Skip to main content

Matheran Hill Station Tour Guide in Hindi | माता के जंगल माथेरान के प्रमुख दर्शनीय स्थल

Matheran Hill Station Tour Guide in Hindi | माता के जंगल माथेरान के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Matheran Hill Station Tour Guide in Hindi | माता के जंगल माथेरान के प्रमुख दर्शनीय स्थल

माथेरान (Matheran) मुम्बई महानगर से करीबन 108 किमी की दूरी पर पुणे से पहले एक पहाडी स्थल है जो माथेरान नाम से प्रसिद्ध है | माथेरान (Matheran) का तात्पर्य माता के जंगल से लगाया जाता है | माथेरान की यात्रा करने के लिए मुम्बई वी.टी.स्टेशन से अम्बरनाथ की ओर जाने वाले लाइन पर एक छोटा से नरेल रेलवे स्टेशन है | उसी स्टेशन से उतरकर इस पहाडी स्थल की यात्रा की जा सकती है |
स्टेशन नरेल से माथेरान तक पैदल ,टैक्सी या विशेष रूप से बनाई गयी Toy Train से भी पर्यटक यात्रा का मनोरंजन ले सकते है | यदि प्रात: 6 बजे ट्रेन से नरेल पहुचा जाए तो शाम तक वापिस भी आ सकते है | अत्यधिक वृक्षों एवं सघन जंगलो से आच्छादित माथेरान (Matheran) समुद्री तट से करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है |

माथेरान के मुख्य दर्शनीय स्थल 

पॉइंट्स | Echo Point
रात्रि को जगमगाती मुम्बई का दृश्य हार्ट पॉइंट्स से अत्यंत लुभावना एवं मनोहारी लगता है | पेमास्तर पार्क , चार्लोट लेक पॉइंट , केथेड्रल रॉक , पाली मास्टर वाक के अतिरिक्त हनीमून पॉइंट ,एको पॉइंट तथा सनसेट पॉइंट भी दर्शनीय है | एको पॉइंट क्योंकि हरी भरी पहाडियों के मध्य स्थित है जिसकी छवि देखते ही बनती है |
रामबाग – यह स्थल सघन जंगलो के अंदर स्थित है तथा इन जंगलो में बनी सीढिया ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है |
चारलोटी झील | Charlotte Lake
इस झील के आस-पास प्राकृतिक दृश्यों की सुन्दरता इतनी अधिक है कि पयर्टक मन्त्र्मुघ हो जाता है | इस झील की सुन्दरता में प्रक्रति के अनूठे एवं लुभावने दृश्यों ने चार चाँद लगा दिए है |
ओलम्पिया मैदान – ओलम्पिय मैदान बहुत बड़ा मैदान है | यह मैदान स्थल घुडदौड़ के लिए विख्यात है | यहाँ पर तमाम पयर्टक घोड़ो की दौड़ देखने के लिए आते है |

माथेरान पहुचने के विविध मार्ग 

मुम्बई होकर माथेरान (Matheran) देश के सभी मुख्य शहरों से जुड़ा है |रेलमार्ग के द्वारा पर्यटक मुम्बई होकर नरेल जाए | मुम्बई से नरेल हेतु दक्कन एक्सप्रेस रेलगाड़ी है | नरेल से माथेरान के लिए नरेल माथेरान माउंटेन ट्रेन से सफर का अपना ही रोमांच है | इसमें दी घंटे का समय लगता है |
रेलमार्ग की भाँती सडक मार्ग द्वारा भी माथेरान पहुचा जा सकता है | माथेरान के लिए मुम्बई एवं पूना से नियमित बस सेवाए उपलब्ध है | मुम्बई से टैक्सी के द्वारा भी यहाँ पहुचा जा सकता है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...