Skip to main content

कोल्हापुर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Kolhapur Tour Guide in Hindi

Kolhapur Tour Guide in Hindi
Kolhapur Tour Guide in Hindi

महाराष्ट्र राज्य में स्थित कोल्हापुर शहर (Kolhapur) एक धार्मिक स्थल है जहां प्रति वर्ष लाखो श्रुधालू दर्शन करने आते है | कई सौ साल पहले अस्तित्व में आया यह क्षेत्र सह्याद्री पर्वत श्रेणियों के पास ही स्थित है | इस क्षेत्र को कोल्हापुर बनाने का श्रेय छत्रपति ताराबाई को जाता है | ताराबाई के बाद कोल्हापुर की देखभाल और सत्ता छत्रपति शाहू जी महाराज के हाथो में आ गयी थी | उन्होंने इस इलाके में सामाजिक और शैक्षिक विकास किये |

कोल्हापुर के प्रमुख आकर्षण

कोल्हापुर (Kolhapur) का हर स्थल एतेहासिक महत्व रखता है | यहाँ का शाहू म्यूजियम भी काफी पुराना है | कोल्हापुर के कुशबाग़ मैदान में कुश्ती का अभ्यास किया जाता है | प्रकृति प्रेमी यहाँ स्तिथ झीलों के किनारे आकर अच्छा समय बिता सकते है | यहाँ की रणकला चौपाटी बहुत काल्पनिक जगह है जहां बच्चो को बहुत अच्छा लगता है | आप कोल्हापुर आये तो यहाँ की मिसाल मानी जाने वाली चप्पलो को खरीदना न भूले | पर्यटक यहाँ आकर ढेर सारी शॉपिंग कर सकते है | कोल्हापुर में चमड़े का सामान काफी अच्छा मिलता है | खाने के मामले में यहाँ का तामडा रसा बहुत ख़ास है यहाँ कई प्रकार के भोजन मिलते है | कोल्हापुरी मसालेदार भोजन का स्वाद यहाँ चखा जा सकता है | कोल्हापुर के बारे में एक ओर बात बहुत ख़ास है जिसे बहुत कम लोग जानते है | यहाँ पर ही भारत की पहली फिल्म “राजा हरिश्चन्द्र” बनाई गयी थी |

ऐसे पहुचे कोल्हापुर

जहाज द्वारा – हवाई यात्रा करने वाले पर्यटक कोल्हापुर के उज्लावाडी एयरपोर्ट तक आराम से आ सकते है जो देश के कई शहरों से जुड़ा हुआ है | एअरपोर्ट से 300 रूपये टैक्सी किराए पर लेकर आप पूरा शहर घूम सकते है |
ट्रेन द्वारा – यहाँ के रेलवे स्टेशन का नाम छत्रपति शाहूजी महाराज टर्मिनस है जहां से देश के कई शहरों के लिए ट्रेन मिलती है |

आस-पास के आकर्षण

पन्हाला किला – पन्हाला किला कोल्हापुर-रत्नागिरी मार्ग पर स्थित है तथा 7 किमी क्षेत्र में फैला है | सांपो जैसी बनावट के कारण इसे सांपो का किला भी कहा जाता है | इस एतेहासिक किले से छत्रपति शिवाजी महाराज की यादे जुडी है | यह किला पवन खंड की लड़ाई , मराठा राजा , सरदार बाजी प्रभु देशपांडे और मुगल सम्राट आदिल शाह के सिद्द्दी मसूद के बीच हुयी लड़ाइयो के लिए प्रख्यात है | इस किले में महाकाली , अम्बाबाई , सोमेश्वर और सम्भाजी द्वीतीय के मन्दिर है |
मसाई पठार – कोल्हापुर (Kolhapur) से करीब 28 किमी दूर मसाई पठार पन्हाला किले के पीछे स्थित है | कोल्हापुर से मसाई पठार तक पहुचने में एक घंटा लगता है | यह ट्रेक्केर्स के बीच में काफी लोकप्रिय है क्योंकि यह पश्चिमी सह्याद्री श्रेणी की लुभावनी प्राकृतिक सुन्दरता से घिरा हुआ है | यह एक पहाडी पर स्थित एक विस्तृत चारागाह तथा पक्षियों की कई प्रजातियों का घर है | यहाँ कुछ अन्य जगहे भी है जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है | इस पठार पर मसाई देवी का मन्दिर देखा जा सकता है |
चिपलून – कोल्हापुर से करीब 165 किमी की दूरी पर स्थित रत्नागिरी जिले में स्थित चिपलून एक पर्यटन स्थल है | पुणे और कोल्हापुर से भी चिपलून बड़ी आसानी से पहुचा जा सकता है | पूर्व और पश्चिम में अरब सागर के पश्चिमी घाट के बीच स्थित चिपलून का मौसम हमेशा खुशगवार रहता है | वशिष्ट नदी के किनारे बसा होने के कारण यहाँ आने वाले पर्यटक ट्रैकिंग और नौका विहार दोनों का आनन्द ले सकते है |
गुहागर – कोल्हापुर (Kolhapur) से करीबन 214 किमी की दूरी पर स्थित गुहागर समुद्री तट वीकेंड बिताने के लिए आदर्श है | यहाँ आपको एक तरफ लहराता अरब सागर और दुसरी तरफ विशाल सह्याद्री पर्वत श्रुंखला देखने को मिलेगी | यहाँ काफी स्वच्छ और शातं वातावरण वाले समुद्र तट है जहां सूर्य की रोशनी पड़ते ही पानी और रेट जगमगा उठते है | यहाँ नारियल के पेड़ो की भरमार है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...