Skip to main content

स्वंतंत्रता दिवस पर आजादी के परवानो की याद दिलाती कविताये | Independence Day Poems in Hindi

स्वंतंत्रता दिवस पर आजादी के परवानो की याद दिलाती कविताये | Independence Day Poems in Hindi
स्वंतंत्रता दिवस पर आजादी के परवानो की याद दिलाती कविताये | Independence Day Poems in Hindi

मित्रो कल स्वाधीनता दिवस है और भारत के अनेको बच्चे स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में धूमधाम से लगे हुए है | कोई स्वतंत्रता दिवस के लिए नृत्य की तैयारी कर रहा है तो कोई झांकियां सजाने में लगा हुआ है | इसी तरह कई बच्चे स्वतंत्रता से जुडी कविताओं का पाठ करने वाले है इसलिए आज हम उनकी मदद के लिए कुछ ऐसी कविताये आपके सामने ला रहे है जिसे आप स्वाधीनता दिवस पर अपने विद्यालय में बोल सकते है |

मेरा भारत

आजादी का सच हुआ सपना
भारत देश हो गया अपना
सारे राज्य के लोग है अपने
हम नही देंगे इसे बंटने
काफी नही सिर्फ यह आजादी
जरूरत है इसे अब सम्भालना
वीर सपूतो की यह विरासत
इसकी हम करेंगे हिफाजत
कई वीरो ने लुटाये इस पर प्राण
देश के खातिर हो गये कुर्बान
हिम्मत अब हम नही हारेंगे
इसे हम मिल कर स्वारेंगे

अनेकता में एकता

अनेकता में एकता इसकी शान
इसलिए हमारा भारत महान
न पूछो हमारी जाति-धर्म
हम तो है सिर्फ हिन्दुस्तानी
वतन हमारा ऐसा है
न छोड़ पाए इसे कोई
इससे रिश्ता हमारा ऐसा हो
न तोड़ पाए कोई इसे
दिल हमारी एक है
एक हमारी जान है
हिंदुस्तान हमारा है
हम इसकी शान है
आज वो नजारा याद करे
देशभक्तों का वो खून याद करे

आजादी का जश्न

आजादी का जश्न मनाये
शान से तिरंगा लहराए
प्रगति पथ पर बढ़ते जाए
सौहार्द का वातावरण बनाये
बनाये अपने देश को स्वच्छ
अपने हुनर में होकर दक्ष
ज्ञान विज्ञान के सहारे
सपने पुरे होंगे हमारे
पाए नित नूतन ऊँचाई
युवा राष्ट्र ले रहा अंगडाई
सवा सौ करोड़ का कमाल
दिखाए जलवो का धमाल

गाँव का बालक

एक गाँव की है यह शान
ईट के ऊँचे ऊँचे मकान
इसके निवासी बड़े कमाल
पढ़ लिखकर कर सब विद्वान
धर्म विज्ञान का इन्हें ज्ञान
गाँव है यह आलीशान
वाह रे वाह मिरजा मिरजान
गाँव के लडके है बड़े अच्छे
विद्यालय में सब है पढ़ते
सबका ये करते है सम्मान
ऐसा ही है बालक जीशान
कहता है भारत को महान
हम भी बने अच्छा इंसान

साकार करो सपना

आजादी का अर्थ
समझते नही लोग
अधिकार ही नही
कर्तव्य भी जरुरी है
अधिकार के लिए लड़ो
कर्तव्यो का पालन करो
तभी मकसद पूरा होगा
भारत की आजादी का
साकार करो बापू का सपना
अपनाओ नेहरु जी की बाते
इंदिरा गांधी की शक्ति और
लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी

देश में नई भोर

आज देश में नयी भोर है
नई भोर का समारोह है
आज सिन्धु-गर्वित प्राणों में
उमड़ रहा उत्साह
मचल रहा है
नये सृजन के लक्ष्य बिंदु पर
कवि मुक्ति के मुक्त छंद चरणों का
एक नया इतिहास
आज देश ने ली स्वतन्त्रता
आज गगन मुस्कराय
आज हिमालय हिला
पवन पुलके
सुनहली प्यारी प्यारी धुप
आज देश की मिटटी में बल
उर्वर साहस
आज देश के कण कण ने ली
स्वतंत्रता की सांस

स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस जब आता है
हम सबक चेहरे पर
रंग खिल जाता है
भारत माता के खातिर
लाखो ने दी थी कुर्बानी
वीरो ने लड़ी थी जो लड़ाई
सदियों बाद हमे जीत मिल पायी
कोई नही कर पायेगा
उनकी भरपाई
आजादी की लड़ाई में
जिन्होने जान गंवाई
आज हमे याद है
वे आजादी के लिए लड़े थे जो
उनके बलिदान के खातिर ही
दिलानी है
भारत की नई पहचान अब
विकास की राह पर
कदमो को बस यूंह ही
बढाते जाना है
एक इतिहास बनाना है
एक नया भारत बनाना है

आजादी का मतलब

खेल-कूद की ,पढने की आजादी है
हमको आगे बढने की आजादी है
अमन-चैन से रहने की आजादी है
अपनी बात कहने की आजादी है
हर थल आने-जाने की आजादी है
अपना धर्म निभाने की आजादी है
मन का खाने पीने की आजादी है
खुशियों के संग जीने की आजादी है
लेकिन अपनी सीमा है आजादी की
वरना बनती यही वजह बर्बादी की
आजादी का मतलब दंगा-खून नही
जिसको सब तोड़े ऐसा कानून नही
आजादी का मतलब उत्पात नही
औरो का हक छीने अच्छी बात नही
आजदी का मतलब प्रेम-राम-रब में
सबको हो उत्थान ,एकता हो सब में
आजादी का मतलब ,देश संवारे हम
शान तिरंगे की कुछ ओर निखारे हम

आजादी के दीवाने

जिसने अपनी जान देकर
हिन्द में तिरंगा लहराया था
याद करो उन महापुरुषों को
देश को आजाद करवाया था
उन जैसे महापुरुष तो
आजादी के मतवाले थे
दे दी जान की कुर्बानी
सचमुच देश के रखवाले थे
उनकी यादो को हम
कभी भूल नही सकते है
वे थे अपने वीर सपूत
हर दिल में बसते है
आप से ही हमने सीखा
बनना नही गुलाम
आपकी बहादुरी को
हम करते सलाम

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...