Skip to main content

आलसी जीव स्लॉथ से जुड़े रोचक तथ्य | Sloth Facts in Hindi

Sloth Facts in Hindi
Sloth Facts in Hindi

मित्रो , आप तो जानते ही हो कि हमारी पृथ्वी रंग-बिरंगे जीवो से भरी हुयी है | कभी कभी सोचकर भी आश्चर्य होता है कि इस संसार में कितने तरह के जीव वास करते है | आज हम आपको ऐसे ही एक जानवर स्लॉथ (Sloth) के बारे में बताते है जो देखने में अजूबा है ही ,साथ ही दुनिया का सबसे आलसी जानवर भी है | स्लॉथ का हिंदी अर्थ आलसी होता है | ऐसा लगता है कि स्लॉथ (Sloth) को पुरी तरह फर की चादर से ढक दिया गया है | आइये आपको स्लॉथ (Sloth) से जुड़े रोचक तथ्य बताते है |

स्लॉथ से जुड़े रोचक तथ्य | Sloth Facts in Hindi

  1. स्लोथ Herbivores यानि शाकाहारी होते है |
  2. अमूमन यह 23 इंच लम्बा होता है |
  3. स्लॉथ का निवास स्थान दक्षिण अमेरिका के वर्षा वन है |
  4. यह अपना सिर 270 डिग्री पर घुमा सकता है |
  5. स्लॉथ (Sloth) का वजन 4 किलो के आस-पास होता है |
  6. स्लॉथ सालों भर पेड़ से लटका रह सकता है और कभी कभी तो इनकी मौत भी पेड़ो पर लटकते हुयी ही हो जाती है |
  7. इसकी दो प्रजातियाँ होती है – दो पंजोवाली और तीन पंजोवाली
  8. शरीर पर कभी कभी हरे रंग का शैवाल बन जाता है क्योंकि यह एक ही जगह लटका रहता है |
  9. यह पेड़ पर इस तरह लटका रहता है जिससे इसके दुश्मन को लगता है कि वह पेड़ का ही एक हिस्सा है |
  10. स्लॉथ (Sloth) का जीवनकाल 30 वर्षो का होता है |
  11. सबसे आश्चर्य की बात है कि स्लॉथ बहुत ही अच्छा तैराक होता है | कई बार ऐसा होता है कि वर्षा वन में होने की वजह से लटके लटके थक जाता है तो हाथ में ग्रिप कमजोर हो जाता है तो वह पानी में गिर जाता है | तैरने की कला के कारण वह आसानी से वहा से तैरकर निकल जाता है |
  12. इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके आगे के पैर नही होते ,बल्कि आगे पंजे होते है |
  13. स्लॉथ (Sloth) पेड़ पर लटकते हुए सोता है और दिन में 15-20 घंटे सोता है |
  14. स्लॉथ का ग्रिप इतना मजबूत होता है जिसकी वजह से पेड़ के तने से लटकने में आसानी होती है |
  15. स्लॉथ हर समय आलस से भरा रहता है रात में पत्ते, फल-फुल खाकर ही रहता है |
  16. वह शरीर के लिए  आवश्यक पानी भे उसी पेड से प्राप्त कर लेता है इसलिए अक्सर वह ऐसे ही पेड़ो को अपना घर बनाता है जो जूसी प्लांट हो |
  17. मादा स्लॉथ अपने बच्चे का ध्यान उसी तरह रखती है है जैसे अन्य जानवर रखते है |
  18. जब तक बच्चा स्वयं की रक्षा करने लायक नही हो जाता , तब तक माँ उसका ध्यान रखती है |
  19. कुछ स्लॉथ आकार में कुत्ते के समान होते है | इनके पीछे के दोनों पैर जुड़े हुए है |
  20. स्लॉथ जब जरूरत हो तभी move करते है और वो भी धीरे धीरे क्योंकि उनके शरीर के 25-30 प्रतिशत हिस्से में ही मांस-पेशियाँ होती है जो उनके शरीर को ढोने में तकलीफ पैदा करती है |
  21. स्लॉथ सामान्यत: 4 मीटर प्रति मिनट की रफ्तार से चलते है और मुसीबत के वक्त इनकी चाल थोड़ी से बढकर 4.5 मीटर प्रति मिनट हो जाती है | जबकि जमीन पर स्लॉथ 3 मीटर प्रति मिनट की रफ्तार से चलते है |
  22. स्लॉथ (Sloth) हफ्ते में एक बार मलत्याग करने के लिए जमीन पर उतरता है |
  23. Ice Age फिल्म में सिड का किरदार निभानेवाले स्लॉथ ने स्लॉथ जीव को काफी चर्चा दिलाई थी |

 

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...