Skip to main content

महाशिवरात्रि व्रत कथा | Maha Shivaratri Vrat Katha in Hindi

महाशिवरात्रि व्रत कथा | Maha Shivaratri Vrat Katha in Hindi
महाशिवरात्रि व्रत कथा | Maha Shivaratri Vrat Katha in Hindi

महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को किया जाता है | चतुर्दशी के स्वामी भगवान शिव है अत: उनकी रात्रि में किया जाने वाला यह व्रत शिवरात्रि कहलाता है | यह रात्रि शिव-पार्वती के मंगल की रात है | इसी दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था | शिव पुराण में लिखा है कि भगवान शिव समुद्र मन्थन से निकला विष पीकर मूर्छित हो गये थे | उनकी कुशल कामना करते हुए सारे देवताओं ने उपवास एवं रात्रि जागरण किया था | उसी स्मृति में यह उपवास किया जाता है |
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि में चन्द्रमा , सूर्य के निकट होता है अत: वही समय जीवनरुपया चन्द्रमा का शिवरूपी सूर्य के साथ योग-मिलन होता है | इसलिए इस चतुर्दशी को शिव पूजा करने से जीव के अभीष्टतम पदार्थ की प्राप्ति होती है | महाशिवरात्रि का पर्व शिव के दिव्य अवतरण का मंगलसूचक है | महाशिवरात्रि के सन्दर्भ में एक कथा है जो इस प्रकार है |
एक समय पार्वती जी शिवजी के साथ कैलाश पर्वत पर बैठी हुयी थी | उसी समय उन्होंने शिवजी से प्रश्न किया “इस तरह का कोई व्रत बताइए , जिसके करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो जाए” शिवजी ने जवाब में पार्वती जी को एक कथा सुनाई |
किसी नगर में एक शिकारी रहता था जो शिकार करके अपने परिवार को पालता था | उसने किसी सेठ से ऋण भी ले रखा था | समय पर ऋण न चूका पाने के कारण सेठ ने उसे शिव मठ में बंद कर दिया | संयोग से उस दिन फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी इसलिए वहां व्रत संबधी कथा हो रही थी | शिकारी ने भी वह कथा सूनी |
अगले दिन शिकारी को ऋण चूका देने की शर्त पर सेठ ने छोड़ दिया | उस दिन शिकारी जब शिकार के लिए गया तो कोई शिकार नही मिला | भूख-प्यास से बैचैन उसने एक जलाशय के किनारे रात बिताने का निश्चय किया | जलाशय के किनारे एवं बील वृक्ष और उसी के नीच गिरने वाले पत्तो से शिवलिंग आच्छादित हो गया | शिकारी रात-दिन भूखा रहने के कारण अनजाने ही शिवरात्रि का व्रत कर चूका था और शिवलिंग पर बीलपत्र पर भी अर्पित कर चूका था |
एक पहर बीत जाने पर एक गर्भवती हिरणी पानी पीने हेतु जलाशय के किनारे आयी | शिकारी ने उस पर बाण चलाना चाहा तो हिरणी ने विनती की कि मै गर्भवती हु मुझे अभी मत मारो | मै प्रसव पश्चात स्वयं तुम्हारे पास आ जाउंगी ,यदि न आऊ तो जो पाप कृतघ्न को लगता है वह मुझे लग जाए |
रात्रि के दुसरे पहर में एक अन्य हिरणी वहां आयी | शिकारी ने एक बार फिर बाण लगाना चाह | हिरणी ने विनती की कि “मुझे अभी अपने पति से मिलने जाना है उनसे मिलकर मै स्वयं तुम्हारे पास आ जाउंगी ” शिकारी ने उसे भी जाने दिया |
रात्रि के तृतीय पहर में एक अन्य हिरणी अपने बच्चे के साथ पानी पीने आयी | शिकारी ने देखते ही धनुष चढाया | हिरणी ने भी विनती कि “इस बच्चे को हिरण के संरक्षण में छोडकर मै तुम्हारे पास वापस आ जाउंगी” शिकारी ने उस हिरणी को भी जाने दिया | रात्रि के तीसरे पहर में शिकारी ने बीलपत्र तोडकर नीचे डाले जो शिवजी के शीश पर चढ़ गये | शिव का नाप जपते हुए अन्य जीव के आने की प्रतीक्षा करने लगा |
प्रात:काल से पूर्व एक हिरण उस जलाशय पर पाया | शिकारी ने उस पर निशाना साधा तब हिरण ने कहा “हे व्याधराज ! यदि आपने पूर्व में आयी तीन हिरणीयो को मारा है तो मुझे भी मार दीजिये”| शिकारी ने उसे रात्रि की सारी घटना सूना दी | तब हिरण पुन: बोला वे तीनो मेरी भार्या थी जो मुझे खोज रही थी | यदि आप मुझे मार डालेंगे तो वे जिस उद्देश्य से आपसे प्रतिज्ञा करके गयी है वह विफल हो जायेगी “यह सुनकर शिकारी ने उसे भी जाने दिया |
उसके बाद शिकारी ने कुछ बील पत्र तोडकर नीचे डाले जो शिवलिंग पर चढ़ गये | ससुबह होने पर शिकारी बील वृक्ष से नीचे उतरा | शिवरात्रि व्रत के प्रभाव से शिकारी का हृदय परिवर्तित हो गया | वह अपने पापो का प्रायश्चित करने लगा | उसने निश्चय किया कि हिरनियो के लौटने पर भी वह उन्हें नही मारेगा | वह अहिंसा का पुजारी बन गया | शिवजी उससे प्रसन्न हुए उन्होंने दो पुष्पक विमान भेजकर शिकारी तथा हिरण के परिवार को शिवलोक का अधिकारी बनाया | स्कन्द पुराण के अनुसार शिवजी के पूजन ,जागरण एवं उपवास करने वाले मनुष्य का पुनर्जन्म नही होता है |
शिव का अर्थ है कल्याणकारी और लिंग का अर्थ है मूर्ति | शिवलिंग का अर्थ कल्याणकारी ईश्वर की मूर्ति से लगाया जा सकता है | शिवलिंग को ज्योतिर्लिंग भी कहा जाता है क्योंकि ईश्वर का स्वरूप ज्योति-बिंदु के समान ही है | भारत में शिवजी के बाढ़ ज्योतिर्लिग है | शिव अर्धनारीश्वर होकर भी काम विजेता है | गृहस्थ होते हुए भी परम विरक्त है | नीलकंठ होकर भी विष में अलिप्त है | ऋषि-सिद्धियो के स्वामी होकर भी उनसे विलग है | उग्र होते हुए भी मौन है अकिंचन होते भी सर्वेश्वर है
महाशिवरात्रि में शिव की पूजा होती है | शिव एक ही परम तत्व की त्रिमूर्ति में एक है | शिव संहार के देवता है | महाशिवरात्रि के अवसर पर उपवास के महात्म्य की अधिकता है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...