Skip to main content

स्विट्ज़रलैंड से जुड़े 50 रोचक तथ्य | Switzerland Facts in Hindi

स्विट्ज़रलैंड से जुड़े 50 रोचक तथ्य | Switzerland Facts in Hindi
स्विट्ज़रलैंड से जुड़े 50 रोचक तथ्य | Switzerland Facts in Hindi
  1. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) का वास्तविक नाम हेल्वेटिया था जो नाम जुलियस सीजर ने हेल्वेटी पर कब्जा हो जाने के कारण दिया था | हेल्वेटी आलप्स आयर जुरा पहाड़ो के बीच स्थान है जहा सेल्टिक जनजाति के लोग निवास करते है |
  2. मशहूर चॉकलेट निर्माता मिल्टन हेर्शी , स्विस मेनोनाइट्स का वंशज था जो 1700 ईस्वी की शुरुवात में Appenzell इलाके से आये थे |
  3. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) विश्व का सबसे बड़ा चॉकलेट निर्यातक देश है जहा से वर्ष 2012 में 18 स्विस चॉकलेट कंपनियों ने 1,72,376 टन चॉकलेट का निर्माण किया था |
  4. स्विस व्यक्ति विश्व में किसी भी दुसरे देश से ज्यादा चॉकलेट खाते है जो 11.3 किलोग्राम प्रति वर्ष है |
  5. एक स्विस ज्वेलर ने पुरे डायमंड से बनी एक अंगूठी बनाई थी जिसे 68 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेचा गया था |
  6. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) उन दो देशो में शामिल है जिनका राष्ट्रीय ध्वज बिलकुल चौकोर है स्विजरलैंड के आलावा वैटिकन का ध्वज भी चौकौर है |
  7. स्विट्ज़रलैंड में 1500 से ज्यादा झीले है और कोई भी झील देश की सीमा के अंदर दुसरी झील से 16 किमी से ज्यादा दूर नही है |
  8. औद्योगिक देशो में स्विट्ज़रलैंड के पास बंदूक रखने वालो की संख्या सबसे ज्यादा है | इसके बावजूद औधोगिक देशो में स्विट्ज़रलैंड में अपराध दर सबसे कम है |
  9. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) उन गिने चुने देशो में शामिल है जहा आत्महत्या में सहायता करना कानूनन मान्य है | इसके अलावा यह कानून बेल्जियम , नीदरलैंड और US के तीन शहरों में मान्य है |
  10. आल्पस के राजा के नाम से मशहूर Ulrich Inderbinen आल्प्स पर्वत के Matterhorn पहाड़ पर 370 बार चढ़ चुके है और अंतिम बार   तब चढ़े थे जब उनकी उम्र 90 वर्ष थी | उन्हें विश्व के सबसे बुजुर्ग और सक्रिय Mountain   Guide   माना जाता है जो 94 वर्ष की उम्र में रिटायर हुए थे
  11. स्विस चॉकलेट निर्माता डेनियल पीटर और हेनरी नेस्ले ने 1875 में मिल्क चॉकलेट की खोज की थी |
  12. 2007 में स्विट्ज़रलैंड ने गलती से उसके पड़ोसी देश Liechtenstein  पर आक्रमण कर दिया था |
  13. स्विस आबादी में विदेशियों की संख्या करीब 23 प्रतिशत है |
  14. करीब 450 वर्षो तक स्विट्ज़रलैंड को युद्ध कला के लिए जाना जाता था इसी कारण 1400 ईस्वी से 1848 ईस्वी तक 2 मिलियन से ज्यादा स्विस लडाको को विदेशी शक्तियों द्वारा काम पर रखा गया था |
  15. स्विटज़रलैंड में Teaching वो पेशा है जिसने सबसे ज्यादा पैसा मिलता है | 2014 के आंकड़ो के अनुसार एक औसतन स्विस अध्यापक की प्रतिवर्ष आय 68,000 अमेरिकी डॉलर है
  16. स्विट्ज़रलैंड में केवल एक गिनी पिग रखना कानूनन अमान्य है उन्हें केवल जोड़े में ही रखा जा सकता है |
  17. स्विस सरकार ने प्रत्येक स्विस नागरिक के लिए बोम्ब शेल्टर बनाने का एक कार्यक्रम चलाया था और आज हर नागरिक के पास अपना शेल्टर उपलब्ध है |
  18. स्विस लोगो की आयु दर जापान के बाद सबसे अधिक दुसरे स्थान पर है |
  19. स्विस व्यापारी जीन-हेनरी दुनांत जो कि रेड क्रोस सोसाइटी की अंतर्राष्ट्रीय कमेटी का फाउंडर भी था को 1901 में पहला नोबल पुरुस्कार दिया गया था |
  20. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) के पास राष्ट्राध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति नही है इसकी बजाय इसे सात सदस्यों की कौंसिल चलाती है और कौंसिल सदस्य एक साल के बाद बदल दिए जाते है |
  21. स्विट्ज़रलैंड में चार आधिकारिक भाषाओं का उपयोग किया जाता है फ्रेंच ,जर्मन , इटालियन और रोमन |
  22. 1891 में कार्ल एल्सेंर ने Swiss Army Knife  की खोज की थी जब उन्हें पता चला कि Army Knife का निर्माण जर्मनी में होता है | वो एक ऐसे चाक़ू का निर्माण करना चाहते थे जो कई कामो के लिए इस्तेमाल हो सके और जिसका निर्माण स्विट्ज़रलैंड में हो | वर्तमान में Swiss Army Knife  के 400 से अधिक अलग अलग मॉडल आ चुके है और इसे The World’s Smallest Toolbox के नाम से पुकारा जाता है |
  23. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) का रेलवे सिस्टम 4989 किमी लम्बा है और ट्रेन से यात्रा करने के मामले में स्विस जापानियों के बाद दुसरे स्थान पर आते है |
  24. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) में डेंटिस्ट से ज्यादा बैंकों की संख्या है 1400 नागरिक प्रति बैंक |
  25. अल्बर्ट आइन्स्टाइन अपनी स्पेशल थ्योरी और प्रसिद्ध फार्मूला 1905 में स्विट्ज़रलैंड के बर्न शहर में लाये थे |
  26. महान हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन ने अपने जीवन के 25 वर्ष स्विट्ज़रलैंड में बिताये और उनका देहांत भी यही हुआ था | उन्हें जब दफन किया गया तो कुछ स्विस व्यपारियो के समूह ने उनकी लाश को चुरा लिया ताकि वो उनके परिवार से पैसा वसूल सके | उनका शव मिलने के बाद उसे दुबारा 6 फीट गहरे गड्डे में कंक्रीट डालकर दफन किया गया ताकि कोई उसे दुबारा न चुरा ले |
  27. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) में यूरोप के किसी भी दुसरे देश से ज्यादा ऊँची पर्वत चोटियाँ है जिनकी संख्या लगभग 48 है तथा हर चोटी की उंचाई लगभग 4000 मीटर के आसपास है |
  28. लुसरेन में स्थित Sonnenberg tunnel इतनी बड़ी सुरंग है जिसमे 20 हजार व्यक्ति समा सकते है ताकि खराब हालात में बम से बचा जा सके | इसे विश्व का सबसे बड़ा परमाणु बम शेल्टर माना जाता है |
  29. नेपोलियन बोनापार्ट के नेतृत्व में फ्रांस एकमात्र ऐसा देश है जिसने स्विट्ज़रलैंड पर कब्जा किया था |
  30. टिम बर्नर ली ने 1989 में स्विट्ज़रलैंड में ही World Wide Web  की खोज की   थी |
  31. 2162 मीटर की ऊँचाई पर स्थित जुफ नाम का स्विस गाँव यूरोप का सबसे उंचाई पर बसा हुआ एक ऐसा गाँव है जहा स्थायी रूप से जनता निवास करती है |
  32. बॉलीवुड में हर साल 800 या उससे ज्यादा फिल्मे बनती है लेकिन उनमे से सबसे ज्यादा विदेश में किसी देश में शूटिंग होती है तो उस देश का नाम स्विट्ज़रलैंड है |
  33. 19वी शताब्दी में Tobogganing नामक स्पोर्ट्स की खोज स्विट्ज़रलैंड में हुयी थी |
  34. नेस्ले कम्पनी की शुरुवात एक स्विस व्यापारी हेनरी नेस्ले ने 1867 मी की थी | ये कम्पनी विश्व कॉफ़ी का दस प्रतिशत खुद खरीदती है | इसी कम्पनी ने 1938 ने नेस्कैफे नाम से पहली इंस्टेंट काफी का निर्माण किया था |
  35. रोलेक्स कम्पनी ने 1927 में पहली वाटरप्रूफ घड़ी की खोज की थी |
  36. स्विट्ज़रलैंड में मारिजुआना का इस्तेमाल करना और उगना कानूनन मान्य है जबकि इसे बेचना कानून के खिलाफ है | ऐसा माना जाता है कि हर साल सैकड़ो टन मारिजुआना का 6 लाख लोग स्मोक में इस्तेमाल करते है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...