Skip to main content

Swallow Bird Facts in Hindi | अबाबील पक्षी से जुड़े 25 रोचक तथ्य

आसमान में छोटी छोटी चिडियों के झुण्ड को गोलाकार उड़ते उड़ते कलरव करते हुए सबने देखा है ये अबाबीले है जिसे अंग्रेजी में Swallow कहते है | अबाबील विश्व प्रसिद्ध चिडियों में से एक है | आइये आज आपको अबाबील पक्षी (Swallow) से जुडी रोचक जानकारियाँ देते है |

  1. Swallow अबाबील का उपरी हिस्सा कुछ नीलापन लिए चमकीला काला होता है | सिर के बगल का हिस्सा भूरा और गले के चारो ओर कत्थई पट्टी होती है और पीठ के नीचे एक सफेद चौड़ी धारी होती है |
  2. अबाबील की आँख की पुतली भूरी और चोंच एवं पैर काले होते है | इसके पाँव छोटे ,चोंच मोटी लेकिन छोटी सी होती है | डैन लम्बे होते है | दम दो भागो में बटी और लम्बी होती है |
  3. अबाबील का मुँह चौड़ा होता है जिससे ये हवा में उड़ने वाले पतंगो को आसानी से चट कर जाती है |
  4. आकार में गौरैया से छोटी अबाबील उड़ने में बहुत तेज होती है जो अपने दल के साथ उडती है |
  5. अबाबील की 78 किस्मे मिलती है जो आकार में 4-9 इंच होती है |
  6. अबाबील के पर साधारणत: गहरे काले , भूरे ,हरे या नीले होते है |
  7. अबाबील किसी पुराने मकान , मस्जिद या मन्दिर में प्याले की शक्ल का घोंसला बनाती है | घोंसले पर भीतर जाने के लिए छत के पास एक सुराख होता है |
  8. अबाबील भारत में सितम्बर-अक्टूबर में आना शुरू कर देती है और अप्रैल मई में चली जाती है |
  9. अबाबील ब्रिटेन से दक्षिण अफ्रीका की 6000 मील की यात्रा करती है |
  10. अबाबील को मौसम की बहुत अच्छी जानकारी रहती है | जब यह कम ऊँचाई पर उडती है तो इसका मतलब होता है मौसम ठंडा है और बारिश आने वाली है और जब यह काफी ऊँचाई पर उडती है तो इसका मतलब है कि आसमान साफ़ है और यही मौसम रहने वाला है |
  11. जब शरद ऋतू समाप्त होती है और ब्रिटेन में कीड़े नाममात्र के रह जाते है तो अबाबील अपने देश लौट आती है | अबाबील जुलाई के अंत में ब्रिटेन ब्रिटेन छोड़ना शुरू कर देती है | यह अगस्त माह में मध्य तक इथियोपिया पहुच जाती है | अक्टूबर के मध्य तक रोडेशिया और दक्षिणी अफ्रीका में आने लगती है |
  12. सभी अबाबील एक ही दिन में अपना स्थान नही छोड़ देती | सितम्बर माह तक सभी ब्रिटेन छोडकर चली जाती है | ब्रिटेन से दक्षिण अफ्रीका तक की यात्रा नन्ही सी अबाबील के लिए बहुत लम्बी है और इतनी ही दूरी पर इसे वापस लौटकर आना भी होता है |
  13. सभी अबाबील अप्रैल माह तक दक्षिणी अफ्रीका छोड़ देती है और ब्रिटेन लौटकर आ जाती है | लौटकर उसी स्थान पर घोंसला बनाती है जहा पिछले वर्ष बनाया था |
  14. यूरोप की अबाबील उत्तरी यूरोप से दक्षिणी अफ्रीका तक 11000 किमी की प्रवास यात्रा करती है | पूर्वी अबाबील सर्दी बिताने के लिए दक्षिणी भाग श्रीलंका ,लक्षद्वीप और अंडमान द्वीप समूह तक आ जाती है |
  15. सितम्बर और अक्टूबर में कर्नाटक और नीलगिरी पर्वत पर पहुँच जाती है | सितम्बर के तीसरे-चौथे सप्ताह में श्रीलंका और अंडमान पहुच जाती है | सर्दियों में उत्तर और दक्षिणी कोरिया , ताइवान , मलय ,थाईलैंड आदि देशो में भी जाती है | अप्रैल में वापस अंडमान चली आती है |
  16. कुछ अबाबील सबसे बड़ी प्रवासी चिडिया होती है | इसकी एक किस्म यूरोप से भारत और मलेशिया की प्रवास यात्रा करती है | ये सिर्फ दिन को ही यात्रा करती है |
  17. अबाबील (Swallow )के अलावा ऐसी कोई चिड़िया नही है जो प्रवास यात्रा निश्चित तारीख को शुरू करती हो और निश्चित समय पर पहुचती हो | समय की यह बड़ी पाबन्द होती है |
  18. ऑस्ट्रेलिया में पायी जाने वाली White Backed Swallow 15 सेमी आकार की होती है | पृष्ट भाग , गला और सीना सफेद होता है और बाकी पूरा शरीर काला होता है |
  19. अबाबीलो में सबसे अधिक परिचित और प्रसिद्ध घरेलू अबाबील होती है जो सारे यूरोप ,अफ्रीका और एशिया के अधिकाँश देशो में पायी जाती है | ठंडे देशो में ये गर्मियों में ही पायी जाती हो |
  20. हिमालय की तराइयो में भी यह बड़ी संख्या में पायी जाती है | इसके उपर से लोहे के रंग की झलक लिए नीले , नीचे से हल्के पीले होते है | दुम पर सफेद चित्तो की कतार होती है | लम्बी दम  खाने वाले काँटे की तरह होती है |
  21. एक किस्म की अबाबील की दम असाधारण रूप से लम्बी होती है | किसी लम्बे महीन तार जैसी दम रचना के कारण इसे Wire Taled Swallow भी कहते है |
  22. Wire Taled Swallow घरेलू अबाबील से कद में छोटी लेकिन बहुत सुंदर होती है | अक्सर मकान के बरामदी में घोंसला बनाती है |पानी का किनारा या आसपास की जगह इसे पसंद है |
  23. देखने में घरेलू अबाबील जैसी ही मस्जिद अबाबील बोतल जैसा घोंसला बनाती है | अप्रैल से अगस्त इसका प्रजनन समय होता है |
  24. अबाबील (Swallow) की एक किस्म ताड़ी अबाबील ताड़ के पेड़ पर ही अपना घोंसला बनाती है | इसकी दम का आखिरी हिस्सा लाल होता है |
  25. अबाबील को “आजाद पंछी” माना जाता है क्योंकि ना तो इसे कैद में रखा जा सकता है और ये केवल जंगलो में ही Mating करते है |
  26. अबाबील (Swallow) ने मनुष्यों के साथ एक रिश्ता कायम कर लिया है जिससे मनुष्य को इनसे नुकसान नही फायदा है क्योंकि ये कीड़े खाकर फसलो को कीड़ो से बचाते है इसलिए इन्होने खेतो के पास ही अपने घोंसले बना दिए है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...