Skip to main content

कोडैकनाल के प्रमुख पर्यटन स्थल | Kodaikanal Tour Guide in Hindi

कोडैकनाल के प्रमुख पर्यटन स्थल | Kodaikanal Tour Guide in Hindi
कोडैकनाल के प्रमुख पर्यटन स्थल | Kodaikanal Tour Guide in Hindi

पलानी की पहाडियों में बसा , समुद्रतल से 2133 मीटर की ऊँचाई पर स्थित कोडैकनाल (Kodaikanal) शांत और प्रदूषण रहित पहाड़ी पर्यटन स्थल है | सघन वनों वाली खुबसुरत पहाडियों , रूमानी झरने , जादू सा जगाती झील और खुशनुमा वातावरण देख यहाँ आने वाले पर्यटक मन्त्रमुग्ध हुए बिना नही रह सकते | यहाँ पर कीरंजी नामक अनूठी किस्म का पौधा पाया जाता है जो 12 वर्ष में एक बार खिलता है तथा उस समय कोडैकनाल (Kodaikanal) की सारी पहाडिया जामुनी रंग से सज जाती है |

इसे भी पढ़े –  केरल राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य 

कोडैकनाल (Kodaikanal) के दर्शनीय स्थल

झील – यह कृत्रिम झील 25 हेक्टेयर क्षेत्र में फ़ैली है | सितारे के आकार में बनी हरी-भरी घाटियो से घिरी यह झील पर्यटकों के लिए यहाँ का प्रमुख आकर्षण है | इस झील में नौका विहार करते पयर्टक खुद को किसी स्वप्नलोक में पहुचा हुआ पाते है | इसके पूर्वी भाग में ब्रायंट पार्क स्थित है जहां पर गुलाब की दुर्लभ प्रजातियाँ देखने को मिलती है | इस उद्यान में शीशे का एक ख़ास घर बनाया गया है जिसमे गुलाब के फूलो का संग्रह किया गया है |
खगोलिक केंद्र – झील से कुल 3.2 किमी की दूरी पर स्थित इस केंद्र का निर्माण किया गया है जो यहाँ की सबसे ऊँची चोटी भी है यहाँ आकर पर्यटक ग्रहों और सितारों को देख सकते है | इस केंद्र की स्थापना वर्ष 1989 में की गयी थी |
कोकर्सवाक् – झील से लगभग 1 किमी की दूरी पर पहाडियों पर बनी इस पगडंडी पर चलना बेहद सुखदाई है | यहाँ से नीचे आस-पास की घाटियों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है |
टेलिस्कोप हाउस – सुरम्य घाटी एवं कस्बो के आस-पास का विहंगम दृश्य देखने के लिए कोडैकनाल में 2 टेलिस्कोप घर बनाये गये है जिनमे से एक कोकर्सवाक् पर है तो दूसरा कुरिंजी अंडावर मन्दिर पर |
ग्रीन वैली व्यू – यहाँ से सुंदर वैगाई बाँध का नजारा देखा जा सकता है | कभी इसे Suicide Point भी कहा जाता था क्योंकि यह घाटी बेहद गहरी और खतरनाक है |
पिलर रॉक्स – यहाँ पर लगभग 122 मीटर ऊँचे तीन शिलाखंड कंधे से कंधा मिलाये खड़े है | यही पास में के उद्यान भी है जिसके कारण यहाँ के पुरे वातावरण की छटा देखते ही बनती है |

इसे भी पढ़े – कोच्चि (कोचीन) के प्रमुख पर्यटन स्थल

साइलेंट वेली – पिलर रॉक से कुछ ही दूरी पर साइलेंट वेली व्यू स्थित है जहां से घाटी का शांत नयनाभिराम नजारा देखा जा सकता है | हनीमून मनाने के लिए जोड़ो को यह जगह काफी रोमांचित करती है |
सिल्वर कारकेड – मात्र 8 किमी की दूरी पर घाट रोड पर स्थित यह जलप्रपात आने वाले पर्यटकों को मन्त्रमुग्ध कर देता है |
पेरूमल चोटी – यह 2440 मीटर ऊँची चोटी है तथा कोडैकनाल से 11.3 किमी की दूरी पर स्थित है | ट्रैकिंग के शौक़ीन पर्यटकों को यह जगह बेहद आकर्षित करती है | पहाड़ की चढाई पेरूमल गाँव से शुरू होती है |
बेरिनाम झील – कोडैकनाल (Kodaikanal) से 21 किमी की दूरी पर स्थित इस शांत झील के आसपास की प्रकृति ने अपना भरपूर सौन्दर्य लुटाया है | निकटवर्ती पेरियाकुलम कस्बे में पेयजल की आपूर्ति इस झील से की जाती है |
कुक्क्ल गुफाये – कैम्प लगाने के यह जगह सर्वथा अनुकूल है | यहाँ पर कई प्राचीन गुफाये है जिनके बारे में कहा जाता है कि यहाँ आदिमानव रहा करते थे |

इसे भी पढ़े – तिरुवंतपुरम के पर्यटन स्थल

कोडैकनाल पहुचने के मार्ग

  • वायु मार्ग – चेन्नई शहर से 17 किमी की दूरी पर स्थित तिरुसलम में घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बने हुए है | देश-विदेश की सभी प्रमुख उड़ाने यहाँ से उपलब्ध है |
  • रेल मार्ग – निकटवर्ती प्रदेशो के सभी प्रमुख नगरो से यहाँ के लिए सीधी रेल सेवाए उपलब्ध है |
  • सड़क मार्ग – निकटवर्ती प्रदेशो के सभी मुख्य नगरो से सड़क यातायत की सुविधा ली जा सकती है |

Comments

Popular posts from this blog

Pythagoras Biography in Hindi | पायथोगोरस की जीवनी

Pythagoras Biography in Hindi पाईथागोरस (Pythagoras) को महान दार्शनिक और गणितज्ञ माना गया है | इनका जन्म  ईसा से भी 500 वर्ष पूर्व यूनान के सामोस नामक टापू में हुआ था | यह मनुष्य जाति का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि प्राचीनकाल में लोग अपने विषय में किसी प्रकार की कोई सुचना लिखित रूप में प्रस्तुत करके नही रखा करते थे अत: उनके विषय में विस्तार से कुछ मिल पाना बड़ा असम्भव सा होता था | यही स्थिति पाईथागोरस की भी है | उस समय लिखने और संचार के साधनों का उतना विकास भी नही हुआ था और न ही शायद छपाई आदि की कोई व्यवस्था उस समय रही थी | पाईथागोरस (Pythagoras) के समय में तो कदाचित भोज-पत्र पर भी लिखने की प्रक्रिया चल पड़ी थी अथवा नही , कहना कठिन है | बाद के लेखको को पूर्ववर्ती पीढियों द्वारा कहा सूनी के आधार पर जो कुछ सूचनाये प्राप्त हो जाया करती थी उनके आधार पर ही उन महान पुरुषो के बारे में कुछ जानकारी मिलने लगी है | पाईथागोरस उस समय उत्पन्न हुए थे जब गणित अपनी आरम्भिक अवस्था में ही था किन्तु अपनी विद्वता के कारण इस महान दार्शनिक ने एक ऐसी प्रमेय का सूत्रपात किया जो विश्वभर में प्राथमिक कक्षाओ में ही व...

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi

पहिये के अविष्कार की रोचक कहानी | Wheel Invention Story in Hindi आदिमानव लगभग 20,000 साल पहले पहिये दार गाडियों का उपयोग किया करते थे लेकिन विश्वसनीय प्रमाणों के आधार पर ज्ञात होता है कि पहिये का प्रचलन 3500 से 4000 ईस्वी पूर्व सीरिया और सुमेरियसा में ही सबसे पहले हुआ था | 3000 ईसा पूर्व तक मेसापोटामिया में पहिये का ख़ासा प्रचलन शूर हो चूका था और सिन्धु घाटी में यह लगभग 2500 वर्ष ईसा पूर्व पहुचा | पहिये का आविष्कार संसार में कब और कहा ,किस प्रकार हुआ या किसने किया , इस संबध में निश्चित रूप से कुछ नही कहा जा सकता | पहिये का लाभ उठाकर पैदल चलने की इस क्रिया यानि साइकिल का अविष्कार भले ही लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व हुआ हो लेकिन पहिये का अविष्कार निश्चित रूप से हजारो वर्ष पूर्व हुआ हो इसके सर्वत्र प्रमाण मौजूद है | पौराणिक सभ्यताओं से लेकर हजारो वर्ष पुराणी पूरा-सामग्री में भी रथो या बैलगाडियों के होने के प्रमाण उपलब्ध है | फिर भी ऐसा समझा जाता है कि पहिये का अविष्कार “मेसापोटामिया” में यानि आधुनिक ईराक के एक हिस्से में कभी हजारो वर्ष पूर्व हुआ था | कहा जाता है कि किसी पेड़ के गोल...

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य | Indian Prime Ministers Facts in Hindi प्रधानमंत्री (Prime Minister) , विधायिका और कार्यपालिका दोनों का वास्तविक प्रधान होता है तथा मंत्रियों एवं राष्ट्रपति के बीच संवाद के लिए सेतु का कार्य करता है | राष्ट्रपति की शक्तियाँ औपचारिक ही है | व्यवहार में उसकी शक्तियों का उपयोग PM ही करता है | राष्ट्रपति , लोकसभा में बहुमत दल के नेता को ही प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त करता है परन्तु यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला हो तो सबसे बड़े दल को , यदि वह भी न हो तो चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठ्बन्धन वाली पार्टी के नेता को PM नियुक्त करता है | साथ ही निर्धारित समयावधि में लोकसभा में मंत्रीमंडल को विश्वास मत प्राप्त करने को राष्ट्रपति को कह सकता है | आइये पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रीयो की सूची पर एक नजर डालते है | भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | Prime Minister of India List in Hindi क्र. प्रधानमंत्री का नाम जन्म-मृत्यु वर्ष कार्यकाल दल 1 जवाहरलाल नेहरु 1889–1964 1947-1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 गुलजारीलाल नंदा 1898–1998 1964 (13 दिन) भारत...