संत सुकरात के घर सवेरे से शाम तक सत्संग के लिए आने वालो का ताँता लगने लगा | सुकरात की पत्नी कर्कश स्वभाव की थी | वह सोचती थी कि निठल्ले लोग बेकार ही उसके घर अड्डा जमाए रखते है | वह समय समय पर उनके साथ रुखा व्यवहार करती | इस बात से सुकरात को दुःख होता |
एक दिन सुकरात लोगो के साथ बतिया रहे थे कि पत्नी ने उनके उपर छत से गंदा पानी उलीच दिया | इतना ही नही वह उन्हें निठल्ला कहकर गालीया भी देने लगी | सत्संगीयो को यह उनका अपमान लगा |
सुकरात को भी यह व्यवहार बुरा लगा परन्तु उन्होंने बहुत धैर्य के साथ उपस्थित लोगो से कहा “आप सभी ने सुना होगा कि जो गरजता है वह बरसता नही | आज तो मेरी पत्नी ने गरजना-बरसना साथ साथ कर उपरोक्त कहावत को ही झुठला दिया है ”
सुकरात के विनोद भरे ये शब्द सुनते ही तमाम लोगो का क्रोध शांत हो गया | वे पुन: सत्संग में लिप्त हो गये | सुकरात का धैर्य देखकर उनकी पत्नी चकित रह गयी | उसी दिन से उसने अपना स्वभाव बदल दिया और आने वाले लोगो का सत्कार करने लगी |
Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...
Comments
Post a Comment