Skip to main content

पांडा से जुड़े 35 रोचक तथ्य | Panda Facts in Hindi

Panda Facts in Hindi
Panda Facts in Hindi

पांडा (Panda) मूलतः दक्षिण मध्य चीन के इलाको में रहते है | इनकी आँख , कान और शरीर के काले धब्बो की वजह से इन्हें आसानी से भालू की श्रेणी से अलग किया जा सकता है | पांडा (Panda) के काले फर के नीचे काली त्वचा और सफेद फर के नीचे गुलाबी त्वचा होती है |

  1. “पांडा” शब्द नेपाली भाषा के “पोन्या” से लिया गया है इसका मतलब होता है “बाँस या पौधे खानेवाला जानवर”|
  2. पांडा (Panda) मुख्यतः चीन की सिचुआन पहाडियों पर पाए जाते है इसके अलावा यह 27 अन्य देशो में भी पाए जाते है |
  3. बड़े पांडा की लम्बाई 4-6 फुट होती है | उनकी पूंछ 13 सेमी होती है |
  4. विशाल पांडा के शरीर के उपर फर की चादर होती है जो उसे ठंड से बचाती है |
  5. पांडा (Panda) पेड़ पर चढ़कर वहां अपने रहने के लिए घर बनाते है |
  6. विशाल पांडा दिन में 40 बार मल त्याग करते है इससे उनकी पाचन क्रिया सुचारू रूप से बनी रहती है |
  7. पश्चिम में पहली बार 11 मार्च 1869 में इसके बारे में पता चला जब फ्रेंच मिशनरी आर्म्ड डेविड को किसी शिकारी से इसके स्किन मिले थे |
  8. इसके खत्म होने के डर से चीन में इसे संरक्षित रखा गया है |
  9. पांडा का जीवनकाल 28-35 वर्ष तक होता है |
  10. विशाल पांडा के बच्चे अपनी माँ के साथ 3 साल तक रहते है |
  11. पांडा (Panda) 4-8 वर्ष में ब्रीडिंग करते है |
  12. पांडा के मल से Bio fuel बनाई जाती है |
  13. पांडा का 99 फीसदी आहार बाँस है इसे Carnivores कहा जाता है जिस बांस के मोटे डंठल को हम कुल्हाडी की मदद से काट पाते है उसे पांडा बहुत आसानी से एक दिन में 11 से 14 किलो तक खा सकता है | यह कभी कभी चिड़िया को भी खा जाता है |
  14. पांडा के गले में बांस की खरोचों से बचने के लिए सुरक्षात्मक परत होती है |
  15. देखने में ये भले ही मासूम लगते हो लेकिन इनके जबड़े इतने मजबूत होता है कि aluminium की प्लेट भी चबा सकते है |
  16. पांडा के बच्चो के आँखों का धब्बा शुरुवात में गोल होता है लेकिन जैसे जैसे इनकी उम्र बढती जाती है ये सर्किल आंसू की बूंद की आकृति में बदल जाता है |
  17. जायंट पांडा को 1990 से विलुप्त प्रजातियों की श्रेणी रखा गया है | पांडा के विलुप्त होने का मुख्य कारण उनके आवासों को नुक्सान पहुचना और शिकार है |
  18. पांडा को चीन के लोग शान्ति का प्रतीक मानते है | उदाहरण के तौर पर लगभग 100 वर्ष पहले वारिंग नाम की एक जनजाति के लोग युद्ध की समाप्ति के लिए पांडा के चित्र वाला झंडा लहराते थे |
  19. पुरे संसार में लगभग 1000 पांडा ही शेष बचे है लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि 2025 तक इनकी आबादी बढकर 5000 तक हो जायेगी क्योंकि इनको विलुप्त श्रेणी में रखा गया है |
  20. रेड पांडा और जायंट पांडा दो का एक जैसा आवास और भोजन हो और दोनों की विलुप्ति की कगार पर है | फिर भी वैज्ञानिक शोध बताते है कि रेड पांडा रैकून परिवार का जबकि जायंट पांडा भालू परिवार का सदस्य है |
  21. एक प्राचीन मान्यता के अनुसार एक समय सारे पांडा सफेद भालू की तरह थे | एक बार एक लडकी ने तेंदुए के हमले से एक पांडा के बच्चे को बचाया , इसमें पांडा का बच्चा तो बच गया लेकिन तेंदुए ने लडकी को मार दिया | सारे पांडा काली राख की हाथ में पट्टिया पहनकर उसके अंतिम संस्कार में आये | जैसे ही उन्होंने अपने आँखे साफ़ की और एक दुसरे से गले मिले तो काली राख एक दुसरे पर बिखर गयी जिससे उनका वर्तमान स्वरूप बना |
  22. पांडा सीधे खड़े रह सकते है लेकिन उनके छोटे पिछले पैर इतने मजबूत नही होते है जो उनके शरीर को सम्भाल सके | पांडा की हड्डिया उनके आकार के दुसरे पशुओ की हड्डियों से दुगुनी भारी होती है |
  23. पांडा ज्यादा तेज नही दौड़ सकते है जबकि काले भालू 35 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते है |
  24. एक मादा शावक को वयस्क होने में पांच वर्ष जबकि नर शावक को वयस्क होने में सात वर्ष तक लग जाते है |
  25. पुरे विश्व में लगभग 240 पांडा को कैद में रखा गया है जो सभी ब्रीडिंग प्रोग्राम का पार्ट है |
  26. आधे से ज्यादा नये जन्मे पांडा बीमारी की वजह से या गलती से उनकी ही माँ द्वारा कुचल दिए जाने के कारण मर जाते है |
  27. अवैध व्यापार में एक पांडा के फरो की कीमत 60 हजार डॉलर से लेकर 1 लाख डॉलर तक रहती है
  28. एक वयस्क पांडा का वजन 90 से 135 किलो के बीच होता है |
  29. पांडा (Panda) इस धरती पर लगभग दो या तीन मिलियन वर्षो से रह रहे है |
  30. एक जायंट पांडा के 42 दांत होते है |
  31. पांडा अपने दिन के 14-16 घंटे बॉस खाने में बिता देते है |
  32. चीन में लगभग 300 बाँस की प्रजातियाँ मौजूद है | यहा 25 अलग अलग प्रकार के पहाड़ है जहा पांडा निवास करते है | पांडा मुख्यतः अम्ब्रेला , एरो और गोल्डन बाम्बू खाना पसंद करते है | औसतन एक पांडा एक दिन में 25-30 पौण्ड बाम्बू खा जाता है |
  33. जंगलो में एक समय में एक से ज्यादा पांडा को एक साथ देखना बहुत ही दुर्लभ है |
  34. एक पांडा को भी Zoo में रखना काफी महंगा पड़ता है | एक पांडा को रखन एक हाथी को रखने से पांच गुना ज्यादा महंगा होता है |
  35. 1961 में WWF के निर्माण से अब तक जायंट पांडा को इसका प्रतीक चिन्ह बनाया गया है |

 

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...