
क्या आपने कभी महसूस किया है कि अच्छा बायोडाटा लिखना आपके लिए टैक्स भरने के सामान है?
और आप इससे बचने के लिए उपाय ढूंढते है या फिर हम दुसरो के रिज्यूमे की प्रतिलिपि (कॉपी) करने लगते हैं? समझिये आपकी इस रिज्यूमे लिखने की दुविधा का हल हमारे पास है| कठोर मानसिकता को बदलें और आसानी से अपना बायोडाटा बनाने का आनंद ले|
आप क्या है और कौन हैं इसके बारे में सच बताएं। अपने प्रतिभा, उपलब्धियों और मूल के बारे में सूची बनाएं
आजकल क्योकि रिज्यूमे आपका आइना बन गया है | याद रखे नियोक्ता के पास हज़ारो रिज्यूमे आते है और उन में से नियोक्ता (भर्तीकर्ता) की नज़रो में आना एक मुश्किल कार्य है, पर अच्छे आकर्षित रिज्यूमे के जरिए आप भर्तीकर्ता की नज़रो में आ सकते है| अद्वितीय और ताजा biodata आपको अच्छी नौकरी दिला सकता है |
अपना resume लिखना आपके लिए एक कहानी लिखने के सामान है| आप अपनी कहानी कहें और ये बतायें – आप कौन हैं, आप क्या करते हैं, आपकी hobbies क्या है और आप की educational qualification क्या है, यह सब सहीं बताये | हमेशा ध्यान रखे और बस वही लिखें जो आपके बारे में सच हैं, ताकि आप पूरी ईमानदारी से भर्ती कर्ता का ध्यान आकर्षित कर पाए और अपनी पसंदीदा नौकरी पाये |
एक सफल रेज़्यूमे (resume) लिखने और साक्षात्कार जीतने के लिए 4 महत्वपूर्ण अंक दिए गए हैं।
1. Specific (विशिष्ट) हो कर resume लिखिये –
आपके biodata के लिए टेम्पलेट बहुत जरुरी है – आपसे सम्बंधित सारी जानकारी जैसे आपकी कंपनी का नाम और स्थान, आपका शीर्षक और रोजगार की तिथियां। शीर्षक के रूप में आपने जो काम किया है वह बताये, और फिर उसकी बारे में अधिक जानकारी दे ।
सहज रहें और जो भी information आप बता रहे है, वो सही हो इसका ध्यान रखे। सही तरीके से सही जानकारी के साथ resume बना पाए | आप अपनी उपलब्धियों और क्षमताओं की सूची बनाएं, यह बताये की आप क्या करते है और आपको क्या पसंद है । सब से पहले list बनाये, सारी जानकारी एकत्रित करे फिर उसकी भाषा शैली, format, design पर ध्यान दे |
मात्र एक या दो पेज इससे अधिक पेज का resume न बनाये क्योकि ये लोगो का उलझन (confusion) पैदा करेगा |याद रखे – बहुत ही सरल, साफ़ और पढ़ने में आसान resume बनाये |
अब आपको बताते है बेकार रिज्यूमे में क्या क्या होता है –
गलत information, बेकार शब्दों (unimpressive) का चयन जो लोगो को उबाऊ लगते है |जिसमे बहुत सारा लिखा होता है और जिसकी डिज़ाइन भी आकर्षित नहीं होती ऐसे रिज्यूमे को ख़राब रिज्यूमे कहते है |
तो ध्यान रखे यदि आप अच्छे रिज्यूमे बनाना चाहते है तो ऊपर दी गए ख़राब resume के बताये हुए कारणों को अपने रिज्यूमे में शामिल ना करे |
जरुरी नहीं है कि हम बार बार एक ही शब्दों का प्रयोग कर रिज्यूमे लिख सकते है, समानार्थी शब्दों का उपयोग कर भी हम अच्छा रिज्यूमे को निर्माण कर सकते है, जो हमे पसंदिता नौकरी दिलाने में मदद करेगा| झूठे वादे और कोरा दिखावा ना करे |
यह ना भूले की एम्प्लॉयर खली रिज्यूमे पर लिखे हुए पर विश्वास करेगा वह आपके पुराने ऑफिस के जरिये आपके बारे में जानकारी निकलवा सकते है इसलिए कुछ भी बढ़चढ़ कर ना लिखे, वही लिखे जो आप है |
किसी ने सही कहा है – “नक़ल में भी अकल लगती है” कभी भी रिज्यूमे बनाते वक़्त किसी की नक़ल ना करे |इससे आपका ही नुक्सान होना है क्योकि यह आपकी पर्सनालिटी को नकरात्मक रूप से दिखलाता है |
प्रत्येक एकल post के लिए अपना रेज़्यूम दोबारा न लिखें, इससे समय ही बर्बाद होना है | केवल आवश्यक skills जोड़ें, अपनी उपलब्धियों को हाइलाइट करें, और कंपनी की आवश्कताओ के अनुरूप रिज्यूमे को आकर दे|
2. Objective लिखे –
Objective (उद्देश्य) वह है जो आपके बारे संक्षिप्त में बताता है, नियोक्ता सबसे पहले रिज्यूमे में इसे पढता है , यहाँ से आपके रिज्यूमे के दरवाजे खुलते है| इसका सम्पूर्ण तरीके से फायदा उठाये और नियोक्ता को इम्प्रेस करे| अपनी उपलब्धियों से, अनुभवों और भविष्य की योजना के बारे में बताये और लोगो को लुभाये याद रखे जब रिज्यूमे बना रहे हो तब सटीक रचनात्मक और सरल तरीके से अच्छी भाषा का प्रयोग कर बनाये| अपने करियर से जुडी लक्ष्यों और आकांक्षाओं को व्यक्त करें। यह जरुरी है की आप कम्पनी की महत्वकांक्षाये पूरी करने में समर्थ हो और वही दूसरी और कम्पनी आपको वो वातावर्ण दे पाए जिसे आपको कार्य करने की स्वतंत्रता मिले और अच्छा माहोल मिल सके |
सारांश विवरणों भर्तीकर्ता को आकर्षित करने में सहायक होता है|कम शब्दों में, सही ढंग से और सुन्दर तरीके से सारांश लिखे ताकि आप अपनी बात नियोक्ता तक पहुंचा सके |
3. अपने आप को प्रोत्साहन दे –
नियोक्ताओं को आपकी स्किल्स और उपलब्धियों की अत्यंत आवश्यकता है, आपको अपने आप में स्पष्ट होना ज़रूरी है |लोग उन्ही को कंपनी में लेना पसंद करते है जिसमे खुबिया होती है, और वे कम्पनी को कैसे प्रॉफिट देंगे, कैसे बढ़ाएंगे | कम्पनी में मौजूद हर पद के लिए नियोक्ताओं को जानना होता है की आपके विशिष्ट योगदान, आपकी योग्यता, आंकड़े, सिफारिशें, अनुभवों, व्यवहार और राजस्व के बारे में । लोगों को बताएं। अपनी skills का प्रचार करें। नियोक्ता बहुत रुचि रखते हैं।
अपने आप को बढ़ावा देने के लिए,अपने मूल्य को पहचानने के लिए सबसे अच्छा समय कब है ? अभी!
4. आगे आये जोखिम ले और बोल्ड बने –
कम्पनीज ऐसे लोगो की तलाश करती है जो नए आइडियाज के साथ काम करने के लिए आगे आते है और डरते नहीं है |चाहे वो समस्या के नए समाधान ढूँढना हो, या नया बिज़नेस नयी फील्ड में शुरू करना हो या नए मौको की तलाश करना हो जरुरी है की आप इन सब में आगे हो नहीं तोह नियोक्ता आपको कम्पनी में लेने से कतराएंगे |
अपने बायोडाटा में इसके बारे में भी बताये |
वैसे एक टिप के तौर पर हम आपको बता देना चाहते है की ऑनलाइन कई टूल्स मौजूद है जैसे की Canva Resume और VisualCV जिनमे की आप रिज्यूमे बनाने के कई टेम्पलेट्स और डिज़ाइन चुन सकते हैं और कुछ ही मिनटों में आसानी से आकर्षक और सुन्दर बायोडाटा बना कर अच्छी नौकरी के सपने को पूरा कर सकते है |
अपना अच्छा बायोडाटा बनाये, अच्छी नौकरी पाए और भविष्य में नई उचाईयो को पाने के लिए आगे बढे |
Comments
Post a Comment