Skip to main content

कोणार्क सूर्य मन्दिर , वास्तुकला एवं मूर्तिकला का अद्भुद मिश्रण | Konark Sun Temple Travel Guide in Hindi

कोणार्क सूर्य मन्दिर , वास्तुकला एवं मूर्तिकला का अद्भुद मिश्रण | Konark Sun Temple Travel Guide in Hindi
कोणार्क सूर्य मन्दिर , वास्तुकला एवं मूर्तिकला का अद्भुद मिश्रण | Konark Sun Temple Travel Guide in Hindi

उड़ीसा में तमाम धार्मिक पर्यटन स्थल है जिनमे से कोणार्क का सूर्य मन्दिर (Konark Sun Temple) अतिविख्यात है | इस मन्दिर में वास्तुकला और मूर्तिकला के अद्भुत सम्मेलन को देखकर चकित रह जाना पड़ता है | 9वी शताब्दी में केसरी वंश के एक राजा ने इसका निर्माण करवाया था | कालान्तर में गंग वंश के राजा तांगुला नरसिंह देव ने 13वी शताब्दी में नये सिरे से इसका निर्माण करवाया था | इसके निर्माण के संबध में एक बड़ी रोचक कहानी प्रचलित है |
कहा जाता है कि नरिसंह देव ने कारीसन के युद्ध में विजय प्राप्त करने के बाद सूर्य उपासना के लिए यह मन्दिर बनवाया था | यह भी कहा जाता है कि राजा कुष्ट रोग हो गया था | किसी ने उनसे कहा कि समुद्रतट पर यदि आप सूर्य-मन्दिर बनवाकर सूर्य की उपासना करे तो आपको रोग से मुक्ति मिल जायेगी | राजा ने चन्द्रप्रभा नदी और समुद्रत के संगम स्थल को मन्दिर निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान समझकर वहां पर सूर्य मन्दिर का निर्माण करवाया जो कोणार्क के नाम से प्रसिद्ध है |
कोणार्क अक सूर्य मन्दिर (Konark Sun Temple) रथ के आकार का है जिसे सात अश्व खीचते है | इसमें बड़े बड़े पत्थरों के सहत लोहे की मोटी कड़ीयो का भी उपयोग किया गया है | रथ को हवा से बाते कराते जा रहे हो | रथ में 24 पहिये है | प्रत्येक पहिये का व्यास नौ फुट आठ इंच है | ये 24 पहिये चौबीस घंटो के प्रतीक है | मन्दिर की नींव दस फुट ऊँचे 12 पहियों पर आधारित है | बड़ी शान से गर्दन उठाये सावल घोड़े गतिशील मुद्रा में है | लगता है ये रथ को आसमान में उडाये लिए जा रहे हो | ये सात घोड़े सात दिनों के प्रतीक है | यं मन्दिर प्राचीन ओडिसी स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना है | मन्दिर का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि सूर्यदेव की प्रतिमा पर दिनभर विभिन्न कोणों से सूर्य की किरणें पडती हो | सम्भवत: इसलिए इस मन्दिर का नाम कोणार्क (यानि सूर्य का कोण) पड़ा होगा | अर्क सूर्य को कहा जाता है |
चौकोर परकोटे से घिरे इस मन्दिर के तीन ओर ऊँचे ऊँचे प्रवेशद्वार है | मन्दिर के तीन भाग है नट मंडप , जगमोहन मंडप और गर्भगृह | मन्दिर के ठीक सामने समुद्र से सूर्योदय का मनोहारी दृश्य दिखाई देता है | कहा जाता है कि कोणार्क मन्दिर के उपर एक चुम्बक था जो समुद्र में जाने वाले जहाजो को अपनी ओर खींच लेता था इसलिए दुसरे देशो के नाविक उसे निकालकर ले गये | मन्दिर का शिखर तो गिर गया है लेकिन दक्षिण-पश्चिम और उत्तरी कोनो में नवोदित सूर्य , म्द्याह्न सूर्य और अस्ताचलगामी सूर्य की मुर्तिया है |
मन्दिर की दीवारों पर उत्कीर्ण अप्सराओं , पशु-पक्षियों , देवी-देवताओं और प्राकृतिक दृश्य दर्शको को मुग्ध कर देते है | मन्दिर की बाहरी सतह पर मनुष्यों और पशुओ को अनेक मुद्राओं में अंकित किया गया है | रतिक्रीडा के भी अनेक दृश्य है | ये दृश्य कामोत्तेजक नही है | ये काम के उद्दात भाव को व्यक्त करते है | नारी मुर्तिया पत्रलेखिका , शालभंजिका तथा दर्पण में अपना मुखमंडल देखती नारी की प्रतिमाये उत्र्कुष्ट शिल्प कला को उजागर करती है |

कोणार्क के मुख्य दर्शनीय स्थल

समुद्र तट – सूर्य मन्दिर से करीब 3 किमी दूर यहाँ समुद्रतट संसार के सुन्दरतम समुद्रतटो में एक है | समुद्र में रेतीले तट पर बैठक सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सागर की उठती-गिरती लहरों का आनन्द लिया जा सकता है |
संग्रहालय– मन्दिर के निकटतम संग्रहालय में अनेको दुर्लभ कलाकृतिया दर्शनीय है | कोणार्क से 15 किमी दूर रणचंडी और 40 किमी दूर नियाली माधव का मन्दिर है | नियाली माधव के मन्दिर में आदिवासी देवता और श्रीकृष्ण के समन्वित रूप के दर्शन होते है | 30 किमी दूर काकतपुर में मंगला देवी मन्दिर और आठ किमी दूर करू करुणा है |

पहुचने के विविध मार्ग 

वायु मार्ग – निकटतम हवाई अड्डा भुवनेश्वर है जो पुरी से 65 किमी दूर है | भुवनेश्वर से कोणार्क की दूरी मात्र 65 किमी है |
रेल परिवहन – निकटतम रेलवे स्टेशन भुवनेश्वर है | पुरी के रेलवे स्टेशन से भी कोणार्क जाने के लिए टैक्सी , बस आदि वाहन उपलब्ध रहते है | दिल्ली , कलकत्ता ,मद्रास , मुंबई आदि प्राय: सभी बड़ी नगरो से भुवनेश्वर तक ट्रेने जाती है |
सडक परिवहन – कोणार्क , भुवनेश्वर और पुरी से नियमित बस सेवाओं से जुड़ा हुआ है |

पर्यटन का उचित समय

वर्षा ऋतू को छोडकर हर मौसम में कोणार्क (Konark Sun Temple) में भ्रमण किया जा सकता है | यहाँ सर्दियों में 26 डिग्री अधिकतम और गर्मियों में 40 डिग्री अधिकतम तापमान रहता है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...