Skip to main content

Kullu Tour Guide in Hindi | कुल्लू के प्रमुख पर्यटन स्थल

Kullu Tour Guide in Hindi
Kullu Tour Guide in Hindi

प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर , सेब के बागो और अपने ढंग के निराले दशहरा उत्सव के लिए मशहूर हिमाचल प्रदेश का कुल्लू (Kullu) , जिसे देवताओं की घाटी कहा जाता है समुद्रतल से 1219 मीटर की ऊँचाई पर , व्यास नदी के दोनों ओर 80 किमी में विस्तृत भारत का अत्यंत मनोरम पर्यटन स्थल है | रामायण और महाभारत में भी कुल्लू का उल्लेख है | उस युग में इसे कुलूत कहा जाता था | यहाँ का मौसम हमेशा खुशगवार रहता है |
कुल्लू (Kullu) के दो भाग है एक ओर ढालपुर और दुसरी ओर सुल्तानपुर | ढालपुर के विशाल मैदान में दशहरे के अवसर पर कुल्लू दशहरा देखने के लिए दूर दूर से लोग आते है | इस स्थान को देवताओं का मिलन स्थल कहा जाता है | सुल्तानपुर रघुनाथ मन्दिर के लिए विख्यात है | रघुनाथ जी की सवारी जब ढालपुर के मैदान में पहुचती है तभी दशहरा उत्सव मनाया जाता है | यह दशहरा विजयादशमी से शुरू होकर एक सप्ताह तक मनाया जाता है |
कुल्लू (Kullu) की हरी-भरी , छोटी छोटी वादियों में घुमने का आनन्द ही कुछ ओर है | हरे भरे चारागाह एवं कलकल करते झरने केवल आँखों को ही सुख नही देते , मन-प्राणों को भी ताजगी और आनन्द दे भर देते है | फलो के बाग़ के पास से गुजरते हुए सेब , खुबानी , आलूबुखारा , नाशपाती आदि फ्लोकी सुगंध से आपकी थकावट दूर हो जायेगी और आप फिर से तरोताजा हो जायेंगे | कुल्लू (Kullu) में बहुत कुछ आकर्षक और दर्शनीय है सेब के बाग़ , लकड़ी के पुराने मन्दिर , सांस्कृतिक मेले , लोक-नृत्य , लोक-संगीत आदि |

कुल्लू के दर्शनीय स्थल | Kullu Tourist Places

रघुनाथ जी का मन्दिर – 16वी शताब्दी में कुल्लू के राजा जगतसिंह द्वारा निर्मित इस मन्दिर की जनसमुदाय में बड़ी मान्यता है | कुल्लू (Kullu) का विश्वविख्यात दशहरा तब तक शुरू नही होता , जब तक रघुनाथजी का रथ ढालपुर मैदान में नही पहुच जाता | यह एतेहासिक मन्दिर है जो काष्टकला की दृष्टि से भी दर्शनीय है | रघुनाथजी कुल्लू के सर्वाधिक पूज्य देवता है |
देवी जगन्नाथ का मन्दिर – यह भाखली मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है | ढालपुर के करीब 3 किमी की दूरी पर स्थित इस मन्दिर से दशहरा उत्सव का नजारा बहुत भव्य और आकर्षक प्रतीत होता है |
ब्शेश्वर महादेव मन्दिर – कुल्लू (Kullu) से 15 किमी दूर बजौरा में पिरामिडनुमा यह मन्दिर शिल्पकला की दृष्टि से दर्शनीय है | इसका निर्माण अठारवी शताब्दी में हुआ था |
मणिकर्ण – पार्वती नदी के तट पर मणिकर्ण नामक इस बस्ती में एक मन्दिर और गुरुद्वारा है | मन्दिर और गुरुद्वारा के बीच खौलते हुए पानी के कुंड है | इन कुंड में चावल डालने पर चावल उबलने लगते है |
नग्गर – यह 1400 वर्षो तक कुल्लू के शासको की राजधानी रह चूका है | कार या जीप से यहाँ के प्रसिद्ध महल तक जाया  जा सकता है | इसके आस-पास कई मन्दिर है जिसमे विष्णु, त्रिपुर सुन्दरी और कृष्ण मन्दिर प्रमुख है | यहाँ निकोलाई रोरिक की कला जिविथिका देखने योग्य है |
बिजली महादेव मन्दिर– कुल्लू से 11 किमी दूर 2435 मीटर की उंचाई पर स्थित भगवान शंकर का एक चमत्कारिक मन्दिर है | मन्दिर के सामने 20 मीटर ऊँचे लकड़ी एक एक खम्भे को यहाँ की स्थानीय भाषा में धौज कहा जाता है | हर तीसरे वर्ष इस पर और शिवलिंग पर बिजली गिरती है जिससे शिवलिंग टूटकर टुकडो में बिखर जाता है | मन्दिर का पुजारी इन टुकडो को मक्खन से जोड़ देता है और दुसरे ही दिन शिवलिंग पूर्ववत रूप धारण कर लेता है |
वैष्णो गुफा – कुल्लू से 4 किमी दूर इस छोटी से गुफा को वैष्णो देवी का मन्दिर माना जाता है |
कसोल – कुल्लू से 42 किमी दूर पार्वती नदी के तट पर एक मन्दिर है | यह स्थान बहुत ही मनोरम और प्राकृतिक सुषमा से मंडित है | लोग यहाँ छुट्टिया मनाने आते है |
बंजार – कुल्लू से 58 किमी दूर 1534 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह स्थान प्राकृतिक सौन्दर्य की दृष्टि से तो दर्शनीय है ही , ट्राउट नामक मछलियों के शिकार के लिए भी मशहूर है | शिकार करने के लिए कटराई के मत्स्य पदाधिकारी से अनुमति लेनी होती है |
रायसन – कुल्लू से 16 किमी दूर 1453 मीटर उंचाई पर स्थित यहाँ लोग छुट्टिया बिताने और कैम्पिंग के लिए आते है | इसके आस-पास सेब खुबानी और प्लम के सुंदर बाग़ है | मार्च में यह घाटी विकसित फूलो से भर जाती है | व्यास नदी के तट पर ठहरने के लिए आकर्षक झोपडिया बनाई गयी है |
कटराई – कुल्लू से 20 किमी दूर 1463 मीटर की उंचाई पर स्थित इस जगह सेब के बाग़ , ट्राउट मछलियों का प्रजनन केंद्र तथा मधुमक्खी फ़ार्म पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है |
बथाड – कुल्लू से 67 किमी दूर स्थित इस स्थान के मनोरम प्राकृतिक दृश्य तथा वन्य जीव पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर लेते है |
केश्वार – कुल्लू से 15 किमी दूर यहाँ के हरे भरे चारागाह बहुत ही लुभावने लगते है | इन्हें देखकर मन में ताजगी आ जाती है |
देव टिब्बा – यह स्थान प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध है | मनोरम प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को रुकने के लिए विवश कर देते है |
लारजी – कुल्लू से 37 किमी दूर 957 मीटर की उंचाई पर स्थित यह स्थान कस्तुरी मृगो और बड़े सींगोवाले हिरनों के लिए विख्यात है | यहाँ जंगली सूअर और चीते भी देखे जा सकते है | समीप ही व्यास नदी और उसकी सहायक नदियों का संगम है |
मलाणा – यह चन्द्रखानी घाटी के पास प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर एक गाँव है | घाटी की चोटी पर मलाणा ग्लेशियर सबका मन मोह लेता है | यहाँ का कलात्मक जमलू मन्दिर भी देखने योग्य है |
मंडी – व्यास नदी के तट पर हिमाचल प्रदेश के केंद्र में स्थित मंडी का शानदार राजमहल देखने योग्य है | पहले यह मंडी रियासत की राजधानी थी | यहाँ कई प्राचीन मन्दिर है जिनकी दीवारों पर देवी-देवताओं की मुर्तिया उत्कीर्ण है | पहाडी की चोटी पर एक बहुत ही सुंदर उद्यान है |
मनोरम घाटियाँ – कुल्लू मनोरम घाटियों के लिए विख्यात है | मुख्य घाटी के आस-पास प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर हरी भरी घाटियाँ है | पार्वती घाटी में चीड़ के वन , मणिकर्ण में उष्ण झरने , शिलांग घाटी की मखमल से बिछी हरी घास , चारगाह , झरने प्रपात , चन्दरवाणी घाटी की हरियाली और रंग-बिरंगे फुल ये सब मन को मोह लेते है | कुल्लू से आगे लाहौल एवं स्पीती की घाटियों की विशाल शिला और हिमशिखरों की भव्यता एक अनिवर्चनीय रोमांचकारी आनन्द का संचार करती है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...