Skip to main content

मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल | Manali Tour Guide in Hindi

बर्फीली सुन्दरता की रानी मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल | Manali Tour Guide in Hindi
बर्फीली सुन्दरता की रानी मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल | Manali Tour Guide in Hindi

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी के पूर्वी छोर पर 2050 मीटर की ऊँचाई पर स्तिथ मनाली (Manali) को “बर्फीली सुन्दरता की रानी” कहा जाए तो अनुचित न होगा | चीड़ और देवदार वृक्षों से घिरी मनाली सर्पीले रास्ते , आसमान छूती बर्फ से ढंकी पर्वतों की चोटियों और पहाड़ो के बीच से निकलते झरने सैलानियों का बरबस मन मोह लेते है |आउटडोर शूटिंग के लिए इससे सुंदर स्थल कही नही है | यहाँ फिल्मो की शूटिंग होती ही रहती है | बर्फीले खेल भी होते रहते है |
स्किंग , पैराग्लाइडिंग और पर्वतारोहण के शौक़ीन युवको के लिए मनाली (Manali) सर्वोत्तम स्थान है | यहाँ कई ट्रेकिंग मार्गो का आधार भी है | Sking और हेली स्कीइंग के लिए सोलंग की ढलाने दुनिया की सर्वोत्तम प्राकृतिक ढलानों में गिनी जाती है | मनाली (Manali) में अनेक दर्शनीय स्थल है उनके बारे में आपको विस्तार से बताते है |

मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल | Manali Tour Guide in Hindi

हिडिम्बा मन्दिर

मुख्य बस अड्डे से 1 किमी की चढाई के बाद डूंगरी देवी वन क्षेत्र में पगोडा शैली से निर्मित इस मन्दिर की काष्ट कला और तत्कालीन वास्तुकला देखकर आप चकित रह जायेंगे | देवदारु के घने जंगलो में स्तिथ इस मन्दिर का निर्माण 1553 में कुल्लू महाराजा बहादुर सिंह ने कराया था | हिडिम्बा कुल्लू की कुलदेवी मानी जाती है | यह वही हिडिम्बा है जिसके साथ अज्ञातवास काल में भीम ने गन्धर्व विवाह किया था | हिडिम्बा के पुत्र घटोत्कच ने महाभारत युद्ध में कौरवो के छक्के छुड़ा दिए थे | वह दानवी थी इसलिए कुंती उस अपनी बहु बनाकर घर में रखने के लिए तैयार नही हुयी | उसने यह भी कहा कि हिडिम्बा के जब पुत्र होगा तो वह और भीम अलग अलग रहेंगे | जिस स्थान पर भीम की हिडिम्बा से मुलाकात हुयी थी वहां इस मन्दिर का निर्माण किया गया |

बौद्ध मन्दिर

बस अड्डे के समीप इस मन्दिर में भगवान बुद्ध की अनेक कलात्मक मुर्तिया है | मन्दिर का शिल्प औत थंका चित्र भी दर्शनीय है | इन चित्रों में बुद्ध के अलावा अनेक देवी शक्तियों और दानवो के चित्र है | यहाँ कई प्राचीन बौद्ध यंत्र और पोथिया रखी हुयी है | यहाँ बड़ी संख्या में बौद्ध रहते है | मन्दिर में बौद्ध मन्त्र “ओम मणि पद्मे हुम् ” गूंजता रहता है जिससे आसपास का वातावरण आध्यात्मिक हो जाता है |

वशिष्ट मन्दिर

मनाली (Manali) से 3 किमी दूर व्यास नदी का पुल पार करने पर वहां से 3 किमी दूर व्यास नदी के तट पर वशिष्ट मन्दिर के दर्शन होते है | 6200 फीट की उंचाई पर स्थित इस मन्दिर की छत स्लेटी पत्थर से निर्मित है | यह स्थान गंधक के कुंड के लिए भी प्रसिद्ध है | व्यास नदी व्यास कुंड से निकलती है |

मनु मन्दिर

मनाली गाँव (Manali) में स्थित इस आकर्षक मन्दिर की विशेष मान्यता है कि ब्रह्मा जी के पुत्र मनु ने यहाँ तपस्या की थी | यही पर मनु ने मानवी सृष्टि की रचना का आरम्भ किया था |

सोलंग घाटी

कोठी मार्ग पर रोहतांग के समीप हिमाचादित पहाड़ो और ग्लेशियरो का दृश्य बड़ा मनोरम प्रतीप होता है | यहाँ Ice Skating के लिए बहुत अच्छी ढलाने है | मनाली से 13 किमी दूर इस घाटी के आस पास कई अच्छे निजी होटल भी है |

रोहतांग दर्रा

मनाली से 53 किमी दूर 3890 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह दर्रा हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ लाहौल स्पीती मार्ग का प्रवेश द्वार माना जाता है | यह वर्ष के केवल चार महीने खुला रहता है | गर्मी के मौसम में भी यहाँ बर्फ से ढके पर्वत देखे जा सकते है | 2 किमी लम्बे बर्फाच्छादित इस दर्रे को देखने के लिए याक और घोड़े उपलब्ध रहते है | यहाँ आने के लिए बर्फ के विशेष जूते और कोट किराए पर मिलते है | हिमपात के कारण नवम्बर से 15 जून तक यह दर्रा बंद रहता है | यही स्थित व्यास कुंड से व्यास नदी निकलती है |

मनाली के अन्य पर्यटन स्थल

अर्जुन गुफा -मनाली (Manali) से 5 किमी दूर इस गुफा के विषय में कहा जाता है कि अर्जुन ने यहाँ पाशुपत अस्त्र प्राप्त करने के लिए तपस्या की थी |
गत सुख – मनाली से 6 किमी दूर यहाँ अनेक प्राचीन मन्दिर है | आठवी शताब्दी में हिमाचल प्रदेश के प्राचीनतम पत्थरों से गौरी शंकर मन्दिर का निर्माण किया गया था | जगत सुख नगर कुल्लू रियासत के राजाओं की राजधानी रह चूका है |
नेहरु कुंड – मनाली (Manali) से 6 किमी दूर रोहतांग मार्ग पर शीतल जल का यह झरना भी दर्शनीय है
कोठी – मनाली से 12 किमी दूर रोहतांग मार्ग और स्थित यह स्थान पिकनिक और शिविर के लिए मनोरम एवं उपयुक्त है | यहाँ पर सरकारी गेस्ट हाउस के अलावा निजी होटल भी है |
राहला – कोठी से 6 किमी दूर 2501 मीटर की उंचाई पर स्थित इस झरने को देखने के लिए पर्यटक यहाँ अवश्य आते है |
पर्वतारोहण संस्थान – पर्वतारोहण में दिलचस्पी रखने वाले देश-विदेश के युवको को यहाँ पर्वतारोहण की जानकारी दी जाती है | इस संस्थान की और से ट्रेकिंग टूर का भी आयोजन किया जाता है |
मढी – यहाँ हिमाचल पर्यटन निगम द्वारा संचालित हट्स भी है | मनाली से चलने वाली बसे यहाँ रुकती है | यहाँ से आगे पेड़-पौधे नही , बर्फ और चट्टाने ही है |
तिब्बतियन बाजार – मनाली बस अड्डे के समीप मॉल रोड से सटे इस बाजार में तिब्बती वस्तुए खरीदी जा सकती है | दुकाने तिब्बती महिलाये चलाती है |
तिब्बती मठ – तिब्बती शैली से बना यह मठ भी दर्शनीय है | यहाँ पर तिब्बती गलीचे बनाये जाते है | इन सुंदर सुंदर गलीचो को पर्यटक बड़े चाव से खरीदते है |

कैसे जाए | How to Reach

  • हवाई मार्ग – मनाली (Manali) पहुचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कुल्लू है | कुल्लू के लिए दिल्ली से सप्ताह में कई उड़ाने है |
  • रेल मार्ग – समीपवर्ती रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ है जो कुल्लू से 258 किमी दूर है | कुल्लू मनाली के लिए कोई सीधी रेल सेवा नही है | शिमला होते हुए कुल्लू-मनाली जाने के लिए कालका तक बड़ी रेलगाड़ी और उसके बाद खिलौना गाडी से शिमला जाया जा सकता है | मनाली के लिए आप शिमला , योगेन्द्रनगर या कीरतपुर तक ट्रेन में यात्रा कर सकते है | शेष यात्रा के लिए बस उपलब्ध रहती है |
  • सडक मार्ग – चंडीगढ़ और शिमला से कुल्लू-मनाली के लिए दिल्ली, शिमला , चंडीगढ़ और देहरादून से सीधी बस सेवा उपलब्ध है |

कब जाए | Best Time to Visit

मनाली (Manali) जाने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितम्बर से नवम्बर | हिमपात का आनन्द लेना हो तो जनवरी में जाए |

क्या खरीदे

मनाली में तिब्बती गलीचे , कलात्मक वस्तुए , शाल और काष्टकला की अच्छी वस्तुए खरीद सकते है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...