जड़ता से निकलना ही सही अर्थो में पर्यटन की अवधारणा को साकार करना है |
कई स्थलों अथवा क्षेत्रो को यहा देवभूमि से अभिहित किया जाता है | वास्तव में सारा भारत ही देवभूमि है | भारत भूमि पर पर्यटन का अर्थ मात्र धार्मिक तीर्थयात्रा करना अथवा किसी महंगे रिसोर्ट में छुट्टिया बिताना नही अपितु धर्म के मर्म को जान क्र शुद्ध धर्म पर्वत होना है | यहा पर्यटन का अर्थ है स्वयं में देवत्व की स्थापना करना | धर्म ,अर्थ ,काम ,मोक्ष  इन चारो पुरुषार्थो में संतुलन स्थापित कर जीवन जीने की कला को विकसित करने का नाम पर्यटन है |
देश के चारो कोनो में स्तिथ आदि शंकराचार्यों द्वारा स्थापित चार मठधर्म देश को जोड़ते है | पर्यटन भी किसी मठ ,किसी धर्म से कम नही | मन्दिर ,मस्जिद ,गिरिजाघर ,गुरूद्वारे ,पीरो फकीरों की मजारे और दरगाहे सभी लोगो को एक सूत्र में पिरोते है | ऊँची ऊँची मीनारे ,विशाल दरवाजे ,शानदार महल और किले तथा अन्य स्मारक सभी दूर दूर से लोगो को आकर्षित करते है | धर्म दर्शन ,आध्यात्म ,पुरातत्व ,शिल्प और कलाए इन सबके माध्यम से पर्यटन ही तो जोड़ता है देश को | स्थानों को नही आत्माओं को जोड़ता है पर्यटन भारतभूमि पर |
यहा भारतभूमि पर हिमालय के सुरम्य परिवेश में आश्रमों में विदेशी आते है योग की शिक्षा प्राप्त करने ,योग साधना में पारंगत होने | भारतभूमि पर पर्यटन स्वयं में योग साधना है | यम, नियम ,आसन ,प्राणायाम ,प्रत्याहार ,धारणा ,ध्यान और समाधि महर्षि पतंजलि द्वारा पदत्त योग के ये आठ अंग है |  बतलाइये इनमे से योग का कौन सा अंग है जो पर्यटन में सम्मिलित नही है ?
पर्यटन का प्रारम्भ होता है शारीरिक श्रम से | पैदल चलना हो या ट्रेकिंग ,शारीरिक श्रम के ही रूप में है जो योग में वर्णित आसन और प्राणायाम के अभ्यास के समान ही है | नैसर्गिक सौन्दर्य में ही नही ,मानव द्वारा निर्मित शिल्प और कलाओं में भी खो जाता है पर्यटक | भूख-प्यास भूलकर बीएस एकटक निहारता रह जाता है एक से बढ़ कर एक शाहकार को | भूल जाता है सफर की सारी पीड़ा और सारे दुःख तकलीफ |
धीरे धीरे पर्यटक प्रत्याहार ,धारणा और ध्यान की अवस्थाये से गुजर कर पहुच जाता है समाधि की अवस्था के निकट | समाधि की अवस्था के निकट पहुच कर सम्पूर्ण रूपांतरण की प्रक्रिया को प्राप्त कर लेता है पर्यटक | पर्यटन की नैतिक मान्यताओं का पोषण होता है यम और नियम से | इस प्रकार सम्पूर्ण योग ही तो है पर्यटन |
कम नही होती सफर की दुश्वारिया भी | बजट में असंतुलन होने पर भी कम परेशानी नही होती | स्वास्थ्य बिगड़ने ,चोट लगने और आर्थिक नुकसान होने की भी पुरी पुरी सम्भावना बनी रहती है | इन सब विषम परिस्थितयो के बीच परदेस में धैर्य का विकास करता है पर्यटन | धैर्य अथवा धृति धर्म का प्रमुख तत्व या लक्षण है अत: जीवन में वास्तविक धर्म को स्थापित करता है पर्यटन | धर्म के मूल स्वरूप या तत्व से मनुष्य को जोड़ता है पर्यटन |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...