Skip to main content

Vulture Facts in Hindi | गिद्ध से जुड़े रोचक तथ्य

Vulture Facts in Hindi | गिद्ध से जुड़े रोचक तथ्य
Vulture Facts in Hindi | गिद्ध से जुड़े रोचक तथ्य

बहुत ही प्राचीन पक्षी गिद्ध (Vulture) का रंग गहरा भूरा होता है | कभी कभी छोटे और सफेद रंग के गिद्ध भी दिखाई दे जाते है जो संख्या में बहुत कम है | स्वच्छ पर्यावरण के लिए गिद्ध (Vulture) बहुत ही उपयोगी पक्षी है | यह हमारे आसपास की गन्दगी , मरे हुए जानवर का माँस आदि खा जाता है

  1. गिद्ध (Vulture )का शरीर 90 सेमी तक लम्बा होता है | इसके पंखो का आकार मटमैला होता है | इसकी पीठ पर सफ़ेद रंग का धब्बा होता है | सिर पर मुर्गे की भांति छोटी सी कलंगी होती है |
  2. गिद्ध (Vulture) का वजन 8-10 किलोग्राम तक होता है | विश्व में इसकी 21 प्रजातियाँ पायी जाती है |
  3. बड़ा, काला , टर्की जैसा राज गिद्ध (King Vulture) होता है | बिना पर वाला सिर ,गर्दन तथा टाँगे गहरी सिंदूरी होती है | उपर उड़ते हुए पक्षी को नीचे से देखने पर पंखो के निचले भाग में एक सफेद पट्टी दिखाई देती है | नर-मादा एक जैसे होते है | हवा में तैरते समय पंख शरीर के तल के उपर V का आकार बनाते है | शवो के पास गिद्धों के झुण्ड में एक, दो या तीन राजगिद्ध भी होते है | यह छीना-झपटी से दूर ही रहता है | गाँव के पास किसी ऊँचे पेड़ पर 30-40 फ़ीट की ऊँचाई पर टहनियों से चबूतरे जैसा घोंसला बनाते है | मादा एक सफेद महीन बनावट वाला गोल अंडा देती है | भारत में सब जगह, पाकिस्तान, बांग्लादेश , बर्मा में पाया जाता है |
  4. भारत में ही पाया जाने वाला श्वेत पृष्ट गिद्ध (White Backed Vulture) सामान्य गिद्ध है | यह भारी गंदा काला , भूरा होता है | पतला नंगा सिर और पतली ग्रीबा होती है | अक्टूबर से मार्च प्रजनन का समय होता है | गाँव के आसपास बरगद , इमली जैसे पेड़ पर एक बड़ा सा चबूतरा सा घोंसला बनाता है |
  5. गिद्ध दो तरह के होते है जो एक दुसरे से ज्यादा संबधित नही होते है | New World Vulture सिर्फ अमेरिका में मिलते है | Old World Vulture यूरोप ,एशिया और अफ्रीका के गर्म भागो में मिलते है |
  6. न्यू वर्ल्ड वल्चर सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी है जबकि ओल्ड वर्ल्ड वल्चर की कुछ वल्चर भी आकार में इसका मुकाबला करती है | इसके पंखो का फैलाव 2 मीटर होता है |
  7. न्यू वर्ल्ड वल्चर की 7 किस्मे मिलती है जिनमे 2 कोंडोर प्रजाति होती है | आसाधारण किंग वल्चर के पर भूरे सफेद होते है | टर्की वल्चर उत्तरी अमेरिका में मिलता है | ये सभी गिद्ध माँसाहारी होते है लेकिन काला गिद्ध शाकाहारी भी होता है |
  8. छोटा इजिप्ट वल्चर भी किसी प्रकार से कम नही होता | गिद्ध की इस जाति को गोबर गिद्ध और सफेद गिद्ध भी कहते है जो हमारे देश में खूब पाया जाता है | शक्ल सुरत में यह गिद्ध से ज्यादा चील से मिलता है | यह बड़े बड़े शहरों के बीच बिना किसी डर के मकानों की छत पर बैठा रहता है | इसके डैने काले और भूरे होते है | कद में यह 20-21 इंच से बड़ा नही होता | इसकी छोटी गर्दन पर बालो का एक कंठा सा होता है | इसकी आँख भूरी और चोंच कुछ लम्बी होती है | किसी ऊँचे मकान या चट्टान पर टहनियों और चीथड़ो से घोंसला बनाता है | मादा 1 या 2 अंडे देती है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...