Skip to main content

Vrindavan Tour Guide in Hindi | वृन्दावन के प्रमुख पर्यटन स्थल

Vrindavan Tour Guide in Hindi
Vrindavan Tour Guide in Hindi

वृन्दावन (Vrindavan) ब्रजमंडल के 84 कोस के तीर्थो में सर्वोपरि है तभी तो कहा गया है “वृन्दावन सब धामों का धाम, जहां मिलेंगे राधे-श्याम” | यह मथुरा से 15 किमी दूर यमुना तट बसा ऐसा पावन क्षेत्र है जहां की पवित्र माटी भक्तजनों के हृदय को पुलकित कर देती है | वृन्दावन का नाम वृन्दावन क्यों पड़ा ? वृन्दा तुलसी को कहते है | वृन्दावन (Vrindavan) में तुलसी के पौधे अधिक होने के कारण इसे वृन्दावन कहा जाता है | विद्वानों का मत है कि वृंदा कृष्ण प्रिया राधा जी के 16 नामो में से एक है |

वृन्दावन के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places of Vrindavan

बांकेबिहारी का मन्दिर

जिस प्रकार मथुरा का सर्वाधिक प्रसिद्ध और दर्शनीय स्थल श्री कृष्ण जन्म भूमि है ठीक उसी प्रकार वृन्दावन का सर्वाधिक पवित्र और दर्शनीय मन्दिर बाँकेबिहारी का मन्दिर | बादामी रंग के पत्थरों पर खुबसुरत नक्काशी एवं रजत स्तम्भों वाले इस मन्दिर का निर्माण संगीत सम्राट तानसेन के गुरु स्वामी हरिदास ने किया था | मन्दिर में बांकेबिहारी जी के दर्शन का समय सुबह 9 बजे से 12 एवं सांयकाल 6 से 9 बजे तक है | पुष्पों एवं बैंडबाजो से नित्य बांकेबिहारी जी की आरती की जाती है | बांकेबिहारी के दर्शन पर्दे में होते ही | यह परम्परा इसलिए है क्योंकि एक बार भक्त के प्रेमाभाव से मूर्ति भक्त के पीछे चल दी थी |

निधिवन

वृन्दावन प्राचीन कला में एक वन क्षेत्र था तथा निधिवन वृक्षों का वन है जिसके वृक्ष सदा हरे रहते है जहां तानसेन के गुरु वैष्णव संत स्वामी हरिदास ने राधा-कृष्ण युगल को अपने भजन से साक्षात प्रकट कर लिया था | इस वन में राधा-कृष्ण विहार करते थे | वन का प्रत्यक्ष जनश्रुति चमत्कार यह है कि यहाँ एक मन्दिर कक्ष में राधा-कृष्ण की शैय्या बिछा दी जाती है तथा श्री राधा जी का शृंगार का सामान रख दिया जाता है | रात्रि को कक्ष बंद कर दिया जाता है | सुबह जब इस कक्ष को खोला जाता है रो शैय्या अस्त-व्यस्त मिलती है और शृंगार का सामान प्रयोग में लाया होता है | यहाँ स्वामी जी की समाधि भी है |

श्रीशाह का मन्दिर

निधिवन के नजदीक ही स्थापित है 150 वर्ष प्राचीन श्रीशाह विहारी जी का मन्दिर | टेढ़े-मेढ़े खम्भों वाले इस मन्दिर का निर्माण शाह विहारी ने करवाया था | इस मन्दिर में संगमरमर एवं रंगीन पत्थर की वास्तुकला अद्वितीय है | लगभग 27 टेढ़े-मेढ़े खम्भों वाला यह मन्दिर कला का अद्भुद उदाहरण है | परिसर में तीन कलात्मक फव्वारे है | मन्दिर के फर्श पर बने पांवो के स्थायी निशान एवं उन पर बनी रंगीन कलाकृतिया बेहद सुंदर है | मन्दिर शिखर पर बनी मूर्तियों एवं दीवारों पर बनी संगमरमर की तस्वीरे अतुलनीय है |

श्री राधा मोहन मन्दिर

इस मन्दिर को अमृतसर के रामदास सौदागर ने सन 1523 में बनवाया था | यह मन्दिर दर्शनीय है ही , यहाँ बैठकर अपूर्व शान्ति का अनुभव होता है |

काली दह

यह वह क्षेत्र है जहां यमुना नदी में कालिया नाग रहता था तथा भगवान कृष्ण ने उसका मान-मर्दन करके उसके फनो पर नृत्य किया था |

सेवा-कुंज

सेवा कुंज का दूसरा नाम निकुंजवन है | सेवा कुंज के प्रांगण में एक तालाब एवं कदम्ब के वृक्ष है | ऐसा माना जाता है कि यहाँ नित्य राधा-कृष्ण रास रचाते है | आज भी इस वन में रात्रि को कोई प्राणी नही ठहरता है |

श्रीरंगनाथ मन्दिर

सोने के खम्भों वाले इस मन्दिर का निर्माण 1825 में सेठ गोविन्ददास एवं राधाकृष्ण ने करवाया था | दक्षिणी एवं उत्तरी वास्तु शैली में बने इस मन्दिर का मुख्य प्रवेश द्वार राजस्थानी शैली एवं मुख्य भवन दक्षिणी शैली में बना है | सात परकोटो वाला यह मन्दिर 1 किमी वनक्षेत्र में फैला हुआ है तथा मन्दिर के प्रांगण में 500 किलोग्राम वाला 60 फीट ऊँचा सोने का गरुड स्तम्भ है | मन्दिर के प्रवेश द्वार पर 19 सोने के कलश स्थापित है | अद्वितीय वास्तुकला से मंडित इस मन्दिर का मुख्य आकर्षण श्री रंगनाथ जी है | चाँदी एवं सोने के सिंहासन , पालकी एवं चन्दन का विशाल रथ विशेष रूप से दर्शनीय है | जिस कुंड से भगवान कृष्ण ने गजेन्द्र हाथी को मगरमच्छ के फंदे से छुड्वाया था वह इसी मन्दिर के प्रांगण में है |

अन्य दर्शनीय स्थल

उपरोक्त मुख्य दर्शनीय स्थलों के अतिरिक्त वृन्दावन में अहिल्या टीला , अद्वैतवट ,शृंगारवट , चीरघाट , वेणु कूप , गोविन्द देव मन्दिर , कांच का मन्दिर , गोपेश्वर मन्दिर , सवामन शालिग्राम , अंग्रेजो का मन्दिर और पागल बाबा का मन्दिर विशेष दर्शनीय है |

कैसे पहुचे

दिल्ली से लगभग 170 किमी दूर बसे वृन्दावन धाम हेतु रेल और बस सुविधाए सहज ही उपलब्ध है | मथुरा से वृन्दावन तक पहुचने हेतु स्थानीय बसे ,ऑटो रिक्शा उपलब्ध है | यात्रियों के प्रवास हेतु दर्जनों धर्मशालाए , होटल और आश्रम आसानी से मिल जाते है | यहाँ भोजन की भी व्यवस्था है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...