Skip to main content

लोककथा - दो चालाक भाई | Lokkatha - Do Chalak Bhai

Lokkatha - Do Chalak Bhai
Lokkatha – Do Chalak Bhai

एक राजा था | उसका मंत्री बड़ा चतुर था | मंत्री दो बेटे छोडकर स्वर्ग सिधार गया | बेटे अपने पिता जैसे चतुर चालाक थे | राजा ने उन्हें मंत्री बनाने की सोची लेकिन दरबार के कुछ लोगो ने उनके खिलाफ षडयंत्र रचा | राजा से कह दिया “इनके स्वर्गीय पिता ने हमसे साठ हजार रूपये कर्ज लिए थे” | इस पर नये मंत्री ने कहा कि जब तक ये लोग कर्ज न चूका दे , मंत्री का सम्मानजनक पद इन्हें देना ठीक नही |
राजा ने मंत्री के बेटों को बुलाकर कर्ज के बारे में पूछा | लडके बोले “अन्नदाता ,हमे तो इसके बारे में कोई जानकारी नही है लेकिन जब नये मंत्री ने इसका दावा किया है तो हम जरुर अदा करेंगे” इसके बाद उन्होंने राजा से कोई नौकरी देने की प्रार्थना की | मंत्री उन्हें काम देने को तैयार हो गया , पर वह बहुत ही चालाक था | उसने एक को दरबान की नौकरी दी और दुसरे को बाग़ में माली बना दिया | दोनों भाइयो को जितनी तनख्वाह मिलती थी वह गुजारे के लिए कम पडती थी | कर्ज भुगतान करने के लिए उनके पास कुछ बचता ही नही था |
यह हालत देखकर एक दिन दोनों भाइयो ने आपस में सलाह की और कुछ करने का निश्चय किया | अगले दिन जब राजा दरवाजे से गुजर रहे थे तो दरबान ने कहा “अन्नदाता , आपके दरबार में चतुर आदमियों की कमी नही | अगर कोई मुझे यह बता दे कि संसार में सबसे ऊँची चीज क्या है तो मै उसका बड़ा अहसान मानूंगा”| राजा ने दरबार में पहुचकर यह सवाल वहा के मौजूद मंत्रियों और गुणीजनों से पूछा | किसी ने कहा कि पहाड़ सबसे ऊँचे है | कोई धन की शक्ति को सबसे ऊँचा बताने लगा | एक बोला “खेत में बोये गये बीजो का महत्व ही सबसे ऊँचा ह्होता है” |
लेकिन इन उत्तरों से राजा को तसल्ली नही हुयी | दरबारियों को भी यह उत्तर पसंद नही आये | उन्हें हर उत्तर में कोई न कोई कसर दिखाई दी | राजा निरुत्तर रह गया | उसने इस बात का ख्याल किया कि दरबान उसके स्वर्गीय मुख्यमंत्री का बेटा है | उसे बुलाकर कहा कि कोई ऐसा आदमी लाओ , जो इस सवाल अक जवाब दे सके | दरबान बोला “हुजुर , मेरे विचार से अगर कोई आदमी मेरे सवाल का जवाब दे सकता है तो वह आपके बाग़ का नया माली है ”
राजा ने तुंरत माली को बुलवा भेजा | माली आया | उससे सवाल पूछा गया तो उसने कहा “हुजुर संसार में आदमी की जबान सबसे ऊँची होती है ” इस जवाब को दरबान और दरबार में मौजूद दुसरे लोगो ने भी पसंद किया | सबने कहा “यह माली होशियार आदमी है”
राजा ने खुश होकर कहा “तुम जो चाहो सो मांग लो”|
माली ने बीस हजार रूपये मांग लिए |
अगले दिन जब राजा दरवाजे से निकल रहा था , दरबान ने कहा “हुजुर , आपने यह तो बता दिया कि संसार में सबसे ऊँची चीज आदमी की बात होती है लेकिन मै यह भी जानना चाहत हु कि वह रहती कहा है ?”
राजा ने दरबार में उपस्थित अपने मंत्रियों और गुणीजनों से उसका उत्तर पूछा | एक ने कहा कि यह पंडितो में निवास करती है | दूसरा बोला , वह ईमानदार आदमी के पास रहती है | तीसरे का कहना था कि वह अमीरों के पास वास करती है लेकिन कोई भी उत्तर दरबारियों और दरबान को ठीक नही लगा | आखिर माली को फिर बुलाया गया | माली ने कहा “जवाब देने से पहले मुझे बीस हजार रूपये चाहिए” राजा ने दिलवा दिए |
इसके बाद माली ने बताया “अन्नदाता , बात न अमीर के पास रहती है न पंडित और इमानदार के पास| वह तो उन आदमियों के पास रहती है जो वचन के धनी होते है | अपनी बात से कभी नही फिरते” |
यह उत्तर सभी को पसंद आया | दरबान भी संतुष्ट हो गया |
तीसरे दिन जब राजा दरवाजे से गुजरा तो दरबान ने फिर रोक लिया | कहने लगा “हुजुर , मेरे दो प्रश्नों के उत्तर तो दे दिए आपने बता दिया कि आदमी की बात ही दुनिया में सबसे ऊँची चीज है और यह वचन के धनी आदमियों के पास रहती है लेकिन मै यह जानना चाहता हु कि यह खाती क्या है ?”
यह प्रश्न सुनकर राजा अचरच में पड़ गया | उसने दरबार में जाकर वहा उपस्थित लोगो से इसका उत्तर पूछा | कोई भी जवाब न दे सका | आखिर राजा ने माली को बुलाया और उससे जवाब माँगा |
माली बोला “अन्नदाता , अगर बीस हजार रूपये ओर मिल जाए तो मै इसका भी जवाब दे सकता हु ”
राजा ने बीस हजार रूपये दिलवा दिए |
माली ने कहा “इस संसार में आदमी की बात ही सबसे ऊँची होती है यह वचन के धनी आदमियों के पास रहती है और इसका भोजन है धैर्य”|
उसके उत्तर से सभी संतुष्ट हो गये |
अगले दिन जब राजा दरवाजे से गुजरने लगा तो दरबान ने फिर कहा “हुजुर आपने मेरे तीनो प्रश्नों के उत्तर दे दिए | आपने बताया कि दुनिया में सबसे ऊँची चीज होती है आदमी की बात | यह वचन के धनी आदमियों के पास रहती है और धैर्य खाती है लेकिन यह तो बताइए कि यह करती क्या है ?”
प्रश्न सुनकर राजा के आश्चर्य का ठिकाना न रहा | उसने अपने मंत्रियों से फिर पूछा | कोई भी बी बता सका तो राजा ने माली को फिर बुलवाया |
माली ने आकर साठ हजार रूपये राजा के सामने रखे दिए बोला “अन्नदाता हमारे पिता की मृत्यु के बाद मंत्री के षडयंत्र करके हम पर साठ हजार रुपयों का झूठा कर्ज लाद दिया| हमे कोई कर्ज नही देना , फिर भी चूका रहे | अब मेरी एक ही प्रार्थना है कि मेरे जवाब देने से पहले अपराधी को दंड दिया जाए”
राजा ने मंत्री को प्राणदंड सुना दिया | इसके बाद माली ने जवा दिया “अन्नदाता , आदमी की बात संसार में सबसे ऊँची चीज होती है | यह वचन के धनी आदमियों के पास रहती है | धैर्य इसका भोजन है और यह ऐसे ऐसे काम करती है हो धन बल और बुद्धि से भी नही किये जा सकते”
एक लडके के मुंह से ऐसा जवाब सुनकर वहा मौजूद हर आदमी चकित रह गया | राजा इतना खुश हुआ कि उन दोनों भाइयो को उनके स्वर्गीय पिता की जगह मंत्री पद दे दिया |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...