
Piano एक कमाल का Music Instrument है जिसे उंगलियों की मदद से एक साथ Soft और Hard Music बजाया जाता है | इसके अविष्कार का श्रेय Italy के Bartolomeo Cristofori को दिया जाता है लेकिन आजीवन उन्हें इसका श्रेय नही मिला | क्रिस्टोफरी (Bartolomeo Cristofori ) के जीवन के सबसे बड़े अविष्कारों में पियानो एक है जो एक ऐसा वाद्ययंत्र है जिसे हथौड़ा पद्दति का इस्तेमाल करते हुए संगीत मी मधुर एवं तेज ध्वनियाँ पैदा की जा सकती थी |
इस वाद्ययन्त्र का शुरू में नाम हापिसकार्ड रखा था जो बाद में बदलकर पियानो हो गया था | पियानो के अविष्कारक बार्टोलोमियो (Bartolomeo Cristofori ) का जन्म 04 मई 1655 को इटली में हुआ था | क्रिस्टोफरे ने 1709 में पियानो का आविष्कार किया था | वर्ष 1711 तक उन्होंने चार पियानो बना लिए थे | आइये अब आपको पियानो के अविष्कार से जुडी रोचक कहानी बताते है |
पियानो (Piano) के अविष्कार की रोचक कहानी
क्रिस्टोफरी (Bartolomeo Cristofori) एक अंसतुष्ट संगीतकार थे | वे संगीत पर अपनी हाथो का नियन्त्रण चाहते थे तो उन्होंने म्यूजिक Generate करने के लिए हथौड़ा विधि का प्रयोग किया था | यह दो तरह से आवाज निकालता है | पहली Loud और दुसरी Soft | जब इन दोनों आवाजो को सही क्रम में बनाया जाता था तो एक अच्छा Music सुनने को मिलता था | अब यह Keyboard पर based होता है जिसमे अगर Key को ज्यादा हार्ड प्रेस करते है तो तेज आवाज निकलती है जबकि Light प्रेस करनेपर धीमी आवाज निकलती है | वर्ष 1709 में जब उन्होंने पियानो तैयार कर लिया था तब इस उपकरण को पहले “क्लेविनसेबोलो कोल पियानो इ फोर्टे” नाम दिया गया था |
अब पियानो की आकृति भिन्न
शुरुवात में पियानो (Piano) का आकार एवं स्वरूप बिल्कुल अलग था | समय बीतने एवं तकनीकी तरक्की के साथ इसमें बदलाव हुआ | अज के आधुनिक पियानो को आपने जरुर देखा होगा लेकिन आपको जानकर यह अच्छा लगेगा कि आज भी क्रिस्टोफरी के बनाये पियानो एक म्यूजियम में मौजूद है | वर्ष 1720 में निर्मित यंत्र न्युयोर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम में रखा हुआ है | इस यंत्र को बाद में निर्माताओं ने बहुत बदल दिया | आवाज की पटरी को 1938 में बदल दिया गया |
दो अन्य पियानो भी मौजूद
क्रिस्टोफरी वर्ष 1722 में निर्मित एक यंत्र को रोम के एक संग्रहालय में रखा हुआ है | इसकी रेंज चार octave तक की है | यह पियानो कीटो के द्वारा क्षतिग्रस्त हो चुका है वही 1726 में निर्मित एक पियानो लेपजिंग विश्वविद्यालय के Music Instrument Museum में रखा हुआ है | इन दोनों को बजा पाना सम्भव नही है हालांकि काफी पहले इसे बजाकर इसकी आवाज टेप पर सुरक्षित की जा चुकी है |
पियानो (Piano) एवं हारमोनियम (Harmonium) में अंतर
पियानो (Piano) में हथौड़े (Hammer) के द्वारा तार के कम्पन के फलस्वरूप आवाज उतन्न होता है साथ ही इसे आप दोनों हाथो से पियानो कार्ड को दबाकर पियानो बजा सकते हो | इसके साथ साथ पियानो का स्केल काफी बड़ा होता है | एक स्टैण्डर्ड पियानो में 88 Key और 7 Octave होते है वही हारमोनियम में हवा के प्रवाह से कम्पन्न होता है तथा इसमे आपका एक हाथ हारमोनियम की धोंकनी पर होना चाहिए | इसको आगे पीछे करते रहने से हवा का प्रवाह हारमोनियम में होता रहता है | साथ ही हारमोनियम का स्केल ज्यादा बड़ा नही होता | एक स्टैण्डर्ड हारमोनियम में 36 Key और 3 Octave होते है |
Comments
Post a Comment