
प्यार के इजहार का दिन और दिल के जज्बातों को बंया करने का दिन , तभी तो युवाओ को वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इन्तजार रहता है | अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इस दिन प्रेमी एक दुसरे को Heart , फूल और Greeting Card देकर अपने प्यार की भावनाओं का इजहार करते है | वैलेंटाइन डे ऐसा दिन होता है जिस दिन प्रेमी और प्रेमिका के बीच चल रहे प्यार को ओर नजदीकिया मिल जाती है और हर कोई अपने प्यार में ज्यादा मिठास और रिश्ते में गर्माहट लाना चाहता है |
उपहार देकर करे प्यार का इजहार
प्यार का सैलाब आप दोनों के दिल में भी छलक उठे , इसके लिए जरुरी है कि इस मौके पर एक दुसरे को तोहफे दे| दिल से निकला संदेश दिल तक पहुचे इससे बेहतर उपहार क्या हो सकता है |
यादे कर ले ताजा
अपने साथी के दिए हुए सारे Gift Items को एक ही बोर्ड पर खूबसूरती से सजा दे | चाहे वह एक साथ देखी किसी फिल्म का टिकट हो , Card हो , कोई अंगूठी हो या फिर कुछ भी आप साथ बिताये पलो को फोटो फ्रेम करवा कर रख सकते है | इससे उन्हें आपके साथ बिताये वे सारे पल याद आ जायेंगे जो आपके जीवन के किये यादगार बन चुके है | आप उन तारीखों का जिक्र भी कर सकते है जब आपको वह गिफ्ट में मिला | यह उनके लिए एक खुबसुरत गिफ्ट होगा |
दे किताबों का खजाना
यदि उन्हें पढने का शौक हो तो उन्हें अच्छी किताबों का एक संग्रह भेंट करे | इस कलेक्शन में उनकी पसंदीदा किताबे जरुर शामिल करे | यदि आप अपने गिफ्ट को और सुंदर बनाना चाहते है तो एक ही लेखक की किताबो को शामिल कर उन्हें surprise दे |
प्यारे गीतों की ज़ुबानी
अपने एवं उनके पसंदीदा गानों की एक सी.डी.बनाये और उन्हें गिफ्ट करे | इन गीतों को आप दोनों एक साथ सुनकर आनन्द ले सकते है | कुछ रोमांटिक सी.डी. या क्लासिक विडियो खरीदे और उन्हें लाल रिबन में एक साथ लपेटकर गिफ्ट करे |
मिल जाए तुम्हारा साथ
उनके लिए सबसे कीमती उपहार है आपका साथ तो इस दिन एक साथ किसी थिएटर में कोई अच्छी फिल्म देखे या किसी स्पा में जाए | गाडी में लम्बी ड्राइव पर जाए या एक रोमांटिक वीकेंड की योजना बनाये |
Comments
Post a Comment